Health

बाजरे की रोटी खाने के स्वास्थ्य लाभ – Health benefits of Bajre ki Roti.

सर्दियों में बाजरे की रोटी में मक्खन लगा कर खाने का मजा ही अलग है। बाजरे की रोटी स्वाद में तो बेहतर होती ही है इसके अलावा यह सेहत के लिहाज से भी गुणकारी होती है। बाजरे की तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों के दिनों में बाजरे का सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है। बाजरे की रोटी को आप घी, मक्खन लगा कर गुड़, आचार और गर्मागर्म साग के साथ खा सकते हैं। बाजरे में कैल्सियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा बाजरा ग्लूटन फ्री होता है। पेट से संबंधित समस्याओं के दौरान इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है। मुख्यतः बाजरा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पैदा होने वाला अनाज है। अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो आप इसे अपने नज़दीकी बाजार से खरीद सकते हैं। आईये जानते हैं सर्दियों के दिनों में बाजरे की रोटी का सेवन कैसे आपको रखता है बिमारियों और ठंड से दूर।

बाजरे की रोटी
courtesy google

Contents

बाजरे की रोटी खाने के स्वास्थ्य लाभ – Health benefits of Bajre ki Roti

वजन कम करे –

बाजरे का सेवन करने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती। इसकी 2 से 3 रोटी खाने पर ही आपको अपना पेट भरा हुआ लगने लगता है। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है जो की आप की बढ़ती भूख पर भी काफी हद तक लगाम लगाने का काम करती है। अगर भूख कम लगेगी तो जाहिर सी बात है की आप खाना भी कम खाएंगे और कम खाने से आपका वजन भी स्वतः ही कम होने लगेगा।

ग्लूटेन फ्री –

कई लोगों को ग्लूटेन युक्त खाने से एलर्जी की समस्या हो जाती है। ऐसे लोगों में देखा गया है कि इनको ग्लूटेन युक्त भोजन को पचाने में दिक्क्त का सामना करना पड़ता है। इसमें अमाइनो एसिड्स होते हैं जो कि आसानी से एब्जॉर्व हो जाते हैं। जिन लोगों का हाजमा खराब रहता है उनको बाजरे की रोटी, खिचड़ी का सेवन करना चाहिए।

पोषक तत्वों का भंडार –

बाजरा पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें कैल्सियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। बाजरे के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर की अंदुरनी गर्मी के लिए बेहतर माना जाता है।

एनीमिया में लाभकारी –

इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। जो लोग एनीमिया से ग्रस्त होते हैं उनके लिए बाजरे का सेवन अत्यंत लाभप्रद रहता है। यह खून की कमी को दूर करने का काम करता है। अपनी डाइट में ऐसे जरूर शामिल करें।

शुगर में लाभकारी –

जिन लोगों को शुगर यानि की डायबटीज की समस्या है उन लोगों के लिए बाजरे का सेवन फायदेमंद साबित होता है। यह खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करता है और डायबटीज पर लगाम लगता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए –

गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद रहता है। यह आयरन और कैल्शियम की कमी को दूर करता है। गर्भवती महिलाओं के द्वारा बाजरे का सेवन करने से माँ के दूध बनने की प्रकिया में भी वृद्धि होती है।

सर्दियों में जरूर खाएं मक्के की रोटी, होंगे ये जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ।

बाजरे की रोटी
courtesy google

बाजरे की रोटी बनाने की विधि – How to make Bajre ki Roti

इसके लिए आपको चाहिए:

2 कप बाजरे का आटा
1/2 कप गेंहू का आटा
गुनगुना पानी
घी / मक्खन
नमक स्वादानुसार

विधि –
बाजरे का आटा लें हुए इसमें गेंहू का आटा और नमक मिला कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
अब इसमें गुनगुने पानी का छिड़काव कर इसे नरम होने तक गूंदते रहें।
आटा अछि तरह से गूंद जाये तो इसकी लोई बना लें।
मीडियम आंच पर तवा रख लें।
लोई को बेल कर गरमा गर्म रोटी बना कर सेक लें।
अब इन रोटियों पर घी या मक्खन लगा कर सर्व करें।

सर्दियों में अवश्य करें गोंद का सेवन और रखें खुद को बिमारियों से दूर।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *