Beauty

चंदन पाउडर फेस पैक – Sandalwood powder face pack in hindi.

Chandan powder face pack…औषधीय गुणों से भरपूर चंदन की लकड़ी का प्रयोग त्वचा से जुडी कई समस्याओं के निवारण हेतु किया जाता है। आयुर्वेद में चंदन की लकड़ी का प्रयोग कई बिमारियों के इलाज में प्राचीन काल से होता आया है। त्वचा पर इसका प्रयोग त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। त्वचा में ग्लो और निखार लाने के लिए आप चंदन पाउडर फेस पैक (Sandalwood powder face pack in hindi) का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन की बढ़ती महत्ता के कारण मौजूदा समय में आपको बाजार में चंदन से बने कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बड़ी आसनी से मिल जाते हैं। अलग-अलग ब्रांड और उनकी कार्यप्रणाली के अनुसार इनका मूल्य भी अलग-अलग होता है। यदि आप भी अपनी त्वचा को सॉफ्ट, गोलिंग, रिंकल्स फ्री और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो घर पर ही बड़ी आसानी से चंदन पाउडर फेस पैक तैयार कर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर आसान तरीकों को अपना कर चंदन पाउडर फेस पैक (Sandalwood powder face pack in hindi) तैयार करने की विधि।

चंदन पाउडर फेस पैक
courtesy google

Contents

चंदन पाउडर फेस पैक (Chandan powder face pack) – Sandalwood powder face pack in hindi

चंदन पाउडर और दूध से बनाये फेस पैक –

सामग्री –

एक कप दूध
1 चम्मच चंदन पाउडर

विधि –

  • सबसे पहले दूध और चंदन पाउडर को आपस में अच्छी तरह से मिला कर एक पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

शहद और चंदन पाउडर फेस पैक –

सामग्री –

  • 1 चम्मच चंदन पाउडर
  • 1 चम्मच शहद

विधि –

  • सबसे पहले एक बाउल में शहद और चंदन पाउडर को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

चंदन पाउडर और आरेंज पील पाउडर फेस पैक –

सामग्री –

  • 1 चम्मच आरेंज पील पाउडर
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर
  • 1 चम्मच रोज वाटर

विधि –

  • एक बाउल में संतरे के छिलके का पाउडर, चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

चंदन पाउडर और सेब –

सामग्री –

  • 1 बड़ी चम्मच सेब का गुदा (मैश किया हुआ)
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर

विधि –

  • सबसे पहले सेब के गूदे में चंदन पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • अब इसके सूखने का इंताजर करें।
  • सूख जाने पर चेहरा पानी से धो लें।

दही और चंदन पाउडर फेस पैक –

सामग्री –

  • 1 चम्मच दही
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर

विधि –

  • सबसे पहले एक बाउल में दही और चंदन पाउडर को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें।
  • फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद चेहरे को धो लें।

त्वचा पर चंदन पाउडर पेस पैक लगाने के फायदे – Benefits of sandalwood powder for face in hindi

  • एंटी एजिंग गुणों से होता है समृद्ध।
  • त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने का काम करता है।
  • एक्ने और पिम्पल्स की समस्या को दूर करे।
  • एक्ने स्कार्स को हटाने में मदद करता है।
  • सन टेन रिमूव करता है।
  • ग्लोइंग स्किन के लिए करें इसका प्रयोग।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *