लॉकडाउन के दौरान बढ़ते वजन को कम करने के लिए पिएं संतरे का जूस।
pinks tea - May 13, 2020 1112 0 COMMENTS
कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के कारण अधिकतर लोग अपने घरों में बैठने को मजबूर हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि बहुत लम्बी अवधि तक घर में बैठे रहने के कारण, वजन का बढ़ जाना एक सामान्य समस्या बनने लगती है। अतः ये जरुरी हो जाता है कि इस लॉकडाउन के दौरान आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। यदि आपको भी लग रहा है कि देश में चल रहे लॉकडाउन के दौरान आपका वजन बढ़ने लगा है, तो आज ही अपनी डाइट में शामिल करें संतरे का जूस। ये आपका वजन कम करने में सहायता करेगा, इसके आलावा विटामिन सी का रिच स्रोत होने के कारण ये आपके इम्यून तंत्र को मजबूत करेगा। भीषण गर्मी के दौरान वजन कम करने और शरीर को तरोताजा करने के लिए संतरे का जूस अवश्य पियें। आईये जानते हैं लॉकडाउन के दौरान वजन कम करने में कारगर और झट-पट तैयार हो जाने वाली संतरे के जूस की रेसपी के बारे में।

courtresy google
Contents
लॉकडाउन में वजन कम करने के पिएं संतरे का जूस – Drink orange juice to reduce the increasing weight during lockdown
आजकल गर्मियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में संतरे आपको बेहद आसनी से उपलब्ध हो जाएंगे आप इनका इस्तेमाल लॉकडाउन के दिनों में शरीर की सारी चर्बी कम करने के लिए कर सकते हैं। संतरे में विटामिन सी होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। गर्मियों के दौरान संतरे का जूस एक अच्छा रिफ्रेशमेंट ड्रिंक बनता है। यह न केवल मोटापे को कम करता है बल्कि वायरस के संक्रमण से भी आपको बचाता है।
सामग्री –
1 नींबू
4 संतरे
½ चम्मच दालचीनी पाउडर
1 कप अनानास के टुकड़े
बनाने की विधि –
सबसे पहले संतरे लीजिए अब इनका छिलका उतार कर अलग कर दीजिए। अब एक अनानास लें इसे छील कर काट लें और इसके मध्यम आकार के ट्कड़े बना लीजिए। अब जूसर में संतरे और अनानास को बारी बारी से डाल जूस तैयार करें। अब इसमें एक नीबू का रस निकाल कर डालें और दालचीनी पाउडर को भी मिला लें। आपका जूस पिने के लिए तैयार है स्वाद बढ़ाने के लिए आप चीनी और काला नमक भी मिला सकते हैं।
इस जूस का सेवन हफ्ते में तीन बार सुबह नाश्ते से पहले करना है। यह आपकी भूख को कम करेगा, ऊर्जा बढ़ाएगा और शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करेगा। इस पेय में विटामिन-सी की मौजूदगी के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
बढ़ाता है मेटाबॉलिज्म रेट –
इस जूस में एक एंजाइम पाया जाता है जो अतिरिक्त वसा को जलाने में मदद करता है। इस जूस को पीने से आपको भूख कम लगती है और ये स्वाभाविक बात है कि भूख कम लगने पर आप खाना कम खाएंगे और आपका वजन स्वतः कम हो जायेगा।
फाइबर का है अच्छा स्रोत –
अनानास और संतरे में विटामिन सी और मैंगनीज बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि ये दोनों फाइबर के भी अच्छे स्रोत हैं। फाइबर पेट भरने के लिए जाना जाता है। इसे पीकर आपको भूख कम लगेगी और आपका ध्यान जंक फूड की तरफ कम आकर्षित होगा।
कैलोरी रहित जूस –
कम कैलोरी वाला आहार खाने पर ही मोटापा कम होगा। ऐसी स्थिति में, यह जूस न केवल स्वादिष्ट लगता है, बल्कि इसमें कैलोरी भी नहीं होती है। जब भी आपको भूख लगे,आपको कम कैलोरी वाले फलों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
कोरोना वायरस की अधिक जानकारी के लिए पढ़े –
कहीं आप भी कोरोना वायरस के कारण फीयर साइकोसिस के शिकार तो नहीं हो रहे?
क्या मच्छर के काटने से कोरोना वायरस (COVID-19) हो सकता है?
कोरोना वायरस: लॉकडाउन के दौरान हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के टिप्स।
कोरोना वायरस: होममेड जूस जो कर सकते हैं आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट।
शोध कोरोना वायरस से होने वाली मौत: किन लोगों को है ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत।
जानिए MoHFW की गाइडलाइन के अनुसार होममेड फेस मास्क को रियूज करने के तरीके।
रिसर्च: कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान बच्चे हो रहे हैं स्ट्रेस के शिकार पढ़े रिपोर्ट।
कोरोना वायरस: आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाये इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक बनाने की विधि।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022