Health

गर्मियों में क्या खाएं (Garmiyo me kya khana chahiye) – what to eat in summer in hindi.

Garmiyo me kya khana chahiye…गर्मियों में क्या खाएं की स्वस्थ्य भी रहें और हीट स्ट्रोक से बचे रहें? जैसा की हम जानते हैं, गर्मियों में चलने वाली लू और तपती धूप शरीर को डिहाइड्रेड कर देती है। यही कारण है कि गर्मियों के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। यदि आपका खान-पान सही रहेगा तो आप तपती और चिलचिलाती धूप का डटकर सामना कर पाएंगे। इसलिए आपके लिए यह जाना बेहद जरूरी है कि गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं? गर्मियों के मौसम में कई प्रकार के फल और सब्जियां आपको मार्केट में बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। ऐसे में आपको उन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिनकी तासीर गर्म न हो और जो शरीर को डिहाइड्रेड होने से भी बचाएं। आईये आज के इस आर्टिकल के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं कि गर्मियों में क्या खाएं (Garmiyo me kya khana chahiye) और क्या नहीं?

Contents

गर्मियों में क्या खाएं (Garmiyo me kya khana chahiye) – what to eat in summer in hindi.

क्या आप भी इस प्रश्न का जवाब जानना चाहते हैं कि गर्मियों में क्या खाएं? तो आपको बता दें गर्मियों के दिनों में उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनकी तासीर गर्म न हो। इसके अलावा ऐसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिनमें एनर्जी, फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, ज़िंक, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे अन्य पोषक तत्व मौजूद हों। साथ ही जो एंटी-आक्सीडेंट के रिच स्रोत हों। गर्मियों के सीजन में सुपाच्य और शरीर को हाइड्रेड रखने वाला भोजन करना चाहिए।

गर्मियों में क्या खाएं
courtesy google

गर्मियों में खाएं जाने वाले आहार – Garmi ke mousam me kya khana Chahiye

गर्मियों में खाएं तरबूज –

गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद रहता है। इस फल में 92 प्रतिशत पानी मौजूद होता है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा कर उसे डिहाइड्रेट होने से बचाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, सी और लाइकोपीन नामक सक्रिय कम्पाउंड पाया जाता है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन शरीर को जरूरी एनर्जी देने, तरोताजा रखने और पानी की कमी से बचाता है।

गर्मियों में खाएं खीरा –

(Garmiyo me kya khana chahiye) गर्मियों के सीजन में खीरे का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पानी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है इसलिए इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन के लिए फायदेमंद रहता है। इसका सेवन भूख अधिक लगने की समस्या पर भी नियंत्रण लाने का कार्य करता है आप इसका सेवन सलाद और रायता बना कर सकते हैं।

जानें क्यों गर्मियों में प्याज खाने से आपको लू और हीटस्ट्रोक का खतरा रहता है कम?

गर्मियों में खाएं आम –

गर्मियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही फलों का राज आम बाजार में बिकने लगता है। गर्मियों के सीजन में इसका सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इसमें अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी मैग्‍नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, सेलेनियम और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी मौजूद होता है। इसे कच्चा और पका कर दोनों तरीकों से खाया जा सकता है। इसके अलावा आप इसका मैंगो शेक, आम रस और आम पना बना कर भी पी सकते हैं। यह शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाता है।

गर्मियों में खाएं मौसमी –

तपती और चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में मौसमी का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसमें पानी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। साथ ही यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को जरूरी एनर्जी प्रदान कर डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है। आप इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

Matke Ka Pani Peene Ke Fayde : गर्मियों में मटके का पानी पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ।

गर्मियों में खाएं नाशपाती –

गर्मियों के सीजन में नाशपाती का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। यह कई प्रकार के पोषक तत्वों का भंडार होती है। इसमें मौजूद क्रोमियाम मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देने का कार्य करता है। नाशपती में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद रहता है। अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए इसका सेवन गर्मियों में जरूर करें।

गर्मियों में खाएं अंगूर –

रसीले अंगूर का सेवन गर्मियों के सीजन में जरूर करना चाहिए। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, सोडियम, विटामिन और अन्‍य खनिज पदार्थों की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। साथ ही इसमें पानी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है और गर्मियों के दिनों में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा का होना बेहद जरूरी होता है। अंगूर का फल शरीर को ठंडक पहुंचाने का कार्य भी करता है।

जानिए गर्मियों में अत्यधिक AC (Air Conditioner) के उपयोग से होने वाले नुकसान।

गर्मियों में खाएं दही –

गर्मियों में क्या खाएं? इसका जवाब है दही, जी हाँ दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। दही का सेवन शरीर को ठंढक पहुंचाने का काम करता है। साथ ही दही में ऐसे प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं जो पाचन को बढ़ावा देने का काम करते हैं। साथ ही दही का सेवन इम्यूनटी को स्ट्रांग करने में सहायता करता है। आप दही को सादा, चीनी या नमक मिला कर खा सकते हैं। आप चाहें तो इसकी लस्सी बना कर भी पी सकते हैं।

गर्मियों में पिए नारियल पानी –

गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में नारियल पानी आपके लिए अच्छा विकल्प बनकर सामने आता है। नारियल पानी प्राकृतिक ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स और खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह शरीर को जरूरी एनर्जी प्रदान कर डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है।

नारियल पानी के फायदे (Nariyal Pani Ke Fayde) – Benefits Of Coconut Water In Hindi.

गर्मियों में पिए छाछ –

शरीर को डिहाइड्रेट रखने और ठंडक पहुंचाने के लिए गर्मियों के दिनों में छाछ का सेवन जरूर करें। इसका सेवन न सिर्फ हीट स्ट्रोक से आपको बचाता है बल्कि इसका सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। नियमित रूप से इसका सेवन पाचन से जुडी समस्याओं को दूर करने का काम करता है।

गर्मियों में पिए गन्ने का जूस –

गर्मियों के सीजन में गन्ने के जूस का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है। गन्ने का रस पेट से जुडी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है। यह शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करता है। इसका सेवन शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।

गन्ने का रस पीने के फायदे : Ganne Ke Juice Ke Fayde.

गर्मियों में क्या नहीं खाना चाहिए – Garmiyo me kya nahi khana chahiye

  • अधिक मात्रा में ड्राईफ्रुइट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • तला-भुना और गरिष्ठ भोजन करने से बचना चाहिए।
  • कम मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए।
  • गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *