Education

पेड़ो के बारे में रोचक तथ्य – Facts about trees in hindi.

Facts about trees in hindi…नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप लोग? आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं पेड़ो के बारे में रोचक तथ्य। दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं पेड़ न केवल देखने में सुंदर होते हैं अपितु वे हमारे जीवन के अस्तित्व के लिए अति आवश्यक भी हैं। पेड़ों से हमें जीवन जीने के लिए जरूरी प्राणवायु मिलती है। पेड़ ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं। इसके अलावा पेड़ वन्य जीवन और उनके समुदायों के लिए रहने का ठिकाना भी प्रदान करते हैं। पेड़ों से हमे फल, कागज, रबड़ और फर्नीचर के लिए आवश्यक लकड़ी भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं पेड़ो के बारे में रोचक तथ्य (Facts about trees in hindi) और अहम जानकारियाँ।

पेड़ो के बारे में रोचक तथ्य
Photo by Johannes Plenio on Pexels.com

पेड़ो के बारे में रोचक तथ्य – Facts about trees in hindi.

  1. दुनिया भर में लगभग 30 खरब 40 अरब पेड़ है जो की सितारों और मनुष्य की दिमाग की कोशिकाओं से भी ज्यादा है
  2. जलवायु परिवतर्न में पेड़ अहम भूमिका निभाते हैं।
  3. केले के पेड़ में एक प्राकृतिक रसायन होता है इससे मनुष्य को ख़ुशी महसूस होती है
  4. दुनिया भर में पेड़ो की 60,000 से भी ज्यादा प्रजातियां पाए जाती है और सबसे मुख्य बात ये है की भारत में पेड़ों की सबसे ज्यादा प्रजातियां पाए जाती है।
  5. एक पेड़ एक साल में जितनी कार्बन सकता है उतनी कार्बन एक कार 41600 किलोमीटर चलने के बाद पैदा करती है
  6. पीपल, तुलसी, नीम और बरगद के पेड़ दूसरे पेड़ों के मुकाबले अधिक मात्रा में आक्सीजन बनाते हैं।
  7. एक पेड़ लगभग 20 हजार लीटर पानी धरती से एक वर्ष में चूस लेता है।
  8. पेड़ अपना खाना 90 फीसदी हवा से और 10 फीसदी मिट्टी से लेता है।
  9. क्या आप जानते हैं दुनियाभर की 20 % आक्सीजन अमेजॉन के जंगलों से पैदा होती है।
  10. एक सर्वे के मुताबिक विश्व में हर साल 5 अरब से अधिक लगाएं जाते हैं और उसके दोगुना पेड़ काटे भी जा रहे हैं।
  11. पेड़ हमें अच्छा महसूस कराते हैं। इस पर हुए कुछ अध्ययनों के मुताबिक पेड़ों के आस पास रहने से तनाव का स्तर कम हो सकता है।
  12. अत्यधिक मात्रा में किसी जगह पर मौजूद पेड़ों की मात्रा प्रदूषण के स्तर को 75% तक कम कर देती हैं और यहाँ तक की ध्वनि प्रदूषण को भी 50% तक कम करती है।
  13. दो परिपक्व पेड़ चार लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन प्रदान कर सकते हैं।
  14. एक जंगल में, पेड़ एक भूमिगत माइकोरिज़ल कवक नेटवर्क के माध्यम से संचार कर सकते हैं।
  15. एक बड़ा ओक का पेड़ एक दिन में 350 लीटर से अधिक अवशोषित कर सकता है।
  16. पेड़ मिट्टी के कटाव और बाढ़ को रोकने में मदद कर सकते हैं।
  17. दुनिया का सबसे ऊँचा पेड़ हाइपर्शन कैलिफोर्निया में मौजूद है।
  18. पेड़ पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली प्रजाति हैं पृथ्वी पर सबसे पुराना पेड़ 5000 साल से अधिक पुराना माना जाता है।
  19. एक पेड़ अपने सम्पूर्ण जीवन काल में लगभग 1000 किलो कार्बन डाइऑक्साइड सोख लेता है।
  20. दुनिया का सबसे पुराना पेड़ स्वीडेन में मौजूद है जो कि 1,550 साल पुराना है और इस पेड़ की लम्बाई 13 फिट है।

ये भी पढ़ें –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *