इन तरीकों से करें नमक का इस्तेमाल, जानिए अमेजिंग हैक्स।
pinks tea - September 14, 2020 859 2 Comments
नमक का इस्तेमाल नित्य आप भोजन में अवश्य करते होंगे। नमक का मुख्य काम खाने का स्वाद बढ़ाना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नमक का इस्तेमाल सिर्फ आपके किचन तक ही सीमित नहीं होता। इसका प्रयोग आप कई अन्य कार्यों में भी कर सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नमक के कुछ ऐसे ही अमेजिंग हैक्स। इन हैक्स का प्रयोग आप अपनी कई समस्याओं का समाधान करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं नमक के इन अमेजिंग हैक्स के बारे में।

Contents
इन तरीकों से करें नमक का इस्तेमाल जानिए अमेजिंग हैक्स :
फलों को रखे फ्रेश –
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि नमक का इस्तेमाल फलों को लम्बे समय तक ताजा रखने के लिए किया जा सकता है। यह फलों को सड़ने से बचाने का कार्य करता है। कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें छिलकर रखने पर से यह काले पड़ने लगते हैं, ऐसे में इन फलों के ऊपर अगर थोड़ा सा नमक छिड़क दिया जाए तो फल जल्दी खराब नहीं होते और न ही फल काले पड़ते हैं।
स्मैल दूर करे –
अक्सर किचन में काम करते हुए जब हम लहसुन और प्याज काटते हैं तो इसकी स्मैल हमारे हाथों में ही रह जाती है। ये स्मैल इतनी तेज और जिद्दी होती है कि हाथ धो लेने के बाद भी जल्दी आपके हाथों से नहीं जाती। ऐसे में आप नमक के हैक्स का प्रयोग कर इस समस्या से बड़ी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए सिरके में नमक को मिलाएं और इस मिश्रण को अपने हाथों पर रब करें। लहसुन और प्याज की स्मैल चुटकियों में छूमंतर हो जाएगी।
कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने के लिए –
कई बार हमारे कपड़ों में खाना खाते हुए कुछ जिद्दी दाग लग जाते हैं। लाख रगड़ने पर भी यह दाग कपड़ों से नहीं जाता। ऐसे में आप नमक का इस्तेमाल कर इस दाग से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको दाग लगे हुए कपड़े को एक घंटे के लिए नमक के पानी में डूबा कर रखना है। उसके बाद साबुन सर्फ से रगड़ कर इसे धो लेना है। इसके अलावा, यह कपड़ों के फीके पड़ चुके रंग को फिर से ब्राइट करने का काम भी करता है।
सिंक को चमकाए –
यदि आपके सिंक में लगे जिद्दी दाग कई बार साफ करने के बावजूद उससे नहीं निकल रहे तो आप नमक का इस्तेमाल करें। इसका प्रयोग करने के लिए गर्म पानी में नमक मिलाएं और इस पानी को सिंक में डालें। इससे सिंक पर लगे जिद्दी दाग साफ हो जाएंगे।
इन तरीकों से करें शेविंग क्रीम का इस्तेमाल होगा जबरदस्त फायदा।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022