Health

गुड़ खाने के फायदे (Gud khane ke fayde) – Benefits of Jaggery in Hindi.

Gud khane ke fayde…सर्दियों की शुरुआत के साथ ही गुड़ की बिक्री में तेजी देखने को मिलती है। गुड़ उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल है जिसका सेवन कुछ नियम और शर्तों का पालन करते हुए बारह मास किया जा सकता है। हालाँकि गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में इसकी भारी मांग रहती है। जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है गुड़ की गर्म तासीर। आपको बता दें कि गुड़ एक गर्म तासीर वाला खाद्य पदार्थ है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ गर्मी पहुंचाने का होता है। यदि आप गर्मियों के दिनों में भी गुड़ का सेवन करना पसंद करते हैं तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। गुड़ के फायदे (Benefits of Jaggery in Hindi)की बात करें तो इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। कई लोग चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करना ही अच्छा समझते हैं। इसलिए यह चीनी के अच्छे विकल्प के रूप में भी जाना जाता है। मौजूदा समय में मार्केट में गुड़ की कई वैरायटियां बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। जिनमे सादे से लेकर मसाला गुड़ तक, सभी शामिल होते हैं। आप अपने टेस्ट के अनुसार अपने पसंदीदा गुड़ का चुनाव कर सकते हैं। आईये जानते हैं (Gud khane ke fayde) गुड़ खाने के फायदे और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में महत्पूर्ण जानकारियाँ।

Gud khane ke fayde
courtesy google

Contents

गुड़ खाने के फायदे (Gud khane ke fayde) – Benefits of Jaggery in Hindi

Gud khane ke fayde : एनीमिया में –

गुड़ का सेवन सेवन एनीमिया जैसे रोग में करना भी फायदेमंद साबित होता है। एनीमिया से ग्रस्त व्यक्ति के शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है। जिसका नतीजा यह होता है कि व्यक्ति को अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसके अलावा कई बार व्यक्ति को चक्कर आने की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। गुड़ की बात करें तो इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। आयरन शरीर में होने वाले खून की कमी को पूरा करने का कार्य करता है। यदि आप भी इस प्रकार की समस्या से ग्रस्त हैं तो आपको अपनी डाइट में गुड़ को जरूर शामिल करना चाहिए।

Gud khane ke fayde : पेट के लिए –

गुड़ के फायदे पेट से जुडी समस्याओं के लिए भी जाने जाते हैं। आपने भी अपने घर में बड़े-बुजर्गों को यह कहते सूना होगा कि खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। क्या आप जानते हैं इसके पीछे का कारण? यदि आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि गुड़ का सेवन डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त बनाने का कार्य करता है और यह पाचन प्रक्रिया को बढ़ावा देने का कार्य भी करता है। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करने से आप कब्ज, अपच और एसिडिटी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

खीरा खाने के फायदे (Kheera khane ke fayde) – Benefits of cucumber in hindi.

Gud khane ke fayde : आंखों के लिए –

आँखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी गुड़ के फायदे जाने जाते हैं। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी जाने जाते हैं। गुड़ का सेवन करने से आंखों से जुडी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह आंखों की रौशनी बढ़ाने और आंखों को कमजोर होने से बचाता है। आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर इससे मिलने वाले फायदे ले सकते हैं।

Gud khane ke fayde : लिवर की करे सफाई –

गुड़ का सेवन सेवन लिवर की सफाई करने का कार्य भी करता है। हमारे लिवर में कई तरह के विषाक्त पदार्थ जमा होते रहते हैं जिनकी सफाई करना अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। यदि हम इनकी सफाई नहीं करें तो यह शरीर में गंभीर बीमारियों को जन्म देने का कार्य करते हैं। गुड़ में ऐसे डिटॉक्सिक गुण मौजूद होते हैं जो लिवर की सफाई कर इन विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का कार्य करते हैं। इसके लिए गुड़ को गर्म पानी में उबालें और इस पानी को पी जाएँ।

तरबूज खाने के फायदे (Tarbuj khane ke fayde) – Benefits Of Watermelon in Hindi.

Gud ke fayde : हड्डियों के लिए –

गुड़ खाने के फायदे हड्डियों से जुडी समस्या में भी लिए जा सकते हैं। गुड़ में कैल्शियम मौजूद होता है जो की हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है। इसके साथ ही गुड़ में मौजूद फास्फोरस भी हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करता है। जोड़ों के दर्द से जुडी समस्या में भी गुड़ का सेवन करना फायदेमंद रहता है। आप इसका सेवन अदरक के साथ कर सकते हैं।

Gud khane ke fayde : ब्लड प्रेसर की समस्या में –

गुड़ का सेवन ब्लड प्रेसर की समस्या में करना फायदेमंद रहता है। गुड़ में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। पोटैशियम ब्लड प्रेसर की मात्रा को नियत्रंण में लाने का कार्य करता है। हृदय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी शरीर में ब्लड प्रेसर की मात्रा का सामान्य होना बेहद आवश्यक होता है। पोटैशियम के अन्य फायदों की बात करें तो यह ओस्टियोपोरोसिस और किडनी स्टोन जैसी समस्या से भी राहत दिलाने का कार्य करता है।

खरबूजा खाने के फायदे (Kharbuja khane ke fayde) – Benefits Of Muskmelon in Hindi.

Gud ke fayde : सर्दी-जुकाम से दूर रखे –

गुड़ का सेवन सर्दी-जुकाम से जुडी समस्या में भी किया जा सकता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह शरीर की अंदरुनी ठंड से आपको सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करता है। सर्दी-जुकाम होने पर दूध के साथ गुड़ का सेवन करना फायदेमंद रहता है। आप चाहें तो चाय में चीनी न डाल गुड़ का प्रयोग करें। इसके अलावा गुड़ अदरक का सेवन भी सर्दी-जुकाम की समस्या में राहत दिलाने का कार्य करता है।

Gud ke fayde : इम्यूनटी बढ़ाये –

गुड़ का सेवन इम्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। गुड़ में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। गुड़ पर हुए एक अध्ययन में यह देखा गया कि इसमें मौजूद विटामिन सी और जिंक इम्युनिटी को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाता है। यदि आपकी इम्युनिटी क्षमता मजबूत होगी तो बहुत जल्दी कोई भी बीमारी आपको नहीं लगेगी। इसलिए अपनी डाइट में गुड़ को जरूर शामिल करें।

अंगूर खाने के फायदे (Angur khane ke fayde) – Benefits of grapes in hindi.

त्वचा के लिए –

त्वचा के लिए गुड़ के फायदे की बात करें तो त्वचा पर इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के फायदे पहुंचाता है। त्वचा पर शहद और गुड़ से बनने वाले फेस पैक को लगाने से यह बैक्टीरिया व फंगस की समस्या को दूर करने का कार्य करता है। इस फेस पैक में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा से बैक्टीरिया और फंगस को हटाने का कार्य करते हैं।

वजन कम करने में –

गुड़ खाने के फायदे वजन कम करने के लिए भी जाने जाते हैं। गुड़ में मौजूद फाइबर को पचने में अधिक समय लगता है। जिसका नतीजा यह होता है कि आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती। इस तरह से आप अतिरिक्त खाना खाने से बच जाते हैं और आपका वजन भी निंयत्रण में रहता है। आप वजन कम करने के लिए गुड़ के पानी को अपनी डाइट में जगह दे सकते हैं।

त्रिफला चूर्ण के फायदे : Triphala churna ke fayde.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *