Health

गोंद के फायदे (gond ke fayde) – Health benefits of gond in hindi.

गोंद के फायदे (gond ke fayde) की बात करें तो सर्दियों के दिनों में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद रहता है। सर्दियों में (gond ke fayde) गोंद के फायदे लेने के लिए आप इसे भून कर, लड्डू बना कर और पंजीरी में मिलाके कर खा सकते हैं। गोंद के फायदे की बात करें तो इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होती है और हड्डियों, जोड़ो के दर्द जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिस कारण सर्दियों के दिनों में इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। गोंद अनेक प्रकार के प्राकृतिक पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसका इस्तेमाल अनेक प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयों के निर्माण में भी किया जाता है। इसके आलावा गोंद का प्रयोग बेकरी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, एनर्जी ड्रिंक्स और आइसक्रीम आदि बनाने में भी किया जाता है। आईये जानते हैं प्राकृतिक औषधीय और पोषक तत्वों से भरपूर (gond ke fayde) गोंद के फायदे और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ।

Contents

गोंद क्या है – What is gond in hindi

किसी पेड़ के तने को चीरा लगाने पर उससे एक तरल पदार्थ निकलता है तरल पदार्थ सूखने पर भूरा और कड़ा हो जाता है इसे ही गोंद कहा जाता है। देसी भाषा में इसे गाद कहा जाता है। यह शीतल और पौष्टिक होता है। जिस पेड़ से यह गोंद प्राप्त होता है उस पेड़ के औषधीय गुण भी इसमें मौजूद होते हैं। गोंद का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयों में गोली या वटी बनाने के लिए और पावडर की बाइंडिंग के लिए किया जाता है।

गोंद के फायदे
courtesy google

गोंद के फायदे (gond ke fayde) – Health benefits of gond in hindi

* गोंद की तासीर गर्म होती है सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है।

* गोंद का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

* गर्भवती महिलाओं के लिए गोंद का सेवन बेहद लाभकारी होता है। यह माँ का दूध बढ़ाने का काम करता है।

* हृदय के स्वास्थ्य के लिहाज से भी गोंद का सेवन बेहद लाभप्रद माना जाता है। रोजाना भुनी गोंद का सेवन करें।

* गोंद हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का काम करता है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द से संबंधित परेशानियों को भी दूर करता है।

सर्दियों के सीजन में खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

* गले की खरास, खाँसी, सर्दी जैसी समस्याओं में इसका सेवन करना बेहद ही फायदेमंद रहता है।

* गोंद खाने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

* सर्दियों के दिनों में गोंद का सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की स्पीड को भी बढ़ाने का काम करता है।

* थकान, कमजोरी, लो स्टेमिना से ग्रसित लोगों के लिए भी इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है।

गोंद का सेवन कैसे करें – How to consume gond in hindi

* ड्राई फ्रूट्स के साथ चीनी और गोंद को भूनकर पंजीरी के रूप में खाया जा सकता है।

* खजूर, बादाम, खसखस और गोंद को देसी घी में भून कर नारियल के बूरे में मिला कर लड्डू बना कर।

* गोंद की चिक्की बना कर।

* गोंद को पंजीरी में मिक्स कर के।

सर्दियों में इन खाद्य पदार्थों का सेवन रखता है आपके शरीर को अंदर से गर्म।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *