Lifestyle

डेली लाइफ के कामों को आसान करें ईनो के हैक्स – ENO hacks in hindi.

क्या आप जानते हैं पेट में जलन, एसिडटी और भारीपन को दूर करने के लिए प्रयोग होने वाली ईनो आपके डेली लाइफ से जुडी कई समस्याओं को दूर कर सकती है। इसके अलावा कई लोग ईनो का उपयोग बेकिंग और स्‍टीम वाले व्यंजनों को बनाने में भी करते हैं। लेकिन ईनो का प्रयोग सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। डेली लाइफ के कई ऐसे कार्य हैं जिनमें ईनो का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनाने होंगे ईनो के हैक्स (ENO hacks in hindi)। खासकर सफाई से जुड़े कार्यों में इसका उपयोग करना फायदेमंद रहता है। इसके अलावा खराब स्मैल को हटाने और हाउसहोल्‍ड वर्क में आप ईनो का उपयोग कर सकते हैं। आईये जानते हैं ईनो के हैक्स (ENO hacks in hindi) के बारे में।

ईनो के हैक्स

Contents

ईनो के हैक्स – ENO hacks in hindi.

ज्‍वेलरी को साफ करने के लिए –

सोने चांदी से बने ऐसे कई सारे आभूषण होते हैं जिनको हम रोज पहनते हैं। ऐसे में कुछ समय के बाद इनका रंग डल पड़ने लगता है। साथ ही आपको ज्‍वेलरी में कालापन भी नजर आने लगेगा। इस प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए ईनो का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिये एक बड़े आकर की कटोरी में गर्म पानी भरें फिर उसमें एक पैकेट ईनो डाल लें। इसके बाद ज्‍वेलरी को इस पानी में डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब सामान्य पानी से धोकर ज्‍वेलरी को सूखे कपड़े से पोंछ लीजिए। ऐसा करने से आपकी ज्वेलरी चमक उठेगी।

बर्तनों को साफ़ करे ईनो –

ईनो का प्रयोग आप बर्तनों को चमकाने के लिए भी कर सकते हैं। बर्तनों में लगे जले को दाग को निकालने में यह अहम भूमिका निभाता है। इससे बर्तन साफ़ करने के लिए एक तब में गर्म पानी भरें और फिर उसमें 3-4 पैकेट ईनो के डाल दें। अब जले के दाग लगे बर्तनों को इस टब में डुबाकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह नींबू और नमक की मदद से इन्हें रगड़ें और साफ़ पानी से धो लें। आपके बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे।

कोलगेट से पिम्पल्स हटाने के हैक्स – Colgate Se Pimple Kaise Hataye.

कंघे की सफाई –

बाल बनाने वाले कंघे का नियमित इस्तेमाल होने के कारण इसमें काफी गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में समय-समय पर इसे साफ़ किया जाना बहुत जरूरी होता है। ईनो का प्रयोग कर आप कंघे को बड़ी आसनी से साफ़ कर सकते हैं। इसके लिए एक मग में गर्म पानी डालें और फिर उसमें 2 पैकेट ईनो डाल दें। अब कंघे को इसमें 15 मिनट तक डुबाएं। इसके बाद ब्रश की मदद से कंघे को रगड़ कर साफ कर लें।

जूतों से आने वाली गंदी बदबू दूर करे –

जूतों का लगातार इस्तेमाल होने के कारण कई बार इनसे गंदी स्मैल आने लगती है। जूतों से आने वाली इस गंदी बदबू को दूर करने के लिए ईनो का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए ईनो का एक पाउच लें और उसे रातभर के लिए जूतों के अंदर डालकर छोड़ दें। जूतों की स्मैल काफी हद तक दूर हो जाएगी।


कार से स्क्रैच निकालने के हैक्स – How To Remove Scratches From Car In Hindi.

पैरों की सफाई के लिए –

अपने पैरों की सफाई करने के लिए भी आप ईनो का प्रयोग कर सकते हैं। यह पैरों को साफ करने का बहुत आसान और सस्ता उपाय है। इसके लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में एक से दो पाउच ईनो डालें। अब अपने पैरों को 5 मिनट तक इसमें डुबाएं। पैरों की त्‍वचा को एक्‍सफोलिएट करता है और गंदी की गहराई से सफाई करता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *