कब्ज की समस्या दूर करने के आसान घरेलु उपाय – Kabj dur karne ke upay.
pinks tea - May 26, 2019 2129 0 COMMENTS
Kabj dur karne ke upay…कब्ज यानी की पेट साफ न होना… आज के समय में गलत खान पान और आधुनिक जीवनशैली के चलते ज्यादातर लोग कब्ज यानी की पेट साफ न होना की समस्या से जूझ रहे हैं। आप ने अक्सकर ध्यान दिया होगा अगर आपका पेट सही से साफ नहीं होता तो पूरे दिन आप असहज महसूस करते हैं। बेचैनी, सीने में जलन, खट्टी डकार आना, सर दर्द होना, बिना कुछ खाये ही पेट भरा हुआ लगना जैसे अन्य कई ऐसे सामान्य लक्षण है जो की कब्ज की समस्या होने पर देखे जाते हैं। लेकिन यदि हम अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन करें तो कब्ज की इस समस्या से आप आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आईये जानते हैं (Kabj dur karne ke upay) कब्ज दूर करने के उपाय।
ये पढ़ा आपने – औषधीय गुणों से भरपूर है अजवाइन. जानिये कैसे करें इसका इस्तेमाल
कब्ज की समस्या दूर करने के आसान घरेलु उपाय – Kabj dur karne ke upay
Kabj dur karne ke upay : खूब पानी पियें –
कम पानी पीना कब्ज को जानबूझ कर बुलावा देने के सामान होता है। एक स्वस्थ्य मनुष्य को एक दिन में कम से कम 7 से 8 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे कब्ज जैसी बीमारी में काफी राहत मिलती है। इसके अलावा रोज सुबह उठ कर एक गिलास गर्म पानी जरूर पियें कब्ज की समस्या में आराम मिलेगा।

courtesy google
Kabj dur karne ke upay : खाने का टाइम टेबल बनायें –
कब्ज की बीमारी का सबसे मुख्य कारण हैं हमारे खाना खाने का कोई टाइम टेबल फिक्स न होना। अनियमित टाइम पर भोजन करना, दिन में कई बार खा लेना, सुबह ब्रेकफास्ट में ही काफी गरिष्ट भोजन कर लेना, दिन में लंच नहीं करना, डिनर में जरूरत से ज्यादा खा लेना जैसे कारण कब्ज का प्रमुख कारण बनते हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो अपनी इन आदतों में सुधार लाने की कोशिश करें।

courtesy google
Kabj dur karne ke upay : भोजन के दौरान पानी का सेवन करने से बचें –
अगर आपको भी भोजन के साथ पानी पीने की आदत है तो जल्द से जल्द इसे त्याग दें। पानी हमारे शरीर की जठराग्नि को बुझाने का काम करता है जिस कारण पाचन क्रिया सही से नहीं हो पाती और हमे कब्ज की समस्या हो जाती है। हमेशा खाना खाने से आधा घंटे पहले या खाना खाने के आधे घंटे पश्च्यात ही पानी पियें।

courtesy google
Kabj dur karne ke upay : फाइबर युक्त फल और सब्जियों का सेवन करें –
कब्ज की समस्या में ऐसे आहार का सेवन करें जिनमे फाइबर की मात्रा अत्यधिक पायी जाती है। इनका सेवन आपके डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त करता है और फाइबर युक्त भोजन शरीर से मल निकासी में भी सहायता करता है। इसलिए अपने खाने में आप हरी सब्जी, मूली, ब्रोकली, तोरई, बीन्स, मटर, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, कीवी, नाशपाती, आम, ब्राउन ब्रेड, दलिया, पॉपकॉर्न, और फाइबर युक्त दालों का सेवन करें ।

courtesy google
देर रात तक जगना –
देर रात तक जगना भी कब्ज की समस्या पैदा करता है हमेशा रात्रि का भोजन सोने से 2 घंटे पहले ही कर लेना चाहिए और रात्रि के भोजन में ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने से बचना चाहिए। खाने खाने के तुरंत पश्च्यात सोना और देर रात्रि तक जगे रहना शरीर में कब्ज तथा अन्य रोगों का भी कारण बनाते हैं।
क्यों जरुरी होता है रात को 6 से 8 घंटे सोना आईये जानते हैं…

courtesy google
योगा और वाक करें –
रोज सबुह उठ कर मार्निग वाक पे अवश्य जाएँ। साथ ही अपने डेली रूटीन में योगा अभ्यास को भी शामिल करें। कब्ज के साथ साथ शरीर से अन्य बीमारियां भी दूर होंगी।
सुबह उठ कर रोज जाएँ मार्निग वाक पर कुछ ही हफ़्तों के अंदर होंगे ये फायदे –
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022