देश में फूटा कोरोना बम, टूटे अब तक के सारे रिकॉड पिछले 24 घंटे के अंदर आये सर्वाधिक 10,521 केस।
देश में फूटा कोरोना बम, टूटे अब तक के सारे रिकॉड पिछले 24 घंटे के अंदर आये सर्वाधिक 10,521 केस। एक तरह जहाँ देश में अनलॉक का पहला चरण शुरू हो चूका है वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण के नए मामलों में भीं तेजी से इजाफा आना शुरू हो गया है। जहाँ लॉकडाउन 4.0 में कोरोना के 6,500 से 7,500 मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। वहीं अब यह बढ़ कर 8,500 से 9,500 केस प्रतिदिन तक पहुंच गए हैं। देश में हर दूसरे दिन कोरोना का बम अब फूटने लगा है। कोरोना के नए मामलों में वृद्धि इतनी तेजी से हो रही है कि हम चीन, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे सर्वाधिक संक्रमित देशों को पीछे छोड़, विश्व में सर्वाधिक संक्रमितों देशों की सूची में 6वें पायदान पर आ चुके हैं। बता दें कि 8 जून से देश में लॉकडाउन में और अधिक छूट मिलने के साथ ही अब धार्मिक स्थल, माल, होटल रेस्टोरेंट भी शर्तों के साथ खुलने वाले हैं। खैर जिस तरह से अनलॉक 1.0 के साथ देश में आये दिन कोरोना के बम फुट रहे हैं, आने वाले समय ही बताएगा कि इस तरह से लगातार दी जाने वाली छूट कितनी सही है और कितनी गलत।
पिछले 24 घंटों कि बात करें तो देश में कोरोना के कुल 10,521 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 5,490 लोग पूर्णतः स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं 297 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 247,040 पर पहुंच गयी है अब तक 126,239 लोग ठीक हो चुके हैं और 6,946 लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है।
इन राज्यों में फूटा कोरोना बम –
महाराष्ट्र –
कितने लोग संक्रमित – 82,968
कितने हुए ठीक – 37,390
कितने लोगों की हुई मौत – 2,969
तमिल नाडु –
कितने लोग संक्रमित – 30,172
कितने हुए ठीक – 16,395
कितने लोगों की हुई मौत – 254
दिल्ली –
कितने लोग संक्रमित – 27,654
कितने हुए ठीक – 10,664
कितने लोगों की हुई मौत – 761
गुजरात –
कितने लोग संक्रमित – 19,617
कितने हुए ठीक – 13,324
कितने लोगों की हुई मौत – 1,219
राजस्थान –
कितने लोग संक्रमित – 10,385
कितने हुए ठीक – 7,606
कितने लोगों की हुई मौत – 234
उत्तरप्रदेश –
कितने लोग संक्रमित – 10,103
कितने हुए ठीक – 5,908
कितने लोगों की हुई मौत – 268
नोट – सभी आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना वायरस से संबंधित अन्य खबरों के लिए पढ़ें –
इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्सीन जल्द ही खत्म होगा कोरोना वायरस।
जल्द खत्म हो सकता है कोरोना, इजरायल के बाद इटली ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने का दावा।
अमेरिका में उम्मीद की किरण बनी रेमडेसिवीर (Remdesivir) दवा इलाज के लिए मिली मंजूरी।
कोरोना: आयुष मंत्रालय ने प्रदान की चार दवाईयों को कोरोना संक्रमण के इलाज हेतु ट्रायल की अनुमति।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी करी नयी होम आइसोलेशन गाइडलाइन, जानिए क्या हैं शर्तें।
इटली में लॉकडाउन के बीच नया फैशन ट्रेंड बना त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क)।
विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, पढ़े नियम।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी खबर पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest