Relationship

जानिए वैलेंटाइन डे की कहानी, इसका इतिहास और क्यों मनाया जाता है ये? – History of Valentine day in hindi.

History of Valentine day in hindi… हर साल 14 फरवरी को सम्पूर्ण विश्व में कई जगहों पर वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। 14 फरवरी का यह दिन प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका, पति-पत्नी परस्पर एक दूसरे को स्पेशल फील करवाने के लिए नाना प्रकार के गिफ्ट भेट करते हैं। एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करते हैं और कहीं बाहर घूमने जाते हैं। कुल मिलाकर ये आपकी अपनी इच्छा पर है कि इस दिन कैसे आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाते हैं। विश्व में कई देश ऐसे हैं जहां पर कपल्स के लिए (valentine day in hindi) वैलेंटाइन डे की बहुत अहमियत है। वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के तौर पर सेलिब्रेट करना सही नहीं माना जाता है। हमारे देश भारत की बात करें तो यहाँ वैलेंटाइन डे को लेकर हर किसी की अलग-अलग राय है। कुछ लोग इसे मनाना सही मानते हैं तो कुछ लोग इसका घोर विरोध करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप पर क्यों सेलिब्रेट किया जाता है? यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आये हैं वैलेंटाइन डे (valentine day in hindi) से जुडी सभी जानकरियां और इसके बारे में पूछे जाने वाले कुछ सवालों के जवाब।

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे
courtesy google

Contents

वैलेंटाइन डे के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल एवं इसका इतिहास – FAQ and History of Valentine day in hindi

वैलेंटाइन डे की कहानी, इसका इतिहास (Valentine day kya hota hai) – What is valentine day in hindi?

जैसा कि हमने आपको बताया वैलेंटाइन डे (valentine day in hindi) प्यार को दर्शाने वाले दिन के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो किसी को अपना प्यार जताने के लिए कोई स्पेशल दिन या मुहूर्त की जरूरत नहीं होती। ये तो आपके अंदर के स्वाभाविक इमोशन्स होते हैं जिन्हें आप किसी भी तारीख या महीने में अपने पाटर्नर के साथ साँझा कर सकते हो। प्रेम दिवस (Valentine’s Day) को अगर आसान शब्दों में समझे तो इसे आप प्यार को सेलिब्रेट करने वाले एक त्यौहार के रूप में समझ सकते हैं। जिस तरह हर त्यौहार को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास दिन और महीना होता है ठीक उसी प्रकार से वैलेंटाइन को भी सेलिब्रेट करने के लिए 14 फरवरी के दिन को चुना गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व के कई देशों में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का अवकाश भी होता है।

प्रेम दिवस का इतिहास क्या है – Valentine day ki history kya hai?

वैलेंटाइन डे के इतिहास के बारे में बात करें तो भले ही आजकल विश्वभर में कई जगहों पर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इसके इतिहास के बारे में बिलकुल जानकारी नहीं। लोग इसे मानते जरूर हैं लेकिन जब बात आती है इसके इतिहास कि तो बहुत कम लोग ही जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे का इतिहास। आईये जानते हैं आखिर क्यों मनाया जाता है (Valentine day kya hota hai) प्रेम दिवस….

(Valentine day history in hindi) वैलेंटाइन डे का नाम संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है, जो कैथोलिक पादरी थे और तीसरी शताब्दी में रोम में रहते थे। सेंट वेलेंटाइन के बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं और समय के साथ-साथ इनमें से कुछ कहानियां किंवदंती के रूप में प्रचलित हुई। आज से लगभग 270 ईसा पूर्व संत वेलेंटाइन के समय में कई रोमन ईसाई धर्म में परिवर्तित हो रहे थे। लेकिन उस समय वहां के तत्कालीन रोमन राजा क्लॉडियस द्वितीय जो खुद एक विधर्मी था उसे यह बात रास नहीं आ रही थी। क्लॉडियस का मानना था शादीशुदा सैनिक युद्ध के दौरान उतना अच्छा प्रर्दशन नहीं करते जितना अविवाहित सैनिक करते थे। राजा के मुताबिक इसके पीछे का मुख्य कारण यह था कि उन्हें युद्ध के दौरान इस बात का भय परेशान करता था कि उनके मरने के बाद उनके परिवार का क्या होगा। इसलिए उसने एक नया कानून पारित किया जिसमें युवा रोमन सैनिकों के विवाह करने पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं इस दौरान संत वेलेंटाइन ने इन रोमन सैनिकों की ईसाई परम्पराओं के अनुसार गुपचुप तरीके से शादी करवाना शुरू कर दिया।

संत वेलेंटाइन के द्वारा गुपचुप तरीके से युवा रोमन सैनिकों की शादी करवाए जाने की खबर जब राजा क्लॉडियस द्वितीय को पता चली तो उसने संत को गिरफ्तार करवा दिया। कैद में रहते हुए, वेलेंटाइन ने अपने साथी कैदियों और अपने जेलर की अंधी बेटी की भी देखभाल की। किंवदंती है कि संत वेलेंटाइन ने अपने प्रेम, आस्था और दिव्य शक्तियों से लड़की के अंधेपन को ठीक कर दिया था। संत वेलेंटाइन को 14 फरवरी साल 270 में फांसी पर लटका दिया गया था। मरने से पहले उन्होंने आखिरी संदेश पत्र के माध्यम से जेलर की बेटी को भेजा था जिसमें उन्होंने लिखा था ‘फ्रॉम योर वेलेंटाइन’। तब से उन्हीं की याद में विश्व भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

प्यार का सप्ताह क्या है – Valentine week in hindi?

(History of Valentine day in hindi) प्रेम दिवस के इतिहास के बारे में तो अब आप सब कुछ जान ही गए होंगे। अब जान लेते हैं प्यार भरे सप्ताह के बारे में। जैसा कि हम सभी जानते हैं 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है लेकिन इसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे के साथ हो जाती है। आईये जानते हैं पूरे हफ्ते में कौन-कौन से डे मनाये जाते हैं।

  • 7 फरवरी रोज डे (7 February Rose Day in Hindi)
  • 8 फरवरी प्रपोज़ डे (8 February Propose Day in Hindi)
  • 9 फरवरी चॉकलेट डे (9 February Chocolate Day in Hindi)
  • 10 फरवरी टेडी बियर डे (10 February Teddy bear Day in Hindi)
  • 11 फरवरी प्रॉमिस डे (11th February Promise Day in Hindi)
  • 12 फरवरी किस डे (12th February Kiss Day in Hindi)
  • 13 फरवरी हग डे (13th February Hug Day in Hindi)
  • 14 फरवरी वैलेंटाइन डे (14th February Valentine Day in Hindi)

प्रेम दिवस कैसे मनाते हैं – Valentine day kaise manate hain?

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे कैसे मनाया जाता है? इसे मनाने का सबसे अच्छा तरीका है इस दिन अपने पार्टनर को कुछ ऐसा गिफ्ट दें जो उसे बहुत अधिक पसंद हो या फिर कुछ ऐसा गिफ्ट दें जिसे देख कर आपके पार्टनर का दिल खुशी से भर आये। फिर चाहे गिफ्ट महंगा हो या सस्ता ये मायने नहीं रखता। बस आपको इस बात का ध्यान देना होता है कि ऐसी चीज़े ही गिफ्ट करें जो आपके पार्टनर को बहुत पसंद हों। इस दिन आप अपने पार्टनर को लॉन्ग ड्राइव पर घुमाने ले जा सकते हैं। आप उसे शॉपिंग करने मार्किट या मॉल ले जा सकते हैं। इस दिन आप घर से बाहर किसी रेस्त्रां में पार्टनर के साथ डिनर इंजॉय कर सकते हैं।

प्रेम दिवस कब मनाया जाता है – Valentine day kab manaya jata hai?

हर वर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *