ग्रीन टी बनाने की रेसिपी (Green tea kaise banaye) – Green tea recipe in hindi.
pinks tea - December 27, 2021 443 0 COMMENTS
Green tea recipe in hindi…क्या आप इंटरेनट पर ग्रीन टी बनाने की रेसिपी सर्च कर रहें हैं। यदि हाँ तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं घर पर फटाफट ग्रीन टी बनाने का आसान तरीका। हमारे देश भारत की बात करें तो यहाँ लोगों की दिन शुरुआत एक कप गर्मागर्म चाय की चुस्कियों के साथ होती है। सुबह उठने के बाद चाय पीने पर आप अपने शरीर में तरोताजगी का अनुभव करते हैं। यहीं कारण है कि अधिकतर लोगों को बेड टी पीना बहुत पसंद होता है। लेकिन यदि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं तो आपको दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। ग्रीन टी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। उन लोगों को खासकर ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए, जो अपने लगातार बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हों। हेल्दी हार्ट के लिए भी ग्रीन टी का सेवन अवश्य किया जाना चाहिए। इसके अलावा ग्रीन टी एंटीआक्सीडेंट का रिच स्रोत मानी जाती है। रोजाना इसका सेवन एक अच्छे डिटॉक्स ड्रिंक की तरह भी कार्य करता है। चलिए जानते हैं घर पर कुछ ही मिनटों के अंदर ग्रीन टी बनाने की रेसिपी (Green tea recipe in hindi) और एक नजर डालते हैं नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से मिलने वाले फायदों के ऊपर।

Contents
ग्रीन टी बनाने की रेसिपी (Green tea kaise banaye) – Green tea recipe in hindi.
टी बैग वाली ग्रीन टी बनाने की विधि – Green tea kaise banaye?
सामग्री –
ग्रीन टी बैग – 1
पानी – 1 कप
शहद – 1 चम्मच/स्वादानुसार
विधि –
- सबसे पहले एक कप पानी को अच्छी तरह से उबालें।
- अब इसे एक कप में डालें।
- अब कप में ग्रीन टी बैग को डालें।
- 2 से 3 मिनट तक ग्रीन टी बैग को इसमें डूबा रहनें दें।
- इसके बाद टी बैग को बाहर निकाल लें।
- अब इसमें स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका आनंद लें।
पत्ती वाली ग्रीन टी बनाने की रेसिपी – Green tea kaise banaye?
सामग्री –
ग्रीन टी – एक छोटी चम्मच
पानी – 1 बड़ा कप
शहद – 1 चम्मच/स्वादानुसार
विधि –
- सबसे पहले पैन में एक पानी डालें।
- अब इसमें एक चम्मच ग्रीन टी डालें।
- 7 से 8 मिनट तक इसे उबलने दें।
- अब ग्रीन टी को छान कर कप में भर लें।
- अंत में स्वादानुसार शहद मिलाकर ग्रीन टी का लुप्त लें।
Green Tea Ke Nuksan : ग्रीन टी पीने के नुकसान।
ग्रीन टी पीने के फायदे (Green tea peene ke fayde) – Green tea benefits in hindi.
- एन्टीऑक्सडेंट का उच्च स्रोत होती है ग्रीन टी।
- मोटापे की समस्या से छुटकारा दिलाये ग्रीन टी।
- अच्छे रिफ्रेशमेंट ड्रिंक की तरह कार्य करती है ग्रीन टी।
- ग्रीन टी का सेवन शरीर में मौजूद हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है।
- ग्रीन टी का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है।
- शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करती है ग्रीन टी।
- तनाव, स्ट्रेस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी नियमित रूप से ग्रीन टी पीना फायदेमंद साबित होता है।
- ग्रीन टी पीने से शरीर की इम्युनिटी क्षमता बूस्ट होती है।
- त्वचा में निखार लाने के लिए भी ग्रीन टी का सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित होता है।
ग्रीन टी पीने के फायदे (Green Tea Ke Fayde) – Benefits Of Green Tea In Hindi.
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022