
Chukandar juice recipe in hindi…आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं चुकंदर का जूस बनाने की विधि। जैसा कि हम सब जानते हैं चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाने वाले सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। चुकंदर में सोडियम, क्लोरीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मिनरल, आयरन और पोटेशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। चुकंदर के जूस का सेवन आपको खून की कमी के कारण होने वाली एनीमिया जैसी बीमारी से भी बचाता है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो शरीर में खून के निर्माण में सहयोग करती है। अपने इन्हीं औषधीय और सेहतवर्द्धक गुणों के कारण है की इसे सुपरफूड के रूप में भी जाना जाता है। इसके जूस का सेवन शरीर को ऊर्जा देने, ब्लड प्रेसर को नियंत्रित करने और कब्ज की समस्या को दूर करने का काम करता है। यदि आप भी चुकंदर से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ लेना चाहते हैं तो चुकंदर का जूस बनाने की विधि (Chukandar juice recipe in hindi) जरूर जान लें।

चुकंदर का जूस बनाने की विधि (Chukandar ka juice banane ki vidhi) – Chukandar juice recipe in hindi.
सामग्री :
3 चुकंदर
1 टमाटर
1 नींबू
एक छोटा टुकड़ा अदरक
काला नमक – स्वादानुसार
चीनी – स्वादानुसार
क्रश्ड आइस – आवश्यकतानुसार
विधि :
- सबसे पहले चुकंदर को धो कर छील लें।
- अब टमाटर को भी धो लें।
- इसके बाद चुकंदर और टमाटर को मध्यम आकर के टुकड़ों में काट लें।
- अब इन्हें जूसर में डालकर जूस निकालना शुरू करें।
- अब इसमें स्वादानुसार नमक और चीनी मिलाएं।
- सबसे अंत में इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- इसके बाद गिलास में थोड़ी सी क्रश्ड आइस को डालें और फिर ऊपर से चुकंदर के जूस को डालें।
- आपका चुकंदर का जूस पीने के लिए तैयार है।
चुकंदर का जूस पीने के फायदे (Chukandar Ke Juice Ke Fayde) – Beetroot Juice Benefits In Hindi.
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022