Beauty

कोलगेट से पिम्पल्स हटाने के हैक्स – Colgate se pimple kaise hataye.

Colgate se pimple kaise hataye…क्या आप जानते हैं जिस कोलगेट का उपयोग आप दांत साफ़ करने के लिए करते हैं वह त्वचा से पिम्पल्स को हटाने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए आपको चाहिए सफेद रंग वाला कोलगेट टूथपेस्ट। अब आप सोच रहे होंगे भला दांत साफ़ करने वाला टूथपेस्ट पिम्पल्स कैसे हटा सकता है। आपको बता दें कोलगेट से पिम्पल्स हटाने के लिए आपको इसके कुछ हैक्स अपनाने होंगे। कोलगेट से पिम्पल हटाने (Colgate se pimple kaise hataye) के लिए आपको बहुत ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए आपको चाहिए एक सफेद टूथपेस्ट और कुछ अन्य सामग्री। आईये जानते हैं टूथपेस्ट से पिम्पल्स हटाने के हैक्स के बारे में।

Contents

कैसे कोलगेट पिम्पल्स हटाने का काम करता है – Colgate Se Pimple Kaise Hataye?

पिम्पल एक ऐसी समस्या है जिससे लड़कियाँ बहुत परेशान रहती हैं। चेहरे पर होने वाले ये मुँहासे त्वचा की खूबूसरती को बिगाड़ने का काम करते हैं। त्वचा में पिम्पल्स की समस्या कई कारणों से हो सकती है। एक बार यह हो जाये तो इससे पीछा छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में कई लोग पिम्पल्स की समस्या को दूर करने के लिए कई प्रकार के महंगे से महंगे केमिकल युक्त उत्पादों का प्रयोग चेहरे पर करते हैं। इनका लम्बे समय तक प्रयोग दुष्परिणाम भी पहुँचता है। इन सब उपायों की जगह मुहासों से छुटकरा पाने के लिए कोलगेट का प्रयोग करें।
कोलगेट में ट्राइक्लोसन नामक एंटी बैक्टीरियल तत्व मौजूद होता है जो मुहासों की समस्या के पीछे जिम्मेदार बैक्टीरिया को नष्ट करने का काम करता है। इसके अलावा कोलगेट में बेकिंग सोडा, जाइलिन, हाइड्रोजन ऑक्साइड जैसे ड्रायिंग एजेंट भी मौजूद होते हैं। जो पिम्पल्स को खत्म करने में सहयोग करते हैं। साथ ही साथ कोलगेट में मेंथोल भी मौजूद होता है जो पिम्पल्स की वजह से आई सूजन और दर्द की समस्या को कम करने में मदद करता है।

कोलगेट से पिम्पल्स हटाने
courtesy google

कोलगेट से पिम्पल्स हटाने के हैक्स – Colgate se pimple kaise hataye.

हल्दी और कोलगेट का प्रयोग –

सामग्री :

सफेद कोलगेट
हल्दी

विधि :

एक कटोरी में थोड़ी सी मात्रा में सफ़ेद टूथपेस्ट लें और फिर इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण को रोजाना सोने से कुछ देर पहले पिम्पल्स के ऊपर लगा दें। सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए।

कोलगेट से बाल कैसे हटाएँ – Colgate Se Baal Kaise Hataye?

पिम्पल्स हटाने के लिए एलोवरा जेल के साथ कोलगेट का प्रयोग –

सामग्री :

एलोवरा जेल
कोलगेट
ग्लिसरीन
रुई

विधि :

चेहरे में मौजूद मुहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले चेहरे को ठंडे पानी से धोकर सूखा लें। अब एक कटोरी में सफेद कोलगेट, ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। तैयार पेस्ट को मुहासों वाली जगह पर लगाएं। इस प्रयोग को रोजाना सोने से पहले करें और सुबह उठ कर ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए।

Colgate se pimple kaise hataye? टूथपेस्ट के साथ नमक का प्रयोग करें –

सामग्री :

सफेद कोलगेट
नमक

विधि :

कोलगेट से पिम्पल्स हटाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच सफेद कोलगेट लें और फिर इसमें चुटकी भर नमक को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद इस मिश्रण को पिम्पल्स वाली जगह पर लगाना शुरू करें। 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें बाद में चेहरा ठंडे पानी से धो लीजिए।

चेहरे से पिम्पल कैसे हटाएँ पेश है एक रिपोर्ट –

Colgate se pimple kaise hataye? कोलगेट और बेकिंग सोडा का प्रयोग करें –

सामग्री :

सफेद टूथपेस्ट
बेकिंग सोडा

विधि :

सबसे पहले एक चम्मच सफेद टूथपेस्ट लें और इसे एक कटोरी में डालें। अब इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें।
इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को पिम्पल्स के ऊपर लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *