Lifestyle

दिवाली 2020 (Diwali 2020) में बन रहा है ये शानदार योग।

दिवाली (Diwali 2020) का त्योहार इस वर्ष सम्पूर्ण देश में 14 नवंबर 2020 को मनाया जाएगा। हालाँकि इस बार कुछ ऐसी स्थिति बन गयी है कि धनतरेस और नरक चुर्दशी यानी कि छोटी दिवाली की कोई एक तिथि सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि इस बार कई जगह धनतरेस 12 नवंबर 2020 यानी कि आज मनाया जा रहा है। वहीं कुछ लोग इसे कल यानी कि 13 नवंबर 2020 को मनाएंगे।
दिवाली 2020 (Diwali 2020) में बन रहे इस अजीब संयोग के कारण इस साल छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली दोनों एक ही दिन मनाई जा रही हैं। लेकिन जो लोग धनतरेस पर्व को 12 नवंबर 2020 को मना रहे हैं वो 13 नवंबर 2020 को नरक चतुर्दशी मनाएंगे और जो लोग 13 नवंबर 2020 को धनतेरस मनाएंगे वे लोग 14 नवंबर 2020 यानी कि बड़ी दिवाली के दिन ही नरक चतुर्दशी को भी मनाएंगे।

Diwali 2020
courtesy google

Contents

दिवाली 2020 (Diwali 2020) में बन रहा है शानदार योग –

भले ही इस दिवाली धनतेरस और छोटी दिवाली की तिथि को लेकर बेहद असंजस की स्थिति रही हो। लेकिन आपको बता दें कि इस दिवाली ग्रहों का भी एक खास और बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। दिवाली 2020 (Diwali 2020) के इस शुभ मुहर्त पर गुरु, शुक्र और शनि ग्रहों के एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन गुरु ग्रह अपनी राशि धनु में, शनि अपनी राशि मकर में और शुक्र कन्या राशि में नीचे का रहेगा। इस तरह से बनने वाली ग्रहों की यह स्थिति बेहद दुर्लभ और शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि यदि गुरु की स्थिति अच्छी हो तो धन और आय में वृद्धि होने की संभावना बढ़ जाती है।

धनतेरस 2020 : जानिए राशि के अनुसार क्या खरीदें – Dhanteras 2020: Things to buy as per your zodiac sign

छोटी दिवाली 2020 (Diwali 2020) का मुहूर्त –

हिंदू पंचांग के अनुसार, नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली कार्तिक महीने की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इसे नरक चौदस या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस बार छोटी दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी । इसका शुभ मुहर्त सुबह 5:23 से शुरू होकर 6:43 बजे तक का है।

दिवाली 2020 (Diwali 2020) का मुहूर्त –

इस बार बने संयोग के कारण बड़ी दिवाली भी छोटी दिवाली वाले दिन यानी कि 14 नवंबर 2020 को मनाई जाएगी। दिवाली में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त इस बार शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 27 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 25 मिनट रहेगा।

दीपावली पर घर सजाने के तरीके : Diwali par ghar kaise sajaye

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *