Lifestyle

Dhanteras par kya kharide : धनतेरस पर क्या खरीदें?

Dhanteras par kya kharide…धनतरेस पर्व के नजदीक आते ही मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि धनतेरस पर क्या खरीदें? वर्ष 2021 की बात करें तो इस साल धनतेरस 2 नवंबर को सम्पूर्ण देश में भरपूर हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा। धनत्रयोदशी के साथ ही दिवाली के पावन पर्व की शुरूआत भी हो जाती है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार धनतेरस के शुभ अवसर पर ख़रीददारी करने से धन समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। धनत्रयोदशी के दिन गणेश जी एवं कुबेर जी और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन आप अन्य कई ऐसी वस्तुएँ खरीद सकते हैं जिनको खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आप भी इस धनतरेस पर कुछ खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आप कन्फ्यूज हैं कि धनतेरस पर क्या खरीदें (Dhanteras par kya kharide)? तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास होने वाला है।

धनतेरस पर क्या खरीदें
courtesy google

Contents

धनतेरस पर क्या खरीदें – Dhanteras par kya kharide?

माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति –

धनतेरस के शुभ अवसर पर गणेश जी और माता लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आप अपने बजट के अनुसार मिट्टी, पीतल, चांदी या सोने की मूर्ति खरीद सकते हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर माता लक्ष्मी और गणेश जी का भव्य पूजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर इन्हें खरीदने से धन, ध्यान, सौहार्द, संप्रदा और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

झाड़ू –

धनतरेस के शुभ अवसर पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता दोष को दूर करता है। इसके अलावा यह घर पर आये आर्थिक संकट को भी टालने का काम करता है। धनतेरस के दिन खरीदे गए झाड़ू का प्रयोग दिवाली के दिन पूजा करने के बाद ही करना चाहिए। यदि आपका धनतेरस शॉपिंग बजट बहुत टाइट है तो झाड़ू खरीदना आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

सोना या चांदी –

धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना या चांदी की ख़रीददारी करना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप भी इस फेस्टिव सीजन या आने वाले शादी के सीजन में सोना, चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो धनतरेस के शुभ अवसर पर आप इनकी खरीददारी जरूर करें। आप चाहें तो एक छोटे आकर की सोने या चांदी की बनी माँ लक्ष्मी की प्रतिमा या सिक्का खरीद सकते हैं।

दीपावली पर घर सजाने के तरीके : Diwali Par Ghar Kaise Sajaye.

पीतल के बर्तन –

धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों की दुकान के आगे देखने को मिलती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन बर्तन खरीदना शुभदायक होता है। अक्सर लोग इस दिन स्टील, नॉनस्टिक या अन्य फेंसी बर्तनों की ख़रीददारी अधिक करते हैं। लेकिन आपको बता दें प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक धनतरेस के दिन पीतल के बने बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

इलेक्ट्रिक गैजेट्स –

धनतेरस के अवसर पर आप इलेक्ट्रिक गैजेट्स की खरीददारी भी कर सकते हैं। इस दौरान लगभग सभी कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर निकलती है। इसके अलावा कई कंपनियां अपने उत्पाद पर अच्छा खासा डिस्काउंट भी देती हैं। यदि आप टीवी, लैपटॉप, वाशिंग मशीन, ओवन, मोबाइल फोन, फ्रिज या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उत्पादत खरीदने की सोच रहे हैं। ध्यान रहे इस दिन जो भी इलेक्ट्रिक गैजेट आप खरीदें उसकी पूजा जरूर करें।

10 Lines On Diwali In Hindi : दिवाली पर 10 लाइन निबंध।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *