दिल्ली में मिला कोरोना वायरस का मरीज, नोएडा और आगरा में डर का माहौल।
pinks tea - March 3, 2020 1648 0 COMMENTS
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में डब्लूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 74 देशों में कोरोना वायरस अपने पैर पसार चूका है। कोरोना वायरस के चलते अब तक सिर्फ चाइना में 3000 से अधिक लोगों को अपनी जान से हाथ गवाना पड़ा है, वहीं 90,000 से अधिक लोगों को यह वायरस अपनी चपेट में ले चूका है। इस समय पुरे विश्व के सभी देशों में कोरोना वायरस के कारण डर का माहौल बना हुआ है। सभी देश की सरकारें इससे निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही हैं। हाल ही में हमारे देश भारत की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से ग्रसित एक व्यक्ति की पुस्टी हुई है। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से ग्रसित एक व्यक्ति की पुस्टी की है।
क्या है नोवेल कोरोना (वुहान) वायरस, कितना है खतरनाक, क्या हैं इसके कारण व लक्षण।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में मिले इस कोरोना वायरस से ग्रसित व्यक्ति का इलाज दिल्ली के मशहूर अस्पताल राम मनोहर लोहिया में चल रहा है। यह व्यत्कि हाल ही में इटली की विदेश यात्रा करके भारत वापस लौटा था। यह बात भी सामने आ रही है की दिल्ली के इस व्यत्कि में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद इसके परिवार के उन सभी 6 सदस्यों को भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है, जिनसे यह विदेश यात्रा से भारत लौटने के बाद मिला था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन छह मामलों को आगरा में नमूना परीक्षण के दौरान “हाई-वायरल लोडेड” पाया गया था। अब इनके नमूनों को आगे की जाँच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजे गए हैं।
कोरोना वायरस अपडेट, आयुष मंत्रालय ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी, पड़ें सभी दवाईओं की लिस्ट।
आपको बता दें की दिल्ली के मयूर विहार निवासी जो कोरोना वायरस के संधिगत पाया गया ने हाल ही में पिछले शुक्रवार को नोएडा में एक जन्मदिन की पार्टी में भाग लिया, जिसमें उसके बच्चे के कई दोस्त, उनके माता-पिता और कुछ शिक्षक शामिल थे। यही कारण है कि कोरोना वायरस का डर अब सिर्फ दिल्ली के लोगों को ही नहीं बल्कि दिल्ली से जुड़े निकटवर्ती क्षेत्र नॉएडा, गाजियाबाद, आगरा के लोगों को भी सताने लगा है।
चीन में कोरोना वायरस की दहशत, भारत समेत कई अन्य देशों में हाई अलर्ट।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022