रोजाना नहाने के फायदे (Nahane ke Fayde in Hindi) – Health benefits of daily bathing.
pinks tea - January 7, 2020 2812 0 COMMENTS
Nahane ke Fayde in Hindi….सर्दी हो या गर्मी स्वस्थ्य रहने के लिए रोजाना स्नान (नहाना) भी बेहद जरूरी होता है। नहाने से अनेक बीमारियां दूर होती हैं। इसके अलावा रोजाना स्नान (नहाना) करने से शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, शरीर में बाहरी वातवरण से आयी गंदगी का भी सफाया हो जाता है। रोजाना स्नान करने के अन्य लाभ भी हैं नहाने से शरीर में ताजगी आती है और आलस्य दूर होता है। शरीर में पसीने के कारण जमा मैल, गंदगी आदि अनेक बिमारियों को न्यौता देने का काम करते हैं। रोजाना नहाने से शरीर साफ सुथरा बना रहता हैं और आपको इन सभी परेशानियों से भी छुटकारा दिलाता है। (Nahane ke Fayde in Hindi) नहाने के फायदे की बात करें तो यह अनेक होते हैं। शरीर की साफ सफाई और शरीर को तरोताजा रखने के लिए हर मौसम में रोजाना स्नान अवश्य करना चाहिए। आईये आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानने की कोशिश करेंगे (Nahane ke Fayde in Hindi) नहाने के फायदे और इससे क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

courtesy google
Contents
- 1 रोजाना नहाने के फायदे (Nahane ke Fayde in Hindi) – Health benefits of daily bathing
- 1.1 Nahane ke Fayde in Hindi : शरीर की दुर्गंध दूर करे –
- 1.2 Nahane ke Fayde in Hindi : शरीर रहता है तरोताजा –
- 1.3 Nahane ke Fayde in Hindi : हार्ट को रखे स्वस्थ्य –
- 1.4 Health benefits of daily bathing in hindi : बॉडी को करे डिटॉक्स –
- 1.5 Health benefits of daily bathing in hindi : स्ट्रेस कम करने में भी असरदार –
रोजाना नहाने के फायदे (Nahane ke Fayde in Hindi) – Health benefits of daily bathing
Nahane ke Fayde in Hindi : शरीर की दुर्गंध दूर करे –
दिन भर के काम के कारण शरीर में पसीना होने लगता है जिसके चलते शरीर से दुर्गंध आने लगती है। आप भले ही इस दुर्गंध को डीओ और परफ्यूम लगाकर दूर करने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर आप रोज नहीं नहाते और सिर्फ डीओ और परफ्यूम लगा कर ही दुर्गंध दूर करने की सोच रहे हैं तो ये तरीका भी ज्यादा कारगर साबित नहीं होता। तन की दुर्गंध दूर करने के लिए जरूरी है शरीर की साफ सफाई और इसका सबसे बेहतरीन तरीका है नहाना। इसलिए रोज नहा कर आप इन सभी समस्यायों से छुटकारा पा सकते हैं।
क्यों होती है धूल से एलर्जी, जानें कारण, लक्षण और धूल से एलर्जी से बचाव के टिप्स।
Nahane ke Fayde in Hindi : शरीर रहता है तरोताजा –
नहाने से त्वचा की सफाई होती है और शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं जिससे हमारी त्वचा में जमी सभी गंदगी बाहर निकल जाती है। बंद रोमछिद्रो के खुलने से त्वचा साफ होती है और साथ ही कोमल और नरम भी बन जाती है। इसके अलावा नहाने से सारा आलस भी दूर हो जाता है और रोम-रोम तरोताजा हो जाता है। जिससे आप फ्रेशनेस एवं ताजगी का अनुभव करते हैं।
Nahane ke Fayde in Hindi : हार्ट को रखे स्वस्थ्य –
नहाना हमारे हृदय के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। गुनगुने पानी से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है जिससे आपका हृदय भी स्वस्थ्य रहता है। अगर आप भी हेल्दी और स्वस्थ्य हृदय की चाहत रखते हैं तो रोजाना स्नान करने से न चूंके। नहाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या में भी आराम मिलता है।
Health benefits of daily bathing in hindi : बॉडी को करे डिटॉक्स –
नहाने का एक फायदा ये भी है कि यह हमारी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है। दिन भर में हम अनेक जगह जाते हैं और दूषित हवा, प्रदूषण और धूल, मिट्टी के सम्पर्क में आते हैं, जिसके कारण शरीर में अनेक प्रकार के बैक्टीरिया इकट्ठे हो जाते हैं। इन सभी की सफाई के लिए स्नान करना बेहद जरुरी हो जाता है। नहाने से बॉडी की सफाई हो जाती है और शरीर डिटॉक्स हो जाता है।
Health benefits of daily bathing in hindi : स्ट्रेस कम करने में भी असरदार –
ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का नर्वस सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है जिसके फलस्वरूप बीटा एंडोर्फिन एवं नोराड्रेनेलिन जैसे कैमिकल्स का शरीर में स्तर बढ़ जाता है और ये स्ट्रेस, तनाव, डिप्रेसन के स्तर को कम करता है। इसके अलावा ठंडे पानी से स्नान करने पर कॉर्टिसोल और क्रोमोग्रेनिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन के लेवल में भी गिरवाट आती है। और आप नहाने के बाद रिलेक्स फील करते हैं।
अगर आप को भी हैं ये लक्षण, तो आप भी हो सकते हैं डिप्रेशन (अवसाद) के शिकार।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022