Health

मक्के की रोटी खाने के फायदे – Makki ki roti ke fayde in hindi

Makki ki roti ke fayde in hindi…सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी और साग खाने का मजा ही कुछ और होता है। मक्के की रोटी सेहत के लिहाज से भी बेहद लाभकारी होती है। स्वाद में लजीज मक्के की रोटी अनेक प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कॉपर, जिंक, आयरन, मैग्नीज, पोटेशियम जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और इसका सेवन करने से दिल की बीमारी, डायबटीज, हाइपरटेंशन और ऐनीमिया जैसे रोगों से भी बचाव होता है। कोशिश करें की सर्दियों के सीजन में आप मक्के की रोटी का सेवन अवश्य करें और अपने शरीर को सव्स्थ्य रखें। आईये जानते हैं सर्दियों में (Makki ki roti ke fayde in hindi) मक्के की रोटी के फायदे और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

Makki ki roti ke fayde
courtesy google

Contents

मक्के की रोटी के फायदे – Makki ki roti ke fayde in hindi

Makki ki roti ke fayde in hindi : मिलते हैं जरूरी पोषक तत्व –

मक्के की रोटी खाने से शरीर को अनेक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। मक्के में सेलेनियम, ओमेगा-3, कॉपर, जिंक, आयरन, मैग्नीज, पोटेशियम जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर के विकास में अहम रोल निभाते हैं। मक्के को आप भून कर, उबाल कर या फिर मक्के का आटा बना कर रोटी के रूप में भी खा सकते हैं।

Makki ki roti ke fayde in hindi : ह्रदय को रखे हेल्दी –

मक्के की रोटी खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है। मक्के में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय को स्वस्थ्य बनाने, हाई ब्लड प्रेसर की समस्या को कम कर दिल का दौरा पड़ने (हार्ट अटैक) के खतरे को भी कम करने का काम करता है। नियमित इसका सेवन करने से यह बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL – लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन) के लेवल को कम करने का काम भी करता है।

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में लाभदायक है इन खाद्य पदार्थों का सेवन।

Makki ki roti ke fayde in hindi : पाचन में आसान –

मक्के में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है इसलिए इससे बनी रोटी को पचाना आसान होता है। यह सुपाच्य पदार्थों में आता है। साधारण गेहूं से बनी रोटी के मुकाबले में इसको पचाना बेहद आसान रहता है। अगर हम सुपाच्य खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो हमें पेट से संबंधित बीमारियां जैसे कब्ज, एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।

Makki ki roti ke fayde in hindi : ग्‍लूटेन-फ्री आटा –

आजकल कई लोगों को ग्लूटेन इनटॉलरेंस की समस्या होती है जिस कारण वो गेहूं के आटे का सेवन करने से परहेज करते हैं। ऐसे लोगों के लिए मक्के का आटा एक बेहद ही शानदार विकल्प साबित होता है। यह ग्‍लूटेन-फ्री होता है, इसमें ग्‍लूटेन की मात्रा शून्य होती है।

भुट्टा खाने के हैं अनेक सवास्थ्य लाभ, जानकर आप भी नहीं रह पाएंगे भुट्टा खाये बिना।

Makki ki roti ke fayde in hindi : एनीमिया करे दूर –

मक्के की रोटी का सेवन करने से एनीमिया की समस्या भी दूर होती है। मक्के में विटामिन बी 12, फोलिक एसिड, आयरन, बीटा केरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायता प्रदान करते हैं जिसके फलस्वरूप शरीर में खून निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आती है।

Makki ki roti benefits in hindi : हड्डियां बनाये मजबूत –

मक्का मेग्नीशियन और आयरन का अच्छा स्रोत होता है जो की हमारी हडियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। इसका सेवन करने से शरीर को फास्फोरस, जिंक जैसे तत्वों की भी प्राप्ति होती है जो अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी को दूर करने का काम करता है।

क्या आपको भी हैं इनमें से कोई लक्षण तो आपके शरीर में हो रही है कैल्शियम की कमी।

Makki ki roti benefits in hindi : गर्भावस्था में लाभकारी –

गर्भवती महिलाओं के लिए मक्के की रोटी का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इसमें पाए जाने वाला फॉलेट और विटामिन-बी नए भ्रूण की कोशिकाओं के विकास के लिए जरूरी होता है।

Makki ki roti benefits in hindi : सर्दी -जुकाम भगाये –

भुने हुए मक्के यानि भुट्टे की राख बना कर इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर दिन में कम से कम 4 बार 1 चम्मच की मात्रा में सेवन करने से सर्दी, खांसी, जुकाम से निजात मिलता है। इसके अलावा फॉलेट गर्भावस्था में मां और शिशु, दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *