Beauty

नेल पेंट रिमूवर हो गया है खत्म, इन आसान तरीकों से बनाएं होममेड नेल पेंट रिमूवर।

किसी भी महिला के हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में उसके नाख़ून बहुत मायने रखते हैं। लम्बे नाख़ून रखना भला किस महिला को पसंद नहीं होता। लेकिन आपको अपने नेल्स की केयर करने का सही तरीका भी अवश्य पता होना चाहिए। नेल्स को सुंदर बनाने के लिए महिलाएं इस पर नेल पेंट्स का प्रयोग भी करती हैं। नेल्स पेंट्स का प्रयोग कर आपके नाखूनों की खूबसूरती और अधिक निखर जाती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है जब आपको किसी शादी, पार्टी या अन्य किसी समारोह में जाना होता हैं तो आप अपने नेल्स को भी अपनी ड्रेस के अनुसार मैच करने के लिए इन पर फिर से नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं। नेल पेंट इस्तेमाल करने के लिए जरुरी होता है कि पहले पुराने नेल पेंट को रिमूव किया जाए और फिर इस पर नया नेल पेंट लगाया जाए। नेल पेंट रिमूव करने के लिए आपको जरूरत होती है नेल पेंट रिमूवर की। कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास नेल पेंट रिमूवर उपलब्ध नहीं होता है और हमें पुराने नेल पेंट के ऊपर ही नया नेल पेंट लगाना पड़ता है। यह प्रकिया आपके नेल्स को सुंदर बनाने कि जगह भद्दा बना देती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं होममेड नेल पेंट रिमूवर बनाने के कुछ टिप्स। जिनका प्रयोग आप जरूरत पड़ने पर कर सकें। आईये जानते हैं होममेड नेल पेंट रिमूवर बनाने के टिप्स।

होममेड नेल पेंट रिमूवर

Contents

होममेड नेल पेंट रिमूवर बनाने के टिप्स : Nail polish remover hacks

टूथपेस्ट से हटाए नेल पेंट –

क्या आप जानती हैं आपके दांतों की चमक बढ़ाने वाला टूथपेस्ट एक अच्छा होममेड नेल पेंट रिमूवर का कार्य भी करता है। इसमें मौजूद इथाइल एसीटेट नेल पेंट को रिमूव करने का कार्य करता है। लेकिन यहाँ आपको एक बात का ध्यान रखना होगा सिर्फ वही टूथपेस्ट इस कार्य को कर पाएगा जिसमे इथाइल एसीटेट मौजूद है। इसके लिए सबसे अच्छा रहता हैं सफेद रंग का टूथ पेस्ट। यदि इससे भी रंग नहीं जा रहा हो तो सफेद टूथपेस्ट में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर नेल्स पर लगाएं। नेल पेट का जिद्दी रंग चला जाएगा।

व्हाइट विनेगर और नीबू का प्रयोग –

होममेड नेल पेंट रिमूवर बनाने के लिए आप व्हाइट विनेगर और नीबू का प्रयोग कर सकतीं हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में थोड़ी सी मात्रा में व्हाइट विनेगर और नींबू के रस को एक साथ मिलाना है। फिर आपको इसे नाखूनों पर कॉटन बॉल की मदद से रगड़ना है। यदि आपके पुराने जिद्दी नेल पेंट के दाग फिर भी नहीं जा रहे हों तो आप अपने हाथों को 5 से 10 मिनट तक इस सॉल्यूशन में डूबा कर रखें। इसके बाद कॉटन बाल की मदद से इसे साफ कर लें।

इन घेरलू नुस्खों को अपनाकर आप भी कहें नेल फंगस को बॉय बॉय।

नेल पेंट कोट की लें मदद

नेल पेंट का कोट लगाकर भी पुराने नेल पेंट को रिमूव किया जा सकता है। यकीन मानिए यह एक बहुत ही किफायती और कारगर तरीका है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको बस इतना करना है कि अपने सूखे नेल पेंट पर गीला और मोटा कोट लगाना है और उसे कॉटन बाल की मदद से पोंछ लेना है। यह तरीका आपके पुराने नेल पेंट को हटा देगा।

डियोडरेंट या परफ्यूम का प्रयोग –

होममेड नेल पेंट रिमूवल के लिए आप हेयर स्प्रे, डियोडरेंट या फिर परफ्यूम का प्रयोग कर सकती हैं। ये सभी बड़ी आसानी से नेल पेंट रिमूव कर देते हैं। इनमे मौजूद केमिकल नेल पेंट को फटाफट रिमूव कर देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यदि आप घर से बाहर भी हैं और आपके बैग डियोडरेंट मौजूद है तो किसी पार्टी में शामिल होने से पहले आप अपने नेल्स साफ कर सकती हैं।

गर्म पानी का नुस्खा –

यदि आपके पास नेल पेंट रिमूव करने के लिए ऊपर बताई गई कोई भी चीज नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं। नेल पेंट रिमूव करने के लिए गर्म पानी का होममेड नुस्खा अपनाएं। इसके लिए आपको थोड़ा सा पानी गर्म करके उसे एक बॉउल में डालें फिर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और कुछ देर अपने हाथों को इसमें डुबोकर रखें। ऐसा करने पर नेल पेंट सॉफ्ट हो जाता है और खुरचने पर आपके नेल्स से निकल जाता है।

सवस्थ और सुंदर नेल्स बनाने के आसान टिप्स

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *