Beauty

Curd face pack in hindi : त्वचा पर दही फेस पैक का प्रयोग करने का तरीका (Dahi face pack in hindi)

Dahi face pack…क्या आप जानते है दही का प्रयोग आप अपनी त्वचा को निखारने, त्वचा में ग्लो लाने और त्वचा की खूबसूरती को निखारने का काम भी करता है। इसके लिए आपको त्वचा पर दही फेस पैक का प्रयोग करना होगा। दही के बारे में सबसे खास बात यह है कि जितना फायदेमंद यह हमारे स्वास्थ्य के लिए उतना ही फायदेमंद यह त्वचा के लिए भी होता है। आपको बता दें कि दही में एक विशेष प्रकार का AHA अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड (लैक्टिक एसिड) मौजूद होता है। जो चेहरे के पिंपल्स, इंफ्लामेशन, सूजन जैसी कई अन्य समस्याओं को दूर करने का काम करता है। आईये जानते हैं त्वचा पर दही फेस पैक (Dahi face pack) का प्रयोग करने का तरीका और इसके फायदे।

त्वचा पर दही फेस पैक

Contents

त्वचा पर दही फेस पैक का प्रयोग करने का तरीका (Dahi face pack in hindi) – Curd face pack in hindi.

ड्राई स्किन के लिए दही फेस पैक –

सामग्री :

1 चम्मच दही
1/2 चम्मच शहद

विधि :

  • सबसे पहले एक कटोरी में दही और शहद को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने सम्पूर्ण चेहरे पर लगा लें।
  • 15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
  • इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

दालचीनी फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने की विधि : Dalchini Face Pack In Hindi.

ऑयली स्किन के लिए दही फेस पैक –

सामग्री :

1 चम्मच दही
1 बड़ा चम्मच बेसन
1/4 चम्मच नींबू का रस
1/2 चम्मच गुलाब जल
1 चम्मच शहद (ऑप्शनल)

विधि :

  • सबसे पहले एक कटोरी में दही, बेसन, नींबू का रस और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
  • इस पेस्ट को अपने सम्पूर्ण चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • इसे चेहरे पर तब तक लगा रहने दें जब तक यह सूख न जाए।
  • अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

गर्मियों में त्वचा को निखारे होममेड मैंगो फेस पैक ऐसे करें इस्तेमाल – Mango Face Pack In Hindi.

आल टाइप स्किन के लिए दही फेस पैक –

सामग्री :

  • 1/2 चम्मच दही
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच ऑर्गेनिक शहद

विधि :

  • सबसे पहले एक कटोरी में गुलाब जल, ऑर्गेनिक शहद, हल्दी पाउडर और दही को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद तैयार पेस्ट को अपने चेहरे समेत गर्दन पर भी लगाएं।
  • 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लीजिए।

होममेड फ्रूट फेस पैक (Fruit Face Pack In Hindi) बनाने के तरीके।

त्वचा के लिए दही के अन्य फेस पैक –

दही और ओट्स फेस पैक –

सामग्री :

2 बड़े चम्मच दही
1 बड़ा चम्मच ओट्स पाउडर

विधि :

  • सबसे पहले एक कटोरी में ओट्स पाउडर और दही को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • अब ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए।

होममेड ग्रीन टी फेस पैक बनाने की विधि – How To Make Green Tea Face Pack In Hindi.

दही और मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक –

सामग्री :

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच दही

विधि :

  • सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जेल और दही को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब तैयार पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
  • इसे तब तक लगा रहने दें जब तक यह अच्छी तरह से सूख न जाएँ।
  • अब गुनगुने पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें।

प्राकृतिक होममेड फेस पैक से लाएं अपने चेहरे पर निखार, दिखें भीड़ से अलग।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *