Health

चुकंदर का जूस पीने के फायदे (Chukandar ke juice ke fayde) – Beetroot juice benefits in hindi.

Chukandar ke juice ke fayde…चुकंदर का जूस पीना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन कई बिमारियों से आपके शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है। चुकंदर के जूस का रंग गहरा लाल/बैगनी होता है। इसके जूस के फायदे बच्चों से लेकर बूढ़े (हर आयु वर्ग के लोग) सभी ले सकते हैं। (Beetroot juice benefits in hindi) चुकंदर का जूस पीने के फायदे की बात करें तो इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य को हेल्दी बनाने का कार्य करता है। इसके जूस का सेवन हृदय, लिवर, खून की कमी, स्टेमिना बढ़ाने त्वचा के स्वास्थ्य से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए बेहद लोकप्रिय है। हालांकि कई लोगों को इसका सादा जूस स्वाद में अच्छा नहीं लगता, इसलिए आप चाहें तो इसका सेवन नमक और चीनी मिलाकर भी कर सकते हैं। चुकंदर का प्रयोग सलाद और सब्जी बनाने के रूप में भी किया जाता है। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं स्वास्थ्यवर्धक (Chukandar ke juice ke fayde) चुकंदर का जूस पीने के फायदे, चुकंदर का जूस बनाने की विधि और इसका जूस पीने से होने वाले नुकसानों से जुडी जानकारी।

चुकंदर का जूस पीने के फायदे
courtesy google

Contents

चुकंदर का जूस पीने के फायदे (Chukandar ke juice ke fayde) – Beetroot juice benefits in hindi.

Chukandar ke juice ke fayde : ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाये –

चुकंदर से बनने वाले जूस पीने के फायदे ब्लड सर्कुलेशन को दुरुस्त करने का काम करते हैं। ऐसा इसमें मौजूद नाइट्रेट और अन्य यौगिक के कारण सम्भव हो पाता है। शरीर में होने वाला चेन रिएक्शन इन घटकों को नाइट्रिक ऑक्‍साइड में बदलने का काम करता है। जिसका मुख्य काम शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रक्रिया को नियंत्रित करना होता है। रोजाना इसके जूस का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती है।

Chukandar ke juice ke fayde : स्टेमिना बढ़ाये –

(Beetroot juice benefits in hindi) चुकंदर का जूस पीने के फायदे स्टेमिना बढ़ाने का काम भी करते हैं। जो लोग जिम जाते हों या अन्य कोई शारीरिक परिश्रम वाला कार्य करते हों, उनके लिए इसके जूस का सेवन करना अत्यंत फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट नाइट्रिक ऑक्‍साइड में कन्वर्ट होने के पश्च्यात सम्पूर्ण शरीर में आक्सीजन की जरूरी मात्रा को पहुँचाता है। जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। साथ ही यह मसल्स को मजबूत बनाने का कार्य भी करता है।

हल्दी दूध के फायदे (Haldi wala doodh peene ke fayde) – Benefits of Turmeric Milk in Hindi.

Chukandar ke juice ke fayde : लिवर को करे डिटॉक्सीफाई –

(Beetroot juice benefits in hindi) चुकंदर का जूस पीने के फायदे लिवर से विषाक्त पदार्थों को हटाने का काम भी करते हैं। दिन भर में हम कई प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। जिनसे लिवर में कई प्रकार के विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। यदि ये लम्बे समय तक शरीर में मौजूद रहे तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चुकंदर के जूस में मौजूद बीटाइन लिवर को डिटॉक्सीफाई कर सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का कार्य करता है। स्वस्थ्य लिवर के लिए आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कैंसर में चुकंदर का जूस –

अपने स्वास्थ्यवर्ध्क गुणों से भरपूर चुकंदर कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से भी आपको दूर रखने का कार्य करता है। दरअसल इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट की उच्‍च मात्रा मौजूद होती है। ये शरीर में मौजूद मुक्त कणों से आपको सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा यह कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को भी नष्ट करने का कार्य करता हैं। आप भी नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीकर कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। हालांकि इसका जूस कैंसर की बीमारी का इलाज नहीं होता।

ग्रीन कॉफी पीने के फायदे (Green coffee ke fayde) – Benefits of Green Coffee in Hindi.

एनीमिया की समस्या में चुकंदर का जूस –

चुकंदर का जूस पीने के फायदे शरीर में रक्त की कमी से होने वाली एनीमिया की समस्या को भी दूर करने का कार्य करते हैं। चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। आयरन का मुख्य काम शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने और शरीर में खून की कमी को दूर करना होता है। नियमित रूप से इसका जूस पीने से रक्त की कमी की समस्या दूर हो जाती है। यदि आपको भी इस प्रकार की समस्या है तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

चुकंदर का जूस डाइजेशन के लिए – Beetroot Juice For Constipation in Hindi.

चुकंदर से बनने वाले जूस के फायदे आप डाइजेशन से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए भी ले सकते हैं। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। यह फाइबर आपके डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त बनाने का कार्य करता है। साथ ही यह मल त्याग प्रकिया को भी आसान बनाने का कार्य करता है। इसका जूस आँतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहता है। यह मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाने का कार्य करता है। पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।

ग्रीन टी पीने के फायदे (Green tea ke fayde) – Benefits of Green Tea in Hindi.

चुकंदर के जूस के फायदे त्वचा के लिए – Beetroot Juice Benefits for Skin in Hindi.

त्वचा से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए भी इसके जूस का सेवन किया जा सकता है। इसके जूस में मौजूद एंटीआक्सीडेंट गुण त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण एजिंग की समस्या को दूर करने का कार्य करते हैं। इसका सेवन त्वचा की कोशिकाओं के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है। यह त्वचा पर ग्लो लाने और झुर्रियों की समस्या को दूर करने का कार्य करता है।

चुकंदर का जूस पीने के नुकसान – Chukandar ka Juice Peene ke Nuksan

चुकंदर का जूस पीने के फायदे जानने के बाद अब बारी है इसको पीने से होने वाले नुकसान के बारे में जानना –

  • गुर्दे में स्टोन की समस्या से ग्रसित लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन ब्लड प्रेसर को लो कर सकता है।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन मुक्त वर्धक का कारण बन सकता है।

कैस्टर ऑयल के फायदे (Castor oil ke fayde in hindi) – Benefits of Castor Oil in Hindi.

चुकंदर का जूस बनाने की विधि – Beetroot juice recipe in hindi.

सामग्री –

2-3 चुकंदर
½ नींबू का रस
1 भोगना
काला नमक/चीनी
जूसर

विधि –
  • सबसे पहले चुकंदर लीजिये और इन्हें छील कर धो लीजिए।
  • अब चुकंदर को मध्यम आकर में काट लीजिए।
  • अब इन्हें जूसर में डालना शुरू कीजिए।
  • ताजे जूस को भोगने में इकठ्ठा करें।
  • अब इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • अब अपने स्वादानुसार चीनी और काला नमक मिलाएं और जूस का आनंद लें।

अदरक के फायदे (Adrak ke fayde) – Benefits of Ginger in Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *