Lifestyle

दही जमाने के तरीके (Dahi jamane ka tarika) – How to make curd in hindi.

Dahi jamane ka tarika…दही का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसमें ऐसे प्रोबायोटिक मौजदू होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें दूध पीना बिलकुल पसंद नहीं होता लेकिन दही का सेवन करना बहुत पसंद होता है। ऐसा देखा गया है कि दही खाने के शौकीन लोगों को पतले दही के बजाए अक्सर ताजा और गाढ़ा जमा हुआ दही खाना अधिक पसंद होता है। यदि दही जमाने के तरीके आपको मालूम हों तो आप भी बड़ी आसानी से घर पर बाजार की तरह गाढ़ा दही जमा सकते हैं। आपने भी इस बात पर गौर किया होगा कि बाजार में मिलने वाला डब्बाबंद दही और डेयरी में मिलने वाला दही घर पर जमाए जाने वाले दही के मुकाबले कहीं अधिक गाढ़ा जमा हुआ होता है। आज हम चर्चा करेंगे (Dahi jamane ka tarika) दही जमाने के तरीके और इसे बाजार और डेयरी में मिलने वाले दही की तरह गाढ़ा करने के टिप्स के बारे में।

curd pinkstea 1

Contents

दही जमाने के तरीके (Dahi jamane ka tarika) – How to make curd in hindi

परंपरागत तरीका –

यह दही जमाने का सबसे आसान और परंपरागत तरीका है। इस विधि से दही जमाने के लिए आपको जरूरत होती है पुराने और बांसी खट्टे हो चुके जामन की। इस विधि को अपनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर दूध को उबालें और फिर उसके गुनगुना होने तक इंतजार करें। इसके बाद इसमें एक चम्मच जामुन डालें और इसे अच्छी तरह से दूध में मिला लें। ध्यान रहे इसे आपको बहुत आराम-आराम से हल्के हाथों का प्रयोग करते हुए मिलाना होगा। अब इसे कपड़े से ढक कर रात भर या कम से कम 5-6 घंटे के लिए बिना छेड़े किसी अँधेरी जगह पर रख दें। जब दही जम जाए तब उसे फ्रिज में रख दीजिए।

माइक्रोवेव में जमाएं दही –

बात जब दही जमाने के तरीके की हो, तब इस तरीके को आजमाने में भी कोई बुराई नहीं। इसके लिए आपको माइक्रोवेव को तकरीबन 180 डिग्री पर 2 मिनट के लिए प्रीहीट करना होगा। अब माइक्रोवेव को बंद कर दें और दूध में ऊपर बताये गए परंपरागत तरीके से जामुन डालकर इसे प्रीहीट किये हुए माइक्रोवेव में डाल दें। अब माइक्रोवेव का ढक्क्न बंद कर दें। तकरीबन 3-4 घंटों में ही इस तरीके से दही जम जाएगा। ध्यान रखें, दही जमाने के दौरान आपके माइक्रोवेव का स्विच ऑफ रहे।

दूध पीने के फायदे (Doodh peene ke fayde) – Benefits Of Milk In Hindi.

बिना जामन के दही जमाने के तरीके (bina jaman ke dahi kaise jamaye) – How to make curd without curd in hindi

हरी और लाल मिर्च का प्रयोग – Mirch se dahi jamane ka tarika

इस तरीके से दही बहुत अच्छा तो नहीं जमता है लेकिन यदि आपके पास जामन नहीं है और आप दही जमाना चाहते हैं तो इस तरीके को अपनाया जा सकता है। इसके लिए आप डंठल वाली हरी या लाल अपनी इच्छानुसार किसी भी मिर्च का प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रयोग को करने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल कर सामान्य तापमान पर आने दें। इसके बाद एक कटोरी में दूध डालकर इसमें दो डंठल वाली लाल या हरी मिर्च डाल दें। ध्यान रहे मिर्च डंठल समेत अच्छी तरह से दूध में डूब जानी चाहिए। अब इसे ढककर किसी अंधरे वाली जगह पर 8-9 घंटे के लिए रख दें। जामन के लायक दही तैयार हो जायेगा। इस जामन से दही जमा लें।

नींबू का प्रयोग – Nimbu se dahi jamane ka tarika

इस प्रयोग को करने के लिए एक नींबू का रस निकाल लें। इसके बाद एक कटोरी में दूध लें और उसमे लगभग 2 चम्मच नींबू का रस डाल दें। अब इसे ढककर किसी अंधरे वाली जगह पर 8-9 घंटे के लिए रख दें। जामन के लायक दही तैयार हो जायेगा। इस तैयार जामन का प्रयोग दही जमाने के लिए करें।

बकरी के दूध के फायदे (Bakri ke dudh ke fayde) – Benefits of Goat Milk in Hindi.

गाड़ा दही जमाने के तरीके (gada dahi jamane ka tarika) –

क्या आप भी गाड़ा दही जमाने के तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स जिन्हें अपना कर आप बाजार में मिलने वाले दही जैसा गाड़ा दही बड़ी आसानी से जमा सकते हैं।

स्टेप वन – Halwai jaisa dahi jamane ka tarika

हलवाई जैसा दही जमाना चाहते हैं तो सबसे पहले फूल क्रीम वाला दूध लें या फिर भैंस के दूध का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे दूध में पानी बिलकुल नहीं मिला होना चाहिए। दही जमाने से पहले दूध को कुछ देर लोहे की कढ़ाई में उबालें और थोड़ा गाड़ा होने दें। इसके बाद किसी गहरी लम्बी ट्रे, थाली या मिटटी के बर्तन पर सूती कपड़ा फैलाएं और इस पर दूध डालकर छान लें। कपड़े में बची मलाई को अलग कर लें और दूध को पंखे के नीचे छोड़ दें। अब दूध को करछी से अच्छी तरह से फेंट कर इसमें झाग बना लें। इसके बाद किसी साफ़ जगह पर टॉवल बिछाएं और इसमें दूध के बर्तन को रख दें। अब इसमें ऊँगली डाल कर ये सुनिश्चित करें कि यह गुनगुना हो गया है या नहीं। इसके बाद इसमें आधा-आधा चम्मच गाड़े जमे हुए दही का जामन बतर्न के चारों तरह से डालें और आधा चम्मच जामन बर्तन के बीच में डालें। अब इस बर्तन को प्लेट या ट्रे की मदद से ढक दें और इसके ऊपर कंबल रख दें। कम से 6-7 घंटे में दही जम कर तैयार हो जायेगा। तैयार दही को 2-3 घंटे के लिए फ्रीज में रख दें।

मिल्क पाउडर से – How to make dahi from milk powder in hindi

गाड़ा दही ज़माने के लिए मिल्क पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध को उबाल कर उसके गुनगुना हो जाने तक इंतजार करें। एक बार जब यह दूध गुनगुना हो जाये तो इसमें कम से कम एक से दो चम्मच मिल्क पाउडर मिला लें। अब इसमें जामन डालें और इसे चम्मच की मदद से चला लें। अब इसे कपड़े से ढक कर रख दें 5-6 घंटे में दही जम कर तैयार हो जायेगा।

आयुर्वेद के अनुसार भूलकर भी रात में दही खाने की न सोचें, हो सकती ये गंभीर परेशानियां।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *