
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर सम्पूर्ण विश्वभर के देशों में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एएफपी के ताजे आंकड़ों के मुताबिक, covid-19 कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की वैश्विक संख्या मंगलवार को बड़ कर 4,000 हो गई, क्योंकि चीन ने हाल ही में covid-19 वायरस से 17 नई मौतें होने की सूचना दी है। covid-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से विश्वस्तर पर 110,000 से अधिक मामले सामने आये हैं, अब तक यह वायरस 100 से अधिक देशों में फैल गया है। covid-19 कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हमारे देश भारत में भी तेजी से बड़ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में covid-19 कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बड़कर 56 पहुंच गई है।

courtesy google
आपको बता दें कि भारत में covid-19 कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में यह वृद्धि हाल ही में केरल के छह और कर्नाटक के तीन लोगों में covid-19 कोरोना वायरस के नए मामलों की पुष्टि होने के बाद हुई है। सोमवार को रिपोर्ट किए गए अन्य मामलों में बेंगलुरु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू और पंजाब में एक-एक और पुणे में दो शामिल हैं। covid-19 को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक की।
क्या वाकई मास्क पहन कर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है?
केंद्र सरकार ने भी भारत में लगातार बड़ रहे covid-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच कदम उठाए हैं। समाचार एजेंसियों से बातचीत करने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि हम हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार को आगाह करने के लिए मीटिंग की गई थी, यदि देश में covid-19 के मामले बढ़ते हैं तो उसके लिए हम पहले ही तैयारी करके रखें। उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब 25 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं वहीं 230 बेड की व्यवस्था भी की गई है।
WHO ने बताई कोरोना वायरस COVID-19 को लेकर फैल रहे मिथक (भ्रम) की सच्चाई।
वहीं भारत सरकार ने ईरान में covid-19 कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए, ईरान में मौजूद 58 भारतीयों को वहाँ से सुरक्षित निकालने के लिए विशेष विमान भेजा। आपको बता दें की चीन और इटली के बाद ईरान तीसरा ऐसा देश बन चूका है जहाँ covid-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। देश की समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि सरकार ने किसी भी विदेशी क्रूज जहाज को भारतीय बंदरगाहों पर नहीं जाने देने का फैसला किया है। इससे पहले भारत सरकार ने 3 मार्च को या उससे पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान से यात्रा करने वाले सभी लोगों का और ई-वीजा को निलंबित कर दिया था, इन देशों में चीन के बाद covid-19 कोरोना वायरस या के मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है।
कोरोना वायरस COVID-19 से बचने के लिए घर पर होममेड सैनिटाइजर कैसे बनाएं ?
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022