Lifestyle

जानिए घर पर हिमालयन साल्ट लैंप रखने के फायदे – Himalayan salt lamp benefits in hindi.

Himalayan salt lamp benefits in hindi…क्या आपने भी सुना है हिमालयन साल्ट लैंप के बारे में…आज कल यह लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हो रहा है, हर कोई हिमालयन साल्ट लैंप को अपने घर में रखना चाहता है। माना जाता है कि हिमालयन साल्ट लैंप को घर में रखने से अनेक फायदे होते हैं ये न केवल हमारे कमरे की शोभा बढ़ाता है अपितु ये हमारे कमरे में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार करने का काम भी करता है। इसके अलावा यह हमारे घर की हवा में मौजूद सभी हानिकारक बैक्टीरिया को भी मारने का भी काम करता है। फेंग शुई के मुताबिक इसको घर पर रखने से हमे रिलेक्स, पॉजिटिव एनर्जी, ड्रिप्रेससन से भी राहत मिलती है।

 (Himalayan salt lamp benefits in hindi) हिमालयन साल्ट लैंप एक टाइप की प्राकृतिक चट्टान से बनता है जो कि आज से तकरीबन 250 वर्ष से भी कहीं अधिक पुरानी है। यह हिमालय के रॉक डिपॉजिट में बने अपरिष्कृत क्रिस्टल यौगिक होते हैं यही कारण है कि इसे सही मायनों में एक नेचुरल रॉक कि संज्ञा दी गयी है। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती हैं कि हर रॉक का आकर दूसरे से बिलकुल भिन्न होता है। हिमालयन साल्ट लैंप बनाने के लिए इस साल्ट के कई सारे क्रिस्टल्स को आपस में जोड़ा जाता है फिर इसके अंदर एक बल्ब लगाकर इसे लैंप कि आकृति प्रदान की जाती है।

हिमालयन साल्ट लैंप
courtesy google

Contents

घर पर हिमालयन साल्ट लैंप रखने के फायदे – Himalayan salt lamp benefits in hindi

एनर्जी लेवल बढ़ाएं हिमालयन साल्ट लैंप –

Himalayan salt lamp benefits in hindi : हिमालयन साल्ट की सबसे बड़ी खासियत यह होती है की ये नेगेटिव आयन को रिलीज करते हैं जो किआपके आसपास वातावरण में मौजूद जैसे की टीवी, कम्प्यूटर, मोबाईल आदि अन्य इलेट्रिक गैजेट्स से निकलने वाले पॉजिटिव आयन को अपनी और आकर्षित करने का काम करते हैं, ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि इसमें ऐसे नेगेटिव आयन मौजूद होते हैं जो की प्रकृति के नेचुरल रिसोर्सेस जैसे की नदी, समुद्र, पहाड़, झरना आदि से वातावरण में मिलकर पॉजिटिव आयन्स को अवशोषित करने का काम करते हैं।

 हिमालयन साल्ट लैंप करे हवा शुद्ध –

Himalayan salt lamp benefits in hindi : यह धूल को अवशोषित करने का काम भी करता है। इसको जलाने पर यह गर्म हो जाता है और जब आप के कमरे में मौजूद हवा इससे टकराती है तो यह हवा में मौजूद सभी हानिकारक बैक्टीरिया को सोख लेता है जिससे हवा शुद्ध और ताजी बनी रहती है। हालाँकि यह बहुत अधिक गर्म भी नहीं होता है इसलिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है की ये आपके सम्पूर्ण घर की हवा को शुद्ध कर दे।

अस्थमा और श्वास रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी –

Himalayan salt lamp benefits in hindi : हिमालयन साल्ट लैंप अस्थमा और श्वास रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। ये हवा में मौजूद धूल, फफूंद, बैक्टीरिया, दुर्गंध आदि को सोखने का काम करता है जिससे हवा साफ और शुद्ध बनी रहती है। इसके आलावा इसके नेगटिव आयन हवा में मौजूद पॉजिटिव आयन को भी नूट्रल करने का काम करते हैं जिससे हवा में आक्सीजन का स्तर सही मात्रा में बना रहता है।

मन को वश में कैसे करें। मन को काबू करने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

स्ट्रेस, डिप्रेशन, तनाव, थकान के लिए हिमालयन साल्ट लैंप –

Himalayan salt lamp benefits in hindi : इससे निकलने वाला नेगेटिव आयन स्ट्रेस, डिप्रेशन, तनाव, थकान को दूर करने का काम करता है। इसका नेगेटिव आयन हमारे दिमाग में रक्त संचार के प्रवाह और आक्सीजन के लेवल को बढ़ाने का काम करता है जिससे आपको काफी रिलेक्स का अनुभव होता है। इसके आलावा इससे निकलने वाली हल्की केसरी और लाल रंग की लाइट से आपको काफी अच्छा और आत्मशांति का भी अनुभव प्राप्त होता है।

 हिमालयन साल्ट लैंप से बढ़ाएं एकाग्रता –

Himalayan salt lamp benefits in hindi : इससे निलकने वाला नेगेटिव आयन हमारे शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं बता दें की सेरोटोनिन हमारे दिमाग में अच्छी, सुखद, पॉजिटिव, खुशी और उमंग की भावनाओं को बनाने के लिए जिम्मेदार होता है।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                          

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *