Health

रोजाना भीगे चने खाने के फायदे (Chane khane ke fayde) – Benefits of Chickpeas in Hindi.

Chane khane ke fayde…क्या आप जानते हैं रोज सुबह ब्रेकफास्ट में भीगे चने खाने के फायदे? यदि नहीं जानते तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास होने वाला है। आज हम आप लिए नियमित रूप से चने खाने के फायदे (Benefits of Chickpeas in Hindi)। चने में मौजूद पौष्टिक गुणों के कारण इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। चने का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, इसे आप भीगा कर, अंकुरित कर, दाल या सब्जी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्दी स्प्राउट्स और नमकीन के रूप में भी आप चने का सेवन कर सकते हैं। चने की बात करें तो यह प्रोटीन, मैग्नीशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-बी समेत कई अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है। चने का सेवन शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करने का काम भी करता है। चना का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी लिया जा सकता है। आइए जानते हैं रोजाना भीगे चने खाने के फायदे (Bheege chane khane ke fayde) और नुकसान से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां।

भीगे चने खाने के फायदे
courtesy google

Contents

रोजाना भीगे चने खाने के फायदे (Chane khane ke fayde) – Benefits of Chickpeas in Hindi.

Chane khane ke fayde : वेट लॉस के लिए –

बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में चने को जरूर शामिल करें। चने में फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा दिलाने का काम करता है। दरअसल चने में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर मौजूद होते हैं। ये आपके पेट को लम्बे समय तक भरा रखते हैं जिस कारण आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप संतुलित मात्रा में भोजन ग्रहण करते हो। वजन कम करने के लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि भोजन संतुलित मात्रा में किया जाए। ऐसे में वजन को निंयत्रित करने के लिए चने का सेवन अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Chane khane ke fayde : डायबिटीज की समस्या में –

शुगर की समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए भी चने का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इस पर कुछ शोध बताते हैं कि यह रक्त में मौजूद अतिरिक्त शुगर को नियंत्रण में लाने का काम करता है। इसके अलावा चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो है जिस कारण शुगर के मरीज इसे बेझिझक अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर आपकी भूख को भी नियत्रण में रखता है। ऐसा देखा गया है कि शुगर पेशंट्स को भूख सामान्य लोगों के मुकाबले अधिक लगती है। टाइप 1 डायबिटीज वाले मरीज जो उच्‍च फाइबर युक्त आहार का ग्रहण करते हैं उनका ब्लड शुगर लेवल कम होता है। वहीं टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीज उच्‍च फाइबर युक्त आहार का सेवन करते हैं तो उनकी रक्‍त शर्करा, लिपिड और इंसुलिन के स्‍तर में सुधार कर सकता है।

Benefits Of Radish In Hindi : मूली के फायदे (Muli Khane Ke Fayde).

Bhige chane khane ke fayde : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये –

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी चने का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए चनों को रातभर के लिए पानी में भिगो लें और सुबह ब्रेकफास्ट में इनका सेवन करें। चना विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। भीगे हुए चने का सेवन करने से न सिर्फ इम्यूनटी क्षमता बढ़ती है बल्कि शारीरिक ताकत में भी इजाफा होता है। चने का सेवन शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करने का काम भी करता है।

Bhige chane khane ke fayde : पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए –

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी चने का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आपको चने को भिगाकर अंकुरित करना होगा। भीगे और अंकुरित चने पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी को दूर करते हैं। साथ ही चने में मौजूद फाइबर आपके पाचन क्रिया को बढ़ावा देने का कार्य भी करता है। यदि हमारा पाचन सही रहेगा तो स्वाभाविक रूप से पेट सी जुड़ी समस्याओं से हमे छुटकारा मिलने लगेगा। यदि आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो नियमित रूप से भीगे चने जरूर खाएं।

Jeera Pani Peene Ke Fayde : जीरा पानी के फायदे। (Benefits Of Jeera Water In Hindi).

एनीमिया में भीगे चने खाने के फायदे –

शरीर में यदि आयरन की कमी होने लगे तो एनीमिया नाम रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको जरूरत होती है ऐसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना जिनमें आयरन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसके लिए आप रातभर भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो भूने हुए चनों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें भी आयरन की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए चने के फायदे –

गर्भवती महिलाओं के लिए भी चने का सेवन फायदेमंद रहता है। इसके लिए उन्हें काबुली चने का सेवन करना चाहिए। इस चने में फोलेट मौजूद होता है जो गर्भावस्था के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-बी आयरन, प्रोटीन, जिंक व कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्रेग्नेंसी के दौरान भ्रूण को जरूरी पोषण देने का काम करते हैं।

Nimbu Ki Chai Ke Fayde : नींबू चाय पीने के फायदे।

Chane ke fayde : कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर करे –

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट ने चने को जरूर शामिल करें। यह एक उच्च फाइबर युक्त आहार है जिसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स लो होता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर बाइल एसिड से खुद को जोड़ लेता है। जिस कारण यह शरीर द्वारा अवशोषित नहीं हो पाते। ऐसा करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल नियंत्रित रहता है। नियमित रूप से आधा कप भीगे हुए चने का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के अलावा टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स का लेवल निंयत्रण में बना रहता है।

Chane ke fayde : आँखों के लिए –

आखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी चने का सेवन किया जा सकता है। चना विटामिन-सी और बीटा-कैरोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका सेवन बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आंखों से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने का काम करता है। आखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप नियमित रूप से भीगे, अंकुरित या फिर भूने हुए चने का सेवन जरूर करें।

Bel Patra Ke Fayde : बेलपत्र के फायदे और नुकसान। (Benefits Of Bael Patra In Hindi).

चने खाने के नुकसान – Side effects of chickpeas in hindi.

  • अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है
  • अधिक मात्रा में चने का सेवन करने से लेथिरिज्म नामक रोग का जोखिम बढ़ सकता है।
  • यदि इसका सेवन करने से किसी प्रकार की एलर्जिक समस्या हो तो इसका सेवन न करें।

Mosambi Juice Ke Fayde : मौसंबी का जूस पीने के फायदे (Mosambi Juice Benefits In Hindi)।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *