Health

इन 5 तरीकों से करें दिमाग की एक्सरसाइज, ब्रेन बनेगा शार्प और तेज।

ये बात हम सभी जानते हैं कि नियमित रूप से एक्सरसाइज करने पर शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ठीक उसी प्रकार से नियमित रूप से दिमाग की एक्सरसाइज करने से हमारा दिमाग स्वस्थ बनता है। साथ ही दिमाग की सोचने समझने की क्षमता भी बढ़ती है। इसी लिए कहा जाता है कि एक हेल्दी दिमाग चाहिए तो उसकी एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है। दिमाग की एक्सरसाइज करने से व्यक्ति की एकाग्रता और याददाश्त बढ़ने के साथ-साथ ध्यान लगाने की क्षमता भी बढ़ती है जिससे आपके दैनिक कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं दिमाग की कुछ ऐसी एक्सरसाइज जिनका नियमित अभ्यास कर आप अपने दिमाग को और अधिक तेज बना सकते हैं। आइए जानते हैं दिमाग की इन एक्सरसाइज के बारे में।

दिमाग की एक्सरसाइज

Contents

इन 5 तरीकों से करें दिमाग की एक्सरसाइज : Best exercise for brain in hindi

डेली रूटीन के काम करते हुए अपने हाथों को करें स्विच –

दिमाग की एक्सरसाइज करने का यह शानदार तरीका है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए डेली रूटीन से जुड़े काम करते हुए बार बार अपने हाथ बदलते रहें। यानि की जो काम आप दाएं हाथ से करते हों उसे बाएं हाथ से करने की कोशिश करें। आप इस एक्सरसाइज का प्रयोग अपने दांतों को ब्रश करते समय, लेपटॉप और कम्प्यूटर का माउस एवं टच-पैड इस्तेमाल करते हुए या फिर खाना खाते हुए कर सकते हैं। हालाँकि शुरुआत में आपको इस दिमागी एक्सरसाइज करने में काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन निरंतर अभ्यास करने पर आप एकदम परफेक्ट हो जाओगे।

दिमाग की एक्सरसाइज के लिए करें जिगसॉ पजल का प्रयोग –

जैसा की हम सभी जानतें हैं कि जिगसॉ पजल हल करते समय हमे अपने दिमाग को खूब दौड़ाना पड़ता है। इस प्रकार के पजल को सॉल्व करते समय दिमाग कई संज्ञानात्मक क्षमताओं का प्रयोग करता है। इस पजल को सॉल्व करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि जब आप पजल सॉल्व कर रहे होते हैं, तब आपको अलग-अलग कई टुकड़ों को देख कर यह पता लगाते हैं कि चित्र को पूरा करने के लिए सही तरीके से कहां फिट कर सकते हैं।

मन को वश में कैसे करें। मन को काबू करने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

मेडिटेशन करें –

दिमाग को वश में करने, शांत करने, फोकस बढ़ाने, आत्म-अवलोकन करने, और दिमाग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाने के लिए मेडिटेशन करना एक तरीका बनता है। यह दिमाग की एक्सरसाइज करने का सबसे लोकप्रिय तरीका है। मेडिटेशन के ऊपर हुए शोध यह बताते हैं कि यह याददाश्त की क्षमता और दिमाग पर नियंत्रण पाने का सबसे कारगर तरीका है। इसे करने के किसी खुली हवा वाली शांत जगह पर पालथी मार कर बैठ जाएँ। अब दोनों आँखें बंद कर दिमाग के केंद्र बिंदु पर ध्यान लगाने की कोशिश करें।

नक्शा बनाना –

दिमाग की एक्सरसाइज करने के लिए आप नक्शा बनाने की तकनीक को अपना सकते हैं। जिस भी जगह घूमने जाएँ वहां का एक नक्शा अपने दिमाग में बनाने की कोशिश करते रहें। इसके लिए उस जगह को बहुत ध्यान से देखें और वहां मौजूद हर छोटी चीज को अपने दिमाग पर बैठा लें। इसके बाद दिमाग में याद किये इस नक्शे को किसी कागज में उतारने की कोशिश करें। शुरुआत में आपको इस काम में परेशानी जरूर होगी लेकिन निरंतर अभ्यास से आपके दिमाग की क्षमता भी बढ़ेगी साथ ही आप बड़े आसानी से चीजों को याद रख पाएंगे।

एक अच्छे, मजबूत चरित्र का निर्माण कैसे करें, क्या आप में हैं ये खूबियां ?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *