Lifestyle

दीपावली पर घर सजाने के तरीके : Diwali par ghar kaise sajaye

दीपावली नजदीक आने के साथ ही हम सभी दीपावली पर घर सजाने (Diwali home decoration ideas) के तरीकों के बारे में सोचने लगते हैं। हर कोई चाहता है कि दीपावली पर उसका घर सबसे अच्छा और सुंदर दिखे। यही कारण है कि दीपावली आने के 1 महीने पहले से ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई कार्यकर्म में जुट जाते हैं। कुछ लोग घर की टूट-फुट की मरम्मत करवाते हैं तो कुछ लोग घर में नया रंग करवाते हैं। वहीं कुछ लोग सिर्फ घर की सफाई करते हैं। ऐसा माना जाता है की दीपावली में माँ लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं। इसलिए दीपावली पर घर सजाने (Diwali home decoration ideas) और घर को साफ़ करने की मुहीम के मायने बढ़ जाते हैं। यदि आप भी इस दीपावली पर घर सजाने (Diwali home decoration ideas) के तरीके ढूंढ रहें तो आईये हम आपकी कुछ मदद करते हैं।

Diwali home decoration ideas
courtesy google

Contents

दीपावली पर घर सजाने के तरीके : Diwali home decoration ideas in hindi

Diwali home decoration ideas : दीपावली पर घर सजाने के लिए करें फूलों का प्रयोग –

इस दीपावली अपने घर को फूलों से सजाएं, यह आपके घर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ सुंदर अरोमा की महक भी देते हैं। इसके लिए आप अपने शहर की फूल मार्किट जाएं और अपनी जरूरत के अनुसार वहां से फूलों की लड़ियाँ खरीद लाएं। इन फूलों की लड़ियों को अपने घर के दरवाजे और गेट पर लगाएं।

Diwali par ghar kaise sajaye : इस दीपावली आम के पत्तों से सजाएं अपने घर को –

दीपावली पर घर सजाने के लिए आप आम के पत्तों का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आम की कुछ पत्तियों को तोड़ लें। इसके बाद आम के पत्तों को रोल कर इनकी एक माला तैयार करें। इसके लिए सुई और धागे का प्रयोग करें। इस माला को आप अपने मंदिर और घर के दरवाजों पर सजावट के लिए लगा सकते हैं।

Diwali home decoration ideas : दीपावली पर घर सजाने के लिए बनाएं रंगोली –

दीपावली पर घर के मुख्य द्वार पर यदि रंगोली बनी हो तो यह आपके घर की सुंदरता पर चार चाँद लगाने का कार्य करती हैं। रंगोली बनाने के लिए आपको बाजार में कई तरह के आकर्षक रंग बड़ी आसानी से मिल जाएँगे। आप अपने मन पसंद के रंगों को चुने और एक शानदार रंगोली बनाएं।

बाथरूम को बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए अपनाएं साफ-सफाई के ये टिप्स।

Diwali par ghar kaise sajaye : कांच के कंदील से सजाएं घर –

दीपावली पर घर सजाने के लिए आप तोरण और कांच के कंदील का प्रयोग कर कर सकते हैं। आप चाहें तो फूलों और पत्तों की मदद से घर पर ही तोरण बना सकते हैं। ये आपको बाजार में भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। कांच के कंदील बनाने के लिए कांच की बोतलों को विभिन्न रंगों से कलर करें और इनके अंदर कैंडल्स या एलईडी लाइट्स लगाएं। अब इन्हें घर में लटका दें, ये आपकी घर की शोभा को दोगुना कर देंगे। आप चाहें तो रेडीमेट कांच के कंदील भी खरीद सकते हैं।

Diwali home decoration ideas : दीपावली पर घर सजाने के लिए पॉटपुरी का प्रयोग –

दीपावली पर घर को एक सुंदर अरोमा महक देने के लिए पॉटपुरी का प्रयोग करें। पॉटपुरी बैग ऑनलाइन और बाजार में बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जातें हैं। इन्हें आप घर में छोटी-छोटी कटरोरियों में भर कर अलग अलग जगह पर रख दें। आपका घर महक उठेगा।

Diwali par ghar kaise sajaye : इस दीपावली पर करें केंडल डेकोरेशन –

दीपावली पर घर सजाने के लिए केंडल डेकोरेशन का इस्तेमाल करे। मौजूदा समय में आपको बाजार में कई तरह की केंडल बड़ी आसानी से मिल जाएगी। घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए सिंपल और कलरफुल केंडल्स का प्रयोग करें। अपने मंदिर और घर के कमरों को महकाने के लिए अरोमा केंडल्स का प्रयोग करें। घर की सेंट्रल टेबल को सजाने के लिए फ्लोटिंग केंडल्स का प्रयोग करें।

इन आसान हैक्स से करें जले हुए बर्तनों की सफाई, दिखेंगे एकदम नए।

Diwali par ghar kaise sajaye : पेपर लालटेन से सजाएँ घर –

दीपावली पर घर सजाने के लिए पेपर लालटेन का प्रयोग करें। यह आपके घर की सुंदरता को कई गुना निखार देती हैं। इन में लगी लाइट रात्रि के समय जब जलती है तब घर की खूबसूरती अपने आप निखर आती है इन्हें आप घर के अंदर और बाहर दोनों जगह हैंग कर सकते हैं।

Diwali home decoration ideas : दीपावली पर घर सजाने के लिए दिए जलाएं –

दशकों से दीपावली पर घर सजाने के लिए दीयों का प्रयोग किया जा रहा है। खूब सारे मिट्टी के बने दिए खरीदें और इनमें शुद्ध देशी घी या तेल डाल कर रुई से बनी बत्ती डालें। अब इन दीयों को जला कर घर में अलग-अलग जगहों पर रखें। घर के बाहर भी दीयों को रखते जाएं। घर की सुंदरता का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।

Diwali par ghar kaise sajaye : लाइट्स का प्रयोग करें –

दीपावली पर घर सजाने के लिए आप बाजार में मिलने वाली कलरफुल लाइट्स का प्रयोग भी कर सकते हैं। मौजूद समय में आपको भारतीय ब्रांड की अनेक और आकर्षक रंगो वाली लाइट की लड़ी आसानी से मिल जाएगी। इन्हें अपने घर पर लगाकर घर की शोभा बढ़ाएं।

दीवाली (diwali) पर ऐसे करें घर की साफ सफाई, माँ लक्ष्मी का होगा घर में वाश।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *