Health

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह के अनुसार 2021 की शुरुआती तिमाही में लॉन्च हो सकती है वैक्सीन।

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के कारण अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर कब तक उसे इस प्रकार से कोरोना वायरस के साथ जीना पड़ेगा? क्या हमारे देश में कोरोना कभी खत्म होगा या नहीं? क्या कोरोना की रोकथाम की कोई वैक्सीन आएगी या नहीं? ऐसे कई अन्य सवाल इस समय लगभग सभी देशवासियों के मन में चल रहे हैं। अब आपके इन सवालों का जवाब लेकर खुद सामने आए हैं स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह। कोरोना की वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि अभी देश में वैक्सीन लॉन्च करने की कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन संम्भवतः अगले साल की पहली तिमाही में कोरोना वैक्सीन लॉन्च हो सकती है। यानि की अब आपको वैक्सीन के लिए अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह ने यह जानकारी सोशल मीडिया के कार्यक्रम ‘संडे संवाद’ के दौरान दी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह
courtesy google

आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह ने भारत में परीक्षण में चल रही ब्रिटेन की संभावित कोरोना वैक्सीन के ऊपर भी चर्चा की। बता दें कि हाल ही में एक वॉलेंटियर के बीमार पड़ जाने के बाद ब्रिटेन समेत विश्व के सभी देशों में इस वैक्सीन के ट्रायल पर रोक लगा दी गयी थी। जिसे अब हटा दिया गया है और ब्रिटेन समेत विश्व के सभी अन्य देशों में वैक्सीन का ट्रायल शुरू शुरू कर दिया है। हमारे देश में इस वैक्सीन का ट्रायल सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) कर रहा है।

क्या कहना है स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह का
डॉक्टर हर्षवर्धन के मुताबिक “सरकार वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में पूरी तरह से सावधानी बरत रही है। उन्होंने बताया कि, ‘वैक्सीन सुरक्षा, लागत, इक्विटी, कोल्ड-चेन आवश्यकताएं, उत्पादन, समय सीमा आदि जैसे मुद्दों पर भी गहनता से चर्चा की जा रही है।’ वैक्सीन के सफलतापूर्वक लॉन्च के बाद, इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा। सबसे पहले वैक्सीन की खुराक उन लोगों को दी जाएगी जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

सुरक्षा कि दृष्टि से सबसे पहले खुद को वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह
किसी भी वैक्सीन के लॉन्च होने के बाद सबसे बड़ी बात यह जानना होती है कि वह कितनी सुरक्षित होगी। इस पर डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि वह इस वैक्सीन को सबसे पहले खुद पर लगवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह देश हित के लिए उठाये जाने वाले सभी कार्यों के साथ है।

समय के साथ कम हो जायेगा कोरोना प्रकोप
कोरोना की वैक्सीन को लेकर आपके मन में भी यह सवाल आता होगा कि क्या वैक्सीन लगवा लने के बाद कोरोना ठीक हो जाएगा। डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह की माने तो वैक्सीन लगवाने से आपका इम्युनिटी तंत्र मजबूत होगा। मजबूत इम्युनिटी कोरोना के प्रति सुरक्षा प्रदान करता है और धीरे-धीरे समय के साथ कोरोना खत्म हो जाएगा। वैक्सीन कब और कितने समय बाद आएगी यह कहना अभी मुश्किल होगा। ऐसी उम्मीद की जा रही हैं कि 2021 की शुरुआती तिमाही तक वैक्सीन लॉन्च हो जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के लिए जारी किया नया प्रोटोकाल, आप भी जानिए।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *