हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ FIR दर्ज करवाते हुए गंभीर आरोप लगाए।
pinks tea - June 2, 2020 958 0 COMMENTS
बिग बॉस 13 और यूट्ब कंटेंट क्रियेटर हिंदुस्तानी भाऊ ने मशहूर टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। इस बारे में हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर वीडियो भी अपलोड की है। हिंदुस्तानी भाऊ के मुताबिक एकता कपूर ने अपनी नई वेब सीरीज ट्रिपल एक्स (XXX) में भारतीय सेना और वर्दी का अपमान किया है। जानिए क्या है XXX वेब सीरीज से जुड़ा पूरा मामला जिसके कारण हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ एफाआईआर दर्ज करवाई है।
हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमे उन्होनें बताया था कि वो जल्द ही बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती के खिलाफ एफाआईआर दर्ज करवाने वाले हैं। लेकिन इस पोस्ट भाऊ ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि वो जानी मानी हस्ती कौन है। लेकिन अब हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। अपने इस वीडियों में भाऊ ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड की जानी मानी एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है। वीडियो में उन्होंने FIR की कॉपी भी लोगों को दिखाई।
हिंदुस्तानी भाऊ के मुताबिक जानी मानी हस्ती एकता कूपर ने OTT प्लेटफार्म पर एक XXX नाम की वेब सीरीज को लांच किया है। भाऊ का आरोप है कि एकता कपूर की इस वेब सीरीज में भारतीय सेना के जवान और उसकी वर्दी का अपमान किया गया है। बता दें कि एकता कपूर की XXX एक एडल्ट वेब सीरीज है। जिसमे दिखाया गया है, कैसे एक फौजी की बीबी उसके ड्यूटी पर जाने के बाद एक अन्य व्यक्ति से अफेयर चलाती है। भाऊ के मुताबिक वेब सीरीज में ऐसे भी दृश्य दिखाए गए हैं जो भारतीय सेना की वर्दी का अपमान करते हैं।
ये भी पढ़े –
अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर बोले ट्रंप, दंगे रोकने के लिए होगी सेना तैनात।
जुलाई माह में स्कूल खोले जाने के विरोध में Change.org में दर्ज हुई याचिका, ऐसे करें हस्ताक्षर।
मित्रो एप: भारतीय समझ कर जिसे कर रहे थे डाऊनलोड वो निकली पाकिस्तानी एप।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी खबर पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022