Education

देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 909 लोगों की मौत।

देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी सर्वाधिक नए केस सामने आते हैं तो कभी कोरोना से हुई सर्वाधिक मौत की खबर सुनने को मिलती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना का प्रकोप कुछ इस कदर बरपा कि देश में अब तक की सर्वाधिक रिकॉर्ड 904 लोगों की मौत दर्ज की गयी। वहीं इस दौरान देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 40,699 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 56,281 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,64,536 हो गई है। इसी के साथ देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5,95,501 हो गई है।

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना प्रकोप के बीच रिकवरी रेट में भी तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। यह बढ़ कर अब 67.61 फीसदी पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 46,121 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल 13,28,336 मरीज पूर्ण रूप से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटे के अंदर अब के सर्वाधिक 6,64,949 रिकॉर्ड कोविड-19 टेस्ट भी किये गए। इसी के साथ देश में अब तक 2.21 करोड़ कोविड-19 टेस्ट किये जा चुके हैं।

देश में कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यहाँ लगातार बढ़ते केस चिंता का विषय बन चुके हैं। अब तक यहाँ 4,68,265 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमे से 16,476 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 10,309 नए मामले सामने आए हैं। वही इस दौरान रिकॉर्ड 334 लोगों की मौत हुई है।

महराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। यहाँ अब तक 2,73,460 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमे से 4,461 लोगों की मौत हो चुकी है। यहाँ पिछले 24 घंटे में 5,175 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आंध्रप्रदेश की बात करें तो यहाँ भी कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक 1,86,461 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1,681 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहाँ 10,128 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस को लेकर बोला WHO कभी नहीं मिलेगी इसकी रामबाण औषधि।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *