Education

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, अगले 2 से 3 दिन पड़ने वाली है भीषण गर्मी।

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले कुछ दिनों में और भी भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही लू चलने की सम्भावना है। गर्मी की इस परिस्थिति को देखते हुए मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत के कई राज्यों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अगले दो दिन अत्यंत गर्म हो सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि यहाँ लू चलने की सम्भावना हैं।

बता दें कि रविवार से रोहिणी नक्षत्र में नौतपा शुरू हो चूका है, जिसने अपना असर रविवार से ही दिखाना शुरू कर दिया था। राजधानी दिल्ली में रविवार को पारा 45 डिग्री तक पहुंचा, साथ ही समूचे उत्तर भारत में रविवार से गर्मी का प्रकोप दिखने लगा। मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव में बताया कि उत्तर भारत में आने वाले अगले 2 से 3 दिन भीषण गर्मी पड़ने वाली है। कई जगह लू चलने की संभावना हैं और कई जगह पर तापमान 47 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी हुए नियमित बुलटिन के अनुसार “अगले पांच दिनों में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और तेलंगाना में कई जगह में भीषण लू चलने की संभावना है। जहँ दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में कई जगहों के लिए ऑरिजन अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह पहली बार हुआ कि लू को लेकर रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है। मौसम विभाग ने बताया की जिन क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है वहां लोग दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक घर से बाहर न निकलें। वैज्ञानिकों के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती है जिस कारण भीषण गर्मी पड़ती है।

जानिए गर्मियों में AC (Air conditioner) से होने वाले सभी फायदे।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *