Education

सावधान! भारत पहुंचना कोरोना वायरस, केरल और उत्तराखंड से सामने आये दो मामले।

भारत में पहुंचा कोरोना वायरस। उत्तराखंड और केरल के दो छात्रों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। दोनों ही छात्रों को कड़ी मेडिकल निगरानी में रखा गया हैं। आपको बता दें की दोनों छात्र हाल ही में चीन के वुहान शहर से वापस भारत लौटे हैं। कोरोना वायरस की शुरुवात सबसे पहले चीन के वुहान शहर हुई थी। जहां बाद में हालत इतनी बिगड़ गयी की कुछ समय के लिए लोगों को अपने घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गयी और शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी संसाधनों पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया। कोरोना वायरस के चलते चीन में अब तक 170 लोगों की मौत हो चुकी है और 7 हजार से अधिक लोग इस वायरस से ग्रसित पाए गए हैं। कोरोना वायरस अब तक 18 देशों में अपने पावं पसार चूका है और अब भारत में भी इसने अपनी दस्तक दे दी है।

क्या है नोवेल कोरोना (वुहान) वायरस, कितना है खतरनाक, क्या हैं इसके कारण व लक्षण।

भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल से सामने आया था। जहाँ पर चीन से लौटी एक छात्र को पहले सर्दी, जुकाम के लक्षण महशुस हुए बाद में तबियत अधिक खराब होने के कारण छात्रा को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि वुहान से लौटी छात्रा को केरल के त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है और छात्र की हालत अब स्थिर बनी हुए है। केरल में कोरोना वायरस से निपटने के लिए अलग-अलग अस्पतालों में 15 आइसोलेशन वॉर्ड बनाये गए हैं। जिनमे चीन से भारत लौटे तकरीबन 1000 लोगों को निगरानी के अंतर्गत रखा गया है। इसके आलावा केलर के सरकारी अस्पतालों में लोगों को मास्क लगाने की सलाह भी दी जा रही है। आपको बता दें की भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल से ही समाने आया था।

चीन में कोरोना वायरस की दहशत, भारत समेत कई अन्य देशों में हाई अलर्ट।

केरल के आलावा अब उत्तराखंड राज्य के देहरादून से भी कोरोना वायरस का मामला सामने आ रहा है। जहाँ पर हाल ही में चीन के वुहान शहर से भारत लौटी मेडिकल की छात्र में कोरोना वायरस के लक्षण देखने को मिले हैं। छात्र को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ देहरादून के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऋषिकेश पहुंचकर छात्र का सैंपल कलैक्ट किया और इसे जांच के लिए पुणे की लैब भेजा गया। चीन से लौटी इस छात्रा को ऋषिकेश एम्स के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।

कोरोना वायरस अपडेट, आयुष मंत्रालय ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी, पड़ें सभी दवाईओं की लिस्ट।

देहरादून की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ। मीनाक्षी जोशी ने बताया कि ऋषिकेश एम्स प्रशासन से सूचना मिली थी कि देहरादून की एक छात्रा में कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं। जिस को ध्यान में रखते हुए नोडल अफसर एवं एसीएमओ डॉ एनके त्यागी के नेतृत्व में एक टीम ऋषिकेश एम्स के लिए रवाना की गयी। टीम ने चीन से लौटी इस छात्रा का सैंपल ले लिया है और इसे पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट स्थित लैब में भेजा गया है। तकरीबन चार दिन बाद सैंपल की रिपोर्ट आने की संभावना जताई गयी है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पायेगी।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *