Lifestyle

चीनी के विकल्प – Sugar alternatives in hindi.

Sugar substitutes in hindi…क्या आप भी चीनी के विकल्प तलाश रहे हैं। यदि हाँ तो यह आर्टिकल आपकी बहुत अधिक मदद करने वाला है। मौजूदा समय की बात करें तो तेजी से बढ़ता वजन अधिकतर लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी का कारण बनते जा रहा है। इसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते रहते हैं। लेकिन जाने अनजाने में हम ऐसी कई चीजों का सेवन कर लेते हैं जो वजन बढ़ाने का काम करती हैं। इन्हीं में से एक है चीनी, जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने वजन बढ़ाने में इसकी अहम भूमिका होती है। इसके अलावा चीनी का अधिक मात्रा में सेवन डायबिटीज जैसी समस्या का कारण भी बनता है। ऐसे में आप चीनी का सेवन न कर के चीनी के विकल्प (Sugar substitutes in hindi) ट्राई कर सकते हैं। आईये जानते हैं इनके बारे में…।

चीनी के विकल्प
courtesy google

Contents

चीनी के विकल्प – Sugar alternatives in hindi

स्टेविया – Stevia in hindi

(Sugar alternatives in hindi) चीनी के विकल्प के रूप में आप स्टेविया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका बॉटनिकल नेम स्टीविया रेबाउडियाना है। इसमें कैलोरी की मात्रा शून्य होने के कारण यह चीनी की तरह वजन बढ़ाने का कार्य नहीं करता। इस पर हुए अध्ययन बताते हैं कि इसमें मौजूद कम्पाउंड ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के साथ ब्लड प्रेसर को भी नियंत्रित करने का काम करते हैं। मार्केट में यह पाउडर और तरल दोनों रूप में उपलब्ध है।

मेपल सिरप – Maple syrup in hindi

(Sugar alternatives in hindi) चीनी के विकल्प के रूप में मेपल सिरप का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसमें मैंगनीज, जिंक, कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन जैसे मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसमें एंटीआक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसे मेपल पेड़ की छाल को पका कर तैयार किया जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। इसलिए इसका सेवन करना सेफ माना जाता है। हालाँकि इसे चीनी का कोई बहुत अच्छा विकल्प नहीं माना जा सकता है।

नारियल की चीनी – Coconut sugar in hindi

(Sugar substitutes in hindi) चीनी के विकल्प के रूप में कोकोनट शुगर के विकल्प को भी आजमाया जा सकता है। इसे नारियल के ताड़ के रस से तैयार किया जाता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा साधारण चीनी के बराबर ही मौजूद होती है लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है।

दही जमाने के तरीके (Dahi jamane ka tarika) – How to make curd in hindi.

जाइलिटॉल – Xylitol Sugar in Hindi

(Sugar alternatives in hindi) चीनी के विकल्प के तौर पर जाइलिटॉल को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे फलों, सब्जियों, मक्के या भोज के पेड़ से तैयार किया जा सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ-साथ इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। चीनी का एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आती है। इसकी मिठास भी हल्की होती है।

याकॉन सिरप – Yacon syrup in hindi

इसे दक्षिण अमेरिका के याकॉन पौधे से तैयार किया जाता है जिसका बॉटनिकल नेम स्मालैंथस सोंचीफोलियस होता है। यह एक गुड़ के रंग जैसा गहरा गाड़े सिरप के रूप में मिलता है। इसका स्वाद तेज मीठा होता है, इसका 40-50% फ्रुक्टुलिगोसैकेराइड से बना होता है जो एक प्रकार का शुगर मॉलिक्यूल होता है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया आँतों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से भूख लम्बे समय तक नहीं लगती है और वजन कम करने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ ब्लड शुगर लेवल की मात्रा को नियंत्रण में रखने का कार्य करता है।

एरीथ्रिटोल – Erythrotol Sugar in Hindi

यह एक अल्कोहल शुगर है जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम मौजूद होती है। वजन कम करने के इच्छुक लोगों के लिए यह चीनी की जगह अच्छा विकप्ल बन सकती है। इसका स्वाद चीनी जैसा होता है। इसका सेवन ब्लड शुगर, इंसुलिन, कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड के स्तर को नहीं बढ़ाता। अधिक मात्रा में इसका सेवन पाचन संबधी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

काली मिर्च के टोटके से बनेंगे आप के बिगड़े काम और हटेगा शनि दोष।

शहद – Honey in hindi

यदि आप चीनी के विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो औषधीय गुणों से भरपूर शहद आपके लिए अच्छा विकल्प बनकर सामने आता है। शहद को मधुमक्खियों के छत्ते से प्राप्त किया जाता है। शहद में ऐसे एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो कई बिमारियों से शरीर को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करते हैं। चीनी की तुलना में इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल कम होता है।

गुड़ – Jaggery in hindi

गुड़ की बात करें तो यह चीनी का सबसे अच्छा और लोकप्रिय विकल्प बन कर सामने आता है। इसे गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है। यह एंटीआक्सीडेंट, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है।

खजूर चीनी – Date sugar in hindi

(Sugar alternatives in hindi) चीनी के विकल्प के रूप में इसका प्रयोग भी किया जा सकता है। यह कई प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। खजूर में प्राकृतिक रूप से शुगर मौजूद होती है। इसे पाउडर और पेस्ट दोनों रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

असली और नकली शहद (Asli shehad ki pehchan) की पहचान कैसे करें, आज ही अपनाएं ये टिप्स।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *