Health

सिर्फ इम्युनिटी बूस्ट नहीं सर्दी-खांसी को भी छूमंतर कर देगा चक्र फूल (स्टार एनीज)

मानसून के मौसम में सर्दी, खांसी, और फ्लू हो जाना बहुत आम समस्या बन जाती है। इस मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी, और फ्लू की समस्या ठीक होने में भी काफी समय लगाती हैं। नतीजा यह होता है कि थक हार कर हमे अस्पतालों के चक्कर कटाने पड़ते हैं। मानसून के मौसम में होने वाली कुछ बिमारियों को आप चाहें तो घर पर रहकर ही काफी हद तक ठीक कर सकते हैं। इसके लिए जरूरत होगी आपको अपनी इम्युनिटी बूस्ट करने की। इम्युनिटी बूस्ट रहेगी तो कोरोना वायरस से जैसी महामारी से भी आपको बराबर सुरक्षा मिलेगी। इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए आप मौसमी फल-सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने घर के किचन की तरफ एक नजर डालें तो आपको कई ऐसे हर्ब्स और मसाले मिल जाते हैं जो इम्युनिटी बूस्ट करने में कारगर होते हैं। इन्ही में से एक है स्टार ऐनिज यानी चक्र फूल। चक्र फूल (स्टार ऐनिज) न सिर्फ एक मसाले की तरह कार्य करता है बल्कि इम्युनिटी बूस्ट करने में अहम रोल निभाता है। बस आपको जरूरत होती है इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने की। आईये आपको बताते हैं इम्युनिटी बूस्ट करने के अलावा चक्र फूल के अन्य फायदों के बारे में …।

इम्युनिटी बूस्ट चक्र फूल
courtesy google

Contents


चक्र फूल (स्टार ऐनिज) – Chakra Phool (Star Anise)

चक्र फूल का उपयोग मसालों के रूप में किया जाता है, इसका रंग गहरा भूरा होता है। दिखने में यह किसी सितारे यानि कि स्टार की तरह नजर आता है। आमतौर पर इसका प्रयोग खाने का जायका बढ़ाने वाले मसाले के रूप में किया जाता है। मार्केट में यह आपको आसानी से मिल जायेगा। इसके गुणों के कारण इसे एक सुपर फूड के रूप में भी जाना जाता है। इम्युनिटी बूस्ट करने में चक्र फूल अहम रोल निभाता है। इसका स्वाद काफी हद तक मुलेठी जैसा होता है।

गुणों का भंडार है चक्र फूल –

स्टार ऐनिज विटामिन ए और सी का उच्च स्रोत माना जाता है। ये दोनों विटामिन इम्युनिटी बूस्ट करने में सहयोग करते हैं। खासकर इसमें मौजूद विटामिन सी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करता है और मौसमी सर्दी, बुखार और फ्लू से दूर रखता है। इसके अलावा चक्र फूल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व इम्युनिटी मजबूत कर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

चक्र फूल के स्वास्थ्य लाभ : Health Benefits of Chakra Flowers

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए –

मानसून के मौसम में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुडी समस्याएं हमे आ घेरती हैं। ऐसे में चक्र फूल का सेवन फायदेमंद रहता है, यह पाचन में सहायता करने के साथ मतली जैसे लक्षणों को नियंत्रित करता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, सूजन, अपच, पेट दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को घटाए –

इसमें मौजूद विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित रखता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकता है।

सर्दी-खांसी दूर करे चक्र फूल –

स्टार एनीज में मौजूद थाइमो, एथोल और टेरपिनोल सर्दी-खांसी दूर करने में कारगर रूप से कार्य करते हैं। जिन लोगों के गले में खरास रहती हो उनके लिए चक्र फूल से बनी चाय रामबाण औषधि की तरह कार्य करती है।

इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए चक्र फूल –

इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए स्टार एनीज की चाय बना कर पिएं। यह चाय आपको मानसून में फैलने वाले सर्दी, खांसी, और फ्लू से तो दूर रखेगा, साथ में यह मौजूदा समय में चल रहे कोरोना संक्रमण से भी आपको सुरक्षित रखने का कार्य करेगा। इसकी चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी में 4-5 चक्र फूल डालें और इसे अच्छे से उबलने दें। उबालने के कुछ देर बाद इसे सामान्य तापमान पर आने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे निकालें और पी जाएं।

चक्र फूल स्टार एनीज के अन्य लाभ – Other benefits of Chakra Phool (Star Anise)

  • साउथ इंडिया में इसका प्रयोग रसम और सांबर बनाने के लिए किया जाता है।
  • इसका प्रयोग अरोमो थेरेपी में सुगंधित पदार्थ के रूप में भी किया जाता है।
  • शहद के साथ चक्र फूल का उपयोग करके ग्रीन टी बनाई जा सकती है।

इम्युनिटी बूस्ट करने के अन्य टिप्स –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *