दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए – Dahi ke sath kya nahi khana chahiye.
pinks tea - May 17, 2021 842 0 COMMENTS
Dahi ke sath kya nahi khana chahiye…इसमें कोई दोराय नहीं, दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन जाने-अनजाने में कई बार हम दही के साथ कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर जाते हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार दही का सेवन करना अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम करता है लेकिन इसका सेवन करते समय आपको कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना होगा। अन्यथा दही का सेवन स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है। इसलिए आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि दही खाने का सही तरीका क्या होता है। ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें दही के साथ नहीं खाना चाहिए और जिनका सेवन दही के साथ करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यदि आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान से पड़ें और जानें (Dahi ke sath kya nahi khana chahiye) दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए।

Contents
- 1 दही के साथ नहीं खाना चाहिए इन खाद्य पदार्थों को – Dahi ke sath kya nahi khana chahiye.
- 1.1 Dahi ke sath kya nahi khana chahiye : प्याज नहीं खाना चाहिए –
- 1.2 दही के साथ नहीं खाना चाहिए चीज –
- 1.3 Dahi ke sath kya nahi khana chahiye : मछली नहीं खानी चाहिए –
- 1.4 Dahi ke sath kya nahi khana chahiye : तली-भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए –
- 1.5 Dahi ke sath kya nahi khana chahiye : दूध का सेवन नहीं करना चाहिए –
- 1.6 दही के साथ नहीं खाना चाहिए केला –
- 1.7 दही के साथ नहीं खाना चाहिए आम –
- 1.8 Dahi ke sath kya nahi khana chahiye : खट्टे फल नहीं खाने चाहिए –
दही के साथ नहीं खाना चाहिए इन खाद्य पदार्थों को – Dahi ke sath kya nahi khana chahiye.
Dahi ke sath kya nahi khana chahiye : प्याज नहीं खाना चाहिए –
दही के साथ प्याज नहीं खाना चाहिए क्योंकि प्याज की तासीर गर्म और दही की ठंडी होती है। एक साथ दोनों को खाने से स्किन से जुडी समस्याएं एक्जिमा, सोरायसिस और चकत्ते हो सकते हैं। इसके अलावा यह कॉम्बिनेशन डाइजेशन को भी प्रभावित करता है और आपको गैस या उलटी की समस्या हो सकती है।
दही के साथ नहीं खाना चाहिए चीज –
दही और चीज का साथ में सेवन करना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। यह शरीर पर ऐसे दुष्प्रभाव डालता है जिस कारण आप बीमार तक पड़ सकते हैं। इसलिए इन दोनों का साथ में सेवन करने से बचना चाहिए।
Dahi ke sath kya nahi khana chahiye : मछली नहीं खानी चाहिए –
दही और मछली का सेवन साथ में नहीं करना चाहिए। दोनों प्रोटीन के रिच स्रोत माने जाते हाँ और दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। ये दोनों शरीर पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। यदि साथ में इनका सेवन कर लिया जाए तो त्वचा से जुडी कई बीमारियां आपको हो सकती हैं।
दही जमाने के तरीके (Dahi Jamane Ka Tarika) – How To Make Curd In Hindi.
Dahi ke sath kya nahi khana chahiye : तली-भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए –
दही के साथ तली-भुनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस प्रकार के खाद्य पदार्थ दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स को प्रभावित करते हैं। जिस कारण पाचन तंत्र से जुडी समस्या हो सकती हैं।
Dahi ke sath kya nahi khana chahiye : दूध का सेवन नहीं करना चाहिए –
दूध और दही का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ये दोनों की प्रोटीन के उच्च स्रोत माने जाते हैं। इनका साथ में सेवन पेट से जुडी समस्या कब्ज, पेट फूलना, अपच और एसिडिटी का कारण बन सकता है।
दही के साथ नहीं खाना चाहिए केला –
दही के साथ केले कभी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिहाज से नुकसानदायक हो सकता है। इसकी जगह आप दूध के साथ केले का सेवन करें यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी रात में दही खाने की न सोचें, हो सकती ये गंभीर परेशानियां।
दही के साथ नहीं खाना चाहिए आम –
आम एक ऐसा फल है जिसकी तासीर गर्म होती है। वहीं दही की बात करें तो यह ठंडी तासीर वाला खाद्य पदार्थ है। दही और आम का साथ में सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों की तासीर अलग-अलग होने के कारण यह शरीर पर विपरीत प्रभाव डालने का काम करते हैं।
Dahi ke sath kya nahi khana chahiye : खट्टे फल नहीं खाने चाहिए –
दही के साथ सिट्रिक फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। खट्टे फल दही में मौजूद एंजाइम्स को प्रभावित करते हैं जिस कारण पाचन से जुडी समस्या जैसे एसिडिटी, अपच, डायरिया और कब्ज होने की संभावना बनी रहती है।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022