Education

क्या है यह कोलन इनफेक्शन? जो बना इरफ़ान खान की मौत का कारण।

कोरोना वायरस संक्रमण और देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इरफ़ान खान की मौत की खबर बॉलीवुड समेत उनके सभी चाहने वालों के लिए बेहद दुखदायी है। हॉलिवुड से लेकर बॉलीवुड हर जगह इरफ़ान खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनकी मौत की खबर से सभी लोग बेहद आहत हैं, बॉलीवुड के कई लोगों ने ट्वीट कर इरफ़ान खान की मौत पर शोक प्रकट किया है। इरफ़ान खान की मौत के पीछे का कारण कोलन इनफेक्शन (Colon infection) बताई जा रही है। अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। आईये जानते हैं क्या होता है ये कोलन इनफेक्शन जो बना इरफ़ान खान की मौत का कारण।

इरफ़ान मौत कोलन इनफेक्शन
courtesy google

Contents

क्या है यह कोलन इनफेक्शन जो बना इरफ़ान खान की मौत का कारण –

हमारे कोलन की भीतरी परत में सूजन की समस्या आ जाने के कारण कोलाइटिस की समस्या पैदा होने लगती है। यह समस्या कई वजहों से आ सकती है। इसके पीछे का कारण कोलन में वायरस, बैक्टीरिया, खराब रक्त की आपूर्ति या फिर पैरासाइट्स आने की वजह से इसमें इंफेक्शन होना है। जिसके परिणामस्वरूप कोलन में सूजन, जलन और ऐंठन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार कोलन इनफेक्शन से पीड़त मरीज के पेट में दर्द, डायरिया और मरोड़ जैसे लक्षण भी देखे जाते हैं। कोलन संक्रमण के पीछे गलत खान पान और फूड पॉइज़निंग मुख्य कारण होते हैं। खाद्य जनित संक्रमण के सामान्य जीवाणु कारणों में शिगेला, ई कोली, साल्मोनेला और कैम्पिलोबैक्टर शामिल हैं। इन संक्रमणों से खूनी दस्त हो सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप कोई भी व्यक्ति डिहाईड्रेशन का शिकार हो सकता है।

कोलन में सूजन आने के कारण –

कोलन के लक्षण –

पेट में दर्द
बुख़ार
तत्काल मल त्याग
मतली
वज़न कम होना
थकावट
दस्त या फिर खून के साथ दस्त होना

न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से भी पीड़ित रहे थे इमरान –

2018 में इरफान ने ट्वीट कर खुद को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी दी थी। न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर बीमारी का इलाज लंदन से कराने के बाद वो पिछले साल सितंबर 2019 में अपने देश भारत वापस लौट गए थे।

इरफ़ान की मौत पर नेता से लेकर अभिनेता तक सबकी आँखे हैं नम –

53 इरफ़ान खान की मौत की खबर से देश के राजनेता समेत बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की आँखे नम हो गयी हैं। सभी ने अपना दुःख प्रकट करते हुए अभिनेता श्रद्धांजलि दी।

कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़े –

कोरोना वायरस: होममेड जूस जो कर सकते हैं आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट।

शोध कोरोना वायरस से होने वाली मौत: किन लोगों को है ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत।

जानिए MoHFW की गाइडलाइन के अनुसार होममेड फेस मास्क को रियूज करने के तरीके।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *