होली होम डेकोरेशन आइडिया – Holi decoration ideas in hindi.
pinks tea - March 20, 2021 1358 0 COMMENTS
Holi decoration ideas in hindi…होली का त्यौहार अब से कुछ दिनों बाद आने ही वाला है। हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्यौहार देशभर में धूम धाम से मनाया जाता है। वर्ष 2021 में होली का त्यौहार (holi kab hai 2021) 29 मार्च को मनाया जायेगा। इस साल होलिका दहन की तिथि 28 मार्च 2021 और 29 मार्च 2021 को रंगोत्सव यानी धुलैंडी मनाई जाएगी। यदि आप कोरोना वायरस के डर से घर पर ही सीमित लोगों के साथ होली की पार्टी मानना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ होली होम डेकोरेशन आइडिया। जिन्हें अपना कर आप घर पर ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली की पार्टी सेलिब्रेट कर सकते हैं। आईये जानते हैं इन शानदार होली होम डेकोरेशन आइडिया (Holi decoration ideas in hindi) के बारे में।

Contents
होली होम डेकोरेशन आइडिया – Holi decoration ideas in hindi
कलरफुल वॉल पेपर –
घर पर होली की पार्टी को यादगार बनाने के लिए आप अपने घरों की दीवारों को भी होली के रंग में रंग दें। घबराइए नहीं ऐसा करने के लिए आपको दीवारों में रंग नहीं करना होगा। बल्कि होली होम डेकोरेशन आइडिया (Holi decoration ideas in hindi) को अपना होगा। इसके लिए आपको चाहिए कलरफुल वॉल पेपर्स जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। आप होली की पार्टी की थीम के अनुसार भी वॉलपेपर खरीद सकते हैं। ये वालपेपर्स आपकी दीवार को एक नया और आकर्षक लुक देंगे।
थीम के अनुसार बदलें कर्टेन और कुशन कवर –
यदि आपने घर पर होली का त्यौहार सेलिब्रेट करने के लिए थीम पार्टी रखी है तो पार्टी की थीम के अनुसार आप अपने कर्टेन और कुशन कवर को सजाएँ। कोशिश करें की थीम में जिस कलर का सबसे ज्यादा उपयोग किया जा रहा है उसी के अनुसार कर्टेन और कुशन कवर भी हो। या फिर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो रंग-बिरंगे, फ्लोरल प्रिंट्स या एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट वाले कर्टेन और कुशन कवर का चुनाव करें। इन सबके साथ-साथ बेडशीट और कार्पेट चेंज करना भी न भूलें।
सेफ और सुरक्षित होली खेलने के लिए जरूर बरतें ये सावधानियां।
रंग-बिरंगे फूलों से करें सजावट –
होली की पार्टी को यादगार बनाने के लिए आप घर पर रंग-बिरंगे और अलग-अलग प्रकार के फूलों से डेकोरेट कर सकते हैं। आप चाहें तो आर्टिफिशियल फूलों का प्रयोग भी घर की सजावट के लिए कर सकते हैं। रंग-बिरंगे फूलों का प्रयोग कर आप घर के कमरों के किनारों, दीवारों, दरवाजों और मुख्य गेट को सजाने के लिए भी कर सकते हैं। फूलों की सजावट और इनकी भीनी-भीनी महक घर के लुक को आकर्षक बनाने के साथ-साथ घर के एटमॉस्फेयर को भी खुशनुमा बनाती हैं।
बैलून से डेकोरेट –
होली होम डेकोरेशन आइडिया (Holi decoration ideas in hindi) में आप बैलून का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए कई सारे रंग-बिरंगे बलून और उन्हें फुलाने के लिए एयर पम्प। आप चाहें तो बलून के कलर का चुनाव पार्टी थीम के अनुसार भी कर सकते हैं। बलून को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं। इनसे आप घर के बाहर और अंदर दोनों जगह सजावट कर सकते हैं।
होली स्पेशल! जानिए घर पर प्राकृतिक हर्बल होली के रंग बनाने के आसान टिप्स।
वॉल हैंगिंग्स का प्रयोग –
होली पार्टी को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए आप वॉल हैंगिंग्स का प्रयोग भी कर सकते हैं। आप यदि आर्ट एन्ड क्राफ्ट में रूचि रखते हैं तो आप घर पर भी वॉल हैंगिंग्स बड़ी आसानी से बना सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से इन्हें खरीद भी सकते हैं। इन का प्रयोग आपके घर को एक आकर्षक लुक देने का काम करता है और आपकी पार्टी में चार चाँद लगाता है।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022