Education

देश में कोरोना संक्रमितों मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 2 लाख के पार, विश्व में 7वे नंबर पर भारत।

अनलॉक 1.0 की शुरुवात के साथ ही अब देश में कोरोना संक्रमितों मरीजों की संख्या में भी तेजी से उछाल आने लगा है। जहाँ लॉकडाउन 4.0 के दौरान देश में 6500 से 7000 कोरोना संक्रमितों मरीजों के केस प्रतिदिन आ रहे थे। वहीं अब अनलॉक 1.0 के दौरान इनकी संख्या बढ़ कर 8000 से अधिक केस प्रतिदिन हो गयी है। हालाँकि इन सब में राहत वाली बात यह है कि देश में कोरोना संक्रमितों मरीजों का रिकवरी रेट भी बड़ा है। बहरहाल ताजा अपडेट की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमितों मरीजों का आंकड़ा 2 लाख के ऊपर निकल गया है और विश्व में भारत 10वें पायदान से आगे बड़ कर 7वें पायदान पर आ गया है। जो कि आने वाले समय के लिए खतरे की बड़ी घंटी बन सकता है।
पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमितों मरीजों के नए आंकड़े 8,712 रहे जिसमे से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 4,451 रही और मरने वालों की संख्या 221 रही। देश में कोरोना संक्रमितों मरीजों का कुल आंकड़ा 2,07,085 पहुंच गया है। अब तक 1,00,205 लोग पूर्णतः स्वथ्य हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की बात करें तो अब तक 5,829 लोगों की वायरस के चलते मौत हो चुकी है।

विश्व के आंकड़ों पर नजर डालें तो अमेरिका अभी भी सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ नंबर 1 पर बना हुआ है। यहाँ अब तक वायरस के चलते 1,865,902 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1 लाख से अधिक लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। वहीं 6 लाख से अधिक लोग पूर्णतः स्वस्थ्य हो चुके हैं।

अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा ऐसा देश बन गया है, जहाँ कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। यहाँ अब तक 531,768 से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या पर नजर डालें तो वह 30 हजार से अधिक हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 2 लाख से अधिक लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के मामले में विश्व में तीसरे नंबर पर रूस है। यहाँ अब तक 423,741 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। रूस में अब तक 5 हजार से अधिक लोगों को वायरस के कारण अपनी जान से हाथ गँवाना पड़ा है। वहीं 1 लाख से अधिक लोग अब तक पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो चुके हैं।

रूस के बाद स्पेन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। यहाँ अब तक 286,718 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहाँ 27 हजार से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है। विश्व में स्पेन कोरोना संक्रमितों के मामले में चौथे नंबर पर है।

सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अगला जिस देश का नाम आता है वो है ब्रिटेन। यहाँ अब तक 277,985 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। 39 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व में यह 5 वें नंबर पर है।

कोरोना वायरस से संबंधित अन्य खबरों के लिए पढ़ें  –

इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्‍सीन जल्द ही खत्म होगा कोरोना वायरस।

जल्द खत्म हो सकता है कोरोना, इजरायल के बाद इटली ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने का दावा।

अमेरिका में उम्मीद की किरण बनी रेमडेसिवीर (Remdesivir) दवा इलाज के लिए मिली मंजूरी।

कोरोना: आयुष मंत्रालय ने प्रदान की चार दवाईयों को कोरोना संक्रमण के इलाज हेतु ट्रायल की अनुमति।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी करी नयी होम आइसोलेशन गाइडलाइन, जानिए क्या हैं शर्तें।

इटली में लॉकडाउन के बीच नया फैशन ट्रेंड बना त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क)।

विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, पढ़े नियम।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी खबर पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *