Health

Cholesterol Kam Karne ki Exercise and Yoga : कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए एक्सरसाइज एंव योगा।

Cholesterol Kam Karne ki Exercise….एक हेल्दी हार्ट के लिए हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का नियंत्रण में होना बेहद जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाये तो यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहता। इस लिए इसकी मात्रा को नियंत्रण में रखने के लिए हमें अपने लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार लाना बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में लाने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज और योगा का सहारा भी लिया जा सकता है। आईये जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए आपको कौन सी एक्सरसाइज और योगा का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को
courtesy google

Contents

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए एक्सरसाइज एंव योगा (Cholesterol Kam Karne ki Exercise and Yoga) -Yoga and Exercise for cholesterol in hindi

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण करने के लिए एक्सरसाइज – Exercise for cholesterol in hindi

Cholesterol Kam Karne ki Exercise : रनिंग –

एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए रनिंग करना बहुत जरूरी होता है। सुबह उठ कर रनिंग करने से आपके पूरे शरीर में रक्त संचार बेहतर तरीके से होने लगता है। साथ ही सुबह की ताजी हवा भी आपके फेफड़ों में पहुंच कर उन्हें दुरुस्त बनाये रखती है। दौड़ने से अतिरिक्त फैट भी बर्न होता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रण में आने लगता है। अपने घर के पास मौजूद खाली पार्क में जाकर नियमित रूप से रनिंग जरूर करें।

Cholesterol Kam Karne ki Exercise : साइकिलिंग

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप साइकिलिंग भी कर सकते हैं। रोजाना सुबह शाम कम से 40-45 मिनट तक साइकिलिंग करें। इससे आपका अच्छा खासा फैट बर्न भी हो जायेगा। साथ ही यह आपके थाइज को भी मजबूत बनाता हैं। अपने आस पास के किसी पार्क या फिर किसी खाली सड़क में रोजाना साइकिलिंग अवश्य करें। यदि आप घर के बाहर जाकर साईकिल नहीं चलना चाहते हैं तो आप एक्सरसाइज साईकिल को लाकर घर पर ही साइकिलिंग कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय। How To Reduce Cholesterol In Hindi.

Cholesterol Kam Karne ki Exercise : स्विमिंग

तेजी से बढ़ते वजन को कम करने के लिए स्विमिंग करना भी एक अच्छी एक्सरसाइज साबित होती हैं। स्विमिंग के दौरान शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है। यह बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक साबित होती है। रोजाना आधा घंटा सुबह और शाम के समय स्विमिंग जरूर करें।

Cholesterol Kam Karne ki Exercise : वॉक पर जाएँ –

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से वॉक पर जरूर जाएँ। इस दौरान बिना रुके तेज-तेज चलने की कोशिश करें। खुद को तंदुरस्त और फिट रखने के लिए नियमित रूप से 4-5 किलोमीटर वॉक पर अवश्य जाएँ।

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का कारण बनती हैं आपकी ये बुरी आदतें, आज ही छोड़ें।

Cholesterol Kam Karne ki Exercise : वेट लॉस ट्रेनिंग

तेजी से बढ़ता मोटापा भी कई बार कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में वेट लॉस ट्रेनिंग कर आप अतिरिक्त कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। इसके लिए आप जिम जॉइन कर सकते हैं या फिर आप चाहें तो घर पर ही फैट बर्न व्यायाम कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण करने के लिए योगा – Yoga for cholesterol in hindi

Cholesterol Kam Karne Ke Liye Yoga : कपालभाति

कपालभाति उन कुछ चुनिंदा प्राणायाम में शामिल हैं जो अनेक रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, पाचन शक्ति को दुरुस्त करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने का काम करता है। रोजाना सुबह-शाम 30 मिनट इसका अभ्यास करें।

Cholesterol Kam Karne Ke Liye Yoga : भुजंगासन

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए आप भुजंगासन को भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले जमीन पर योग मैट बिछा कर उस पर पेट के बल लेटना होगा। इसके बाद अपने गर्दन, कंधों और धड़ को जमीन से ऊपर की और उठाएं। कुछ सेकेण्ड तक पोजीशन होल्ड करें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएँ। ध्यान रहे इस दौरान आपके हाथ जमीन पर टिके रहें।

इन पाँच चीजों का सेवन बढ़ाएगा आपके शरीर में एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) का स्तर।

Cholesterol Kam Karne Ke Liye Yoga : धनुरासन

इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएँ। इसके बाद दोनों पैरों को कूल्हे की और मोड़ें। अब अपने हाथों को पीछे की और ले जाकर इनसे दोनों पैरों को एड़ियों को पकड़ें। इसके बाद अपने सिर जमीन से ऊपर की और उठायें। कुछ देर तक पोजीशन को होल्ड करें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएँ।

Cholesterol Kam Karne Ke Liye Yoga : नौकासन –

सबसे पहले जमीन पर अपनी योगा मैट बिछाएं और फिर इसमें पीठ के बल लेट जाएँ। इसके बाद दोनो हाथों को शरीर के साथ लगा लें और फिर दोनों पैरों को मिलाकर जमीन से ऊपर की और उठायें। इसके बाद अपने हाथों और धड़ को भी ऊपर की और उठायें। ध्यान रहे इस दौरान अपने शरीर का सारा भार अपने पेट पर डालें।

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में लाभदायक है इन खाद्य पदार्थों का सेवन।

Cholesterol Kam Karne Ke Liye Yoga : नाड़ी शोधन प्राणायाम

इसे करना बेहद आसान हैं। इसके लिए सबसे पहले योगा मैट बिछाएं और उसमे पालथी मारकर बैठ जाएँ। इसके बाद दाएं अंगूठे से अपनी दाहिनी नासिका पकड़ें और बाई नासिका से लम्बा सांस अंदर लें। इसके बाद अनामिका अंगुली से बाई नासिका को बंद करें और दाहिनी नासिका खोलें और सांस बाहर छोड़ दें। इस क्रिया को 10 से 15 बार दोहराएं। इसे अनुलोम विलोम प्राणायाम के नाम से भी जाना जाता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *