Education

कोरोना वायरस संक्रमण: देश में पिछले 24 घंटों के अंदर रिकॉर्ड 5,049 नए केस।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर हर नए दिन के साथ लगातार बढ़ता जा रहा है। जहाँ एक तरह सम्पूर्ण देश में आज से लॉकडाउन 4.0 लागू हो गया है। वहीँ पिछले के दिनों से लॉकडाउन में मिल रही ढील का परिणाम अब सामने आने लगा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 5,049 मामले सामने आये हैं और यह आंकड़ा देश में अब तक एक दिन के अंदर सर्वाधिक कोरोना केस आने का आंकड़ा बन गया है। मौजूदा आंकड़ों की बात करें तो देश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96,137 पहुंच गयी है। जिनमें से 56,001 केस सक्रिय हालत में मौजूद है। कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 3,039 हो गयी है। हालाँकी इन सब के बीच अच्छी खबर यह है कि अब तक 37,091 लोग पूर्णतः स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जानिए वो कौन से ऐसे राज्य हैं जिनमे पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।

Contents

पिछले 24 घंटों के अंदर इन 5 राज्यों में आए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले –

महाराष्ट्र –

पिछले लम्बे समय से देश में कोरोना वायरस संक्रमण का हाट स्पॉट महाराष्ट्र में बना हुआ है। यहाँ अब तक कुल 33,053 लोग संक्रमित हो चुके है। जिनमे से 1,198 लोगों कि मृत्यु हो गयी है और 7,688 लोग पूर्णतः स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो यहाँ से 2,347 नए केस सामने आए हैं।

गुजरात –

महाराष्ट्र के बाद कोरोना वायरस संक्रमण का दूसरा सबसे बड़ा हाट स्पॉट गुजरात बना हुआ है। यहाँ अब तक कुल 11,380 लोग संक्रमित हो चुके है। जिनमे से 659 लोगों कि मृत्यु हो गयी है और 4,499 लोग पूर्णतः स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो यहाँ से 391 नए केस सामने आए हैं।

तमिलनाडु –

गुजरात और महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु देश का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है जहाँ कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। यहाँ अब तक कुल 11,224 लोग संक्रमित हो चुके है। जिनमे से 79 लोगों कि मृत्यु हो चुकी है और 4,172 लोग पूर्णतः स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो तमिलनाडु में 639 नए केस सामने आए हैं।

दिल्ली –

कोरोना वायरस संक्रमण केस के सर्वाधिक मामलों में देश की राजधानी दिल्ली भी पीछे नहीं है। यहाँ अब तक कुल 10,054 लोग संक्रमित हो चुके है। जिनमे से 169 लोगों कि मृत्यु हो चुकी है और 4,485 लोग पूर्णतः स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो दिल्ली में 422 नए केस सामने आए हैं।

राजस्थान –

कोरोना वायरस संक्रमण राजस्थान में भी तेजी से पैर पसार रहा है। यहाँ अब तक कुल 5,342 लोग संक्रमित हो चुके है। जिनमे से 133 लोगों कि मृत्यु हो चुकी है और 3,068 लोग पूर्णतः स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो राजस्थान में 242 नए केस सामने आए हैं।

कोरोना वायरस से संबंधित अन्य खबरों के लिए पढ़ें  –

वायरल वीडियो: थाईलैंड के चिड़ियाघर में चिंपैंजी से करवाया सैनिटाइजेशन, नाराज हुआ पेटा।

WHO से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रोकी WHO को दी जाने वाली फंडिंग।

लॉकडाउन में पिज्जा खाना पड़ा भारी, पिज्जा डिलीवरी बॉय निकला कोरोना पॉजिटिव।

इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्‍सीन जल्द ही खत्म होगा कोरोना वायरस।

जल्द खत्म हो सकता है कोरोना, इजरायल के बाद इटली ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने का दावा।

अमेरिका में उम्मीद की किरण बनी रेमडेसिवीर (Remdesivir) दवा इलाज के लिए मिली मंजूरी।

कोरोना: आयुष मंत्रालय ने प्रदान की चार दवाईयों को कोरोना संक्रमण के इलाज हेतु ट्रायल की अनुमति।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी करी नयी होम आइसोलेशन गाइडलाइन, जानिए क्या हैं शर्तें।

देश में कोरोना संक्रमण के बीच रेल के बाद केंद्र ने शुरू करी हवाई सेवा की तैयारी।

इटली में लॉकडाउन के बीच नया फैशन ट्रेंड बना त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क)।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *