Beauty

होममेड फ्रूट फेस पैक (Fruit face pack in hindi) बनाने के तरीके।

Fruit face pack in hindi…अच्छी, ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा की चाहत आज के समय में हर कोई रखता है। स्किन को अच्छा बनाने के लिए हम कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग भी त्वचा पर करते हैं। लम्बे समय तक इन केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का प्रयोग त्वचा पर कई प्रकार के साइड इफेक्ट भी डालता है। त्वचा को नेचुरल तरीके से हेल्दी बनाये रखने के लिए आपको जरूरत होती है होममेड फ्रूट फेस पैक की, त्वचा पर इसका प्रयोग न सिर्फ त्वचा के स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है बल्कि यह त्वचा को निखारने का काम भी करता है। फलों की बात करें तो इनका सेवन करने मात्र से त्वचा पर निखार आने लगता है, साथ ही शरीर के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाये रखने में भी फलों का विशेष योगदान रहता है। सभी फल विटामिन, मिनरल्स और अन्य कई पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत होते हैं। त्वचा पर इनका प्रयोग करने के लिए आप घर पर बड़ी आसानी से कुछ आसान टिप्स को अपनाते हुए होममेड फ्रूट फेस पैक (Fruit face pack in hindi) तैयार कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम घर में बनाये जाने वाले होममेड फ्रूट फेस पैक तैयार करने की आसान विधि के बारे में जानेंगे।

होममेड फ्रूट फेस पैक
courtesy google

Contents

होममेड फ्रूट फेस पैक (Fruit face pack in hindi) बनाने के तरीके –

पपीता फेस पैक – Papaya Face Pack in Hindi

सामग्री :

1 बाउल पपीता
1 चम्मच शहद

विधि :
  • पपीते को काट कर इसके बीज हटा लें।
  • पपीते को पीस कर पेस्ट तैयार करें।
  • इस पेस्ट को एक कटोरी में डालें।
  • अब इसमें शहद मिला लें।
  • अब इस होममेड फ्रूट फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।
  • इसके बाद चेहरे को पोछ कर मॉइश्चराइजर लगा लें।

होममेड शकरकंद फेस मास्क – Sweet potato face mask in hindi.

एवोकाडो और कीवी फेस पैक – Avocado and kiwi face pack in hindi

समाग्री :
  • 1 एवोकाडो
  • 1 कीवी फ्रूट
  • 1 चम्मच शहद
विधि :
  • सबसे पहले एवोकाडो और कीवी को पीस कर इसका पेस्ट बना लें। ध्यान रखें एवोकाडो से बीज अलग कर लें।
  • अब एवोकाडो और कीवी के इस पेस्ट को एक कटोरी में रखें।
  • अब इसमें शहद मिला लें।
  • अब इस होममेड फ्रूट फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा कर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • चेहरा पानी से धो लें और अच्छी तरह से पोछ लें।

चेहरे पर ग्लो और निखार लाए सेब फेस पैक : Apple face pack

बनाना फेस पैक – Banana Face Pack in Hindi

सामग्री :
  • 1 केला
  • 1 चम्मच शहद
  • 1/2 चम्मच नींबू का रस
विधि :
  • सबसे पहले केले को मैश कर लें।
  • मैश किये केले को एक बाउल में डालें।
  • अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें फिर चेहरा धो लें।

होममेड इलायची फेस पैक – Homemade cardamom face pack in hindi

टमाटर फेस पैक – Tomato Face Pack in Hindi

सामग्री :
  • 1 टमाटर
  • 1 चम्मच ओटमील
  • 1 चम्मच दही
विधि :
  • टमाटर को पीस कर पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें दही और ओटमील को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • आपका होममेड फ्रूट पेस पैक बन कर तैयार हो जायेगा।
  • इसे अपने चेहरे पर लगा कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद चेहरा पानी से धो लीजिए।

सिर्फ स्किन को ग्लोइंग और जवां नहीं बनाता एवोकाडो फेसपैक, इसके हैं कई अन्य फायदे।

स्ट्रॉबेरी फेस पैक – Strawberry Face Pack in Hindi

  • 3-4 स्ट्राबेरी
  • 1 चम्मच शहद
विधि :
  • सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को मैश कर पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें शहद मिक्स करें।
  • अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट तक ऐसे लगा रहने दें इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *