Beauty

Face par glow kaise laye tips in hindi : चेहरे पर ग्लो लाने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स।

Face par glow kaise laye tips in hindi…सुंदर और भीड़ में सबसे अलग दिखना हर महिला की चाह होती है। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए महिलाएं कई प्रकार के महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी अपने चेहरे पर करने से पीछे नहीं हटती। लेकिन बाजार में मिलने वाले अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने में कई प्रकार के हानिकारक केमिकलस का प्रयोग किया जाता है। इसलिए लम्बे समय तक इनका प्रयोग चेहरे पर कई प्रकार के गंभीर साइड इफेक्ट्स छोड़ सकता है। इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे कि चेहरे पर ग्लो लाने के लिए (Face par glow kaise laye tips in hindi) बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह घर पर बने होममेड उपायों को अपनाएं।

चेहरे पर ग्लो लाने
courtesy google

Contents

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स (Chehre par glow kaise laye) – Face par glow kaise laye tips in hindi.

Face par glow kaise laye : करें हल्दी का प्रयोग –

सामग्री :

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
4 चम्मच बेसन
1 दूध

विधि :

  • सबसे पहले एक कटोरी में दूध डालें।
  • अब इसमें बेसन और हल्दी पाउडर को डालें और अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे समेत गर्दन पर भी लगाएं।
  • 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें।
  • हफ्ते में एक से दो बार इसका प्रयोग करें।

नारियल तेल की मदद से तैयार करें होममेड केमिकल फ्री आर्गेनिक बॉडी लोशन।

Face par glow kaise laye : करें नारियल तेल का प्रयोग –

सामग्री :

नारियल तेल

विधि :

  • सबसे पहले थोड़ी सी मात्रा में नारियल तेल लें।
  • फिर इसे हल्का गर्म करें।
  • इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन में सर्कुलर मोशन में लगाना शुरू करें।
  • रातभर के लिए इसे लगा रहने दें फिर सुबह होने पर चेहरा धो लें।

होममेड एलोवेरा फेस पैक बनाने की विधि। Aloe Vera Homemade Face Pack In Hindi.

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बनाएं एलोवेरा मास्क –

सामग्री :

1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
1 चम्मच दूध
1 चम्मच शहद
चुटकी भर हल्दी

विधि :

  • सबसे पहले एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल, दूध, शहद और हल्दी को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे समेत गर्दन पर लगाएं।
  • 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • इसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

बालों को स्वस्थ्य और हेल्दी बनाने के लिए बालों में जुरूर लगाएं मुल्तानी मिट्टी।

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बनाएं पपीते और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक –

सामग्री :

1 कप पके हुए पीपीते के टुकड़े
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर
1 चम्मच शहद

विधि :

  • सबसे पहले पपीते के टुकड़ों को मैश लें।
  • अब इनमें मुल्तानी मिट्टी पाउडर और शहद डालकर एक पेस्ट तैयार करें।
  • इस पेस्ट को अपने सम्पूर्ण चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।

होली के रंगों से त्वचा को बचाने के लिए ऐसे बनाएं होममेड फेस पैक।

ग्लोइंग स्किन के लिए खीरा और दही का प्रयोग –

सामग्री :

1 छोटे आकर का खीरा
3 चम्मच दही

विधि :

  • सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें।
  • फिर इसमें दही मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें।
  • 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में 2 से 3 बार इसका प्रयोग करें।

गर्मियों और मानसून के मौसम में ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आटा फेस पैक।

ग्लोइंग स्किन के लिए करें उबटन का प्रयोग –

सामग्री :

1 कप बेसन
1/2 कप ओटमील
1/4 कप कच्चे चावल
1 चम्मच गुलाबजल
1 कप पानी
8 बादाम

विधि :

  • सबसे पहले चावल और बादाम को अच्छी तरह से पीस लें।
  • अब इसमें बेसन, ओटमील, गुलाबजल और पानी को मिला दें।
  • अब तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसके सूखने का इन्तजार करें।
  • फिर चेहरा पानी से धो लें।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *