Health

साइकिल चलाने के स्वास्थ्य लाभ : Cycling ke fayde in hindi

Cycle chalane ke fayde …जीवन में हेल्दी और फिट रहना भला किसे पसंद नहीं होता। इसके लिए हम एक्सरसाइज, योगा, मॉर्निग वॉक आदि का सहारा भी लेते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने आलस के चलते खुद पर ध्यान नहीं देते। इसका नतीजा यह होता है कि आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है और कई बीमारियाँ आपको घेर लेती हैं। स्वस्थ्य और फिट रहना चाहते हैं तो आपको वर्कआउट या योग आदि करना ही पड़ेगा। यदि आपको ये सब करना पसंद नहीं तो आप साइकिलिंग (Cycle chalane ke fayde) कर सकते हैं। रोजाना 30 से 40 मिनट साइकिलिंग करने से भी शरीर कि अच्छी खासी वर्जिस हो जाती है।

आपने गौर किया होगा पुराने समय में जब यातायात के लिए बस, कार या अन्य कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। तब व्यक्ति के एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने का सबसे बड़ा साधन बनती थी साईकिल। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उस समय में व्यक्ति कई सौ किलोमीटर का सफर साईकिल से ही पूरी कर देता था। साइकिलिंग करने से व्यक्ति फिट भी रहता था क्योंकि साइकिलिंग करना अपने आप में किसी एक्सरसाइज से कम नहीं होता। यदि आप भी फिट, दुरुस्त और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो साइकिलिंग शुरू कर दें। आईये जानते हैं साइकिल चलाने (Cycle chalane ke fayde) से होने वाले सभी स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

Cycle chalane ke fayde
courtesy google

Contents

साइकिल चलाने से होने वाले फायदे – Health Benefits of Cycling in hindi

साइकिल चलाने से कम होता है स्ट्रेस – Cycling Relieves Stress And Anxiety

आजकल की व्यस्त जिंदगी, गलत खानपान और एक दूसरे से आगे निकलने की जद्दोजहद लोगों में स्ट्रेस, डिप्रेशन, अवसाद और तनाव जैसी समस्याओं को जन्म दे रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो योगा, मेडिटेशन, संगीत और किसी प्रकार का खेल खेलना स्ट्रेस के स्तर को कम कर सकता है। हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया में हुए एक शोध की रिपोर्ट के मुताबिक साइकिल चलाने से (Cycle chalane ke fayde) स्ट्रेस जैसी समस्याओं से एक हद तक बचा जा सकता है।

साइकिलिंग से बढ़ाये ब्रेन पावर – Cycling Improves Your Brain Power

सुनने में भले ही यह आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन अमेरिका में हुए एक शोध में यह बात निकलर सामने आयी की साइकिल चलाने (Cycle chalane ke fayde) से दिमाग की क्षमता बढ़ती है। रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि साइकिल चलाने से व्यक्ति का ब्रेन स्टेबल और शांत रहता है। अमेरिका की इलेनॉइस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने एक रिसर्च के बाद पाया कि साइकिल चलाने से आपके शरीर में नई ब्रेन सेल्स बनते रहती हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद – Cycling Beneficial For Heart

साइकिलिंग करना एक एरोबिक एक्सरसाइज करने के सामान होता है, जिसके कई फायदे हैं। इससे हार्ट से जुडी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा नियमित रूप से साइकिल चलाने से आपका दिल भी दुरुस्त हो जाता है। यदि आप हार्ट पेशेंट हैं तो आपको रोजाना सुबह और शाम साइकिल से सैर पर जरूर निकलना चाहिए। यह आपके स्वस्थ्य हृदय के लिए अति आवश्यक है।

पढ़े साइकिल से 1,200 किलोमीटर लम्बा सफर तय करने वाली ज्योति कुमारी की प्रेरक कहानी।

साइकिल चलाने से होगा वजन कम – Cycling For Weight Loss

वजन बढ़ने की समस्या से परेशान लोगों के लिए साइकिलिंग करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। रोजाना 30 से 40 मिनट तक साइकिल चलाने से (Cycle chalane ke fayde) आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी। ये तो हम सभी जानते हैं कि शरीर में आधे से ज्यादा बिमारियों का कारण तेजी से बढ़ता मोटापा। इसलिए इसे नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। बढ़ता मोटापा हार्ट डिजीज और लिवर से जुडी बिमारियों का कारण बनता है। इसे कम करने के लिए रोजाना साईकिल चलाएं। ऐसा करने से आपकी अच्छी खासी एक्सरसाइज हो जाती है और एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न हो जाती है।

मासपेशियों बनाएं मजबूत- Cycling Makes Strong Muscles

साइकिलिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें आपको साईकिल चलाने के लिए लगातार पेडल मारने पड़ते हैं। साइकिलिंग करने से बॉडी का निचले भाग यानी की जांघ, पिण्डली और पैरों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा साइकिल चलाने से आपके हाथ की मसल्स भी मजबूत बनती हैं। बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए भी साइकिलिंग करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है।

विश्व साईकिल दिवस 2020 : जानिए साईकिल दिवस का इतिहास और साईक्लिंग के स्वास्थ्य लाभ।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *