Health

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का कारण बनती हैं आपकी ये बुरी आदतें, आज ही छोड़ें।

गलत जीवनशैली, अनुचित खान-पान के चलते आजकल अधिकतर लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या देखी जा रही है। यदि आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ग्रसित हैं तो आपको बहुत ज्यादा पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को आप अपने खान-पान और जीवनशैली के तरीकों में कुछ बदलाव ला कर सुधार सकते हैं। इसलिए आपको बहुत ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर सिर्फ आपके गलत लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण नहीं होता है बल्कि इसके पीछे फैमिली हिस्ट्री जैसे कारण भी जिम्मेदार होते हैं। आज हम चर्चा करेंगे ऐसे कुछ कारणों के ऊपर जो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को जन्म देते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या
courtesy google

Contents

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या : Causes of high cholesterol in healthy person

धूम्रपान –

एक स्टडी के मुताबिक युवाओं में बढ़ रहे धूम्रपान का शौक उनमें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को जन्म दे रहा है।
किसी भी प्रकार का धूम्रपान करने से हमारी धमनियों की दीवारों को नुकसान पहुंचाता है, जो कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को कम करता है। इसलिए जो लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहें हो उन्हें तत्काल प्रभाव से धूम्रपान छोड़ देना चाहिए। धूम्रपान लंग कैंसर जैसी बीमारी का कारण भी बनता है।

फैमिली हिस्ट्री

कई सारी बीमारियाँ ऐसी होती हैं जो फैमली हिस्ट्री के कारण परिवार के सदस्य से दूसरे सदस्य तक पहुंच जाती हैं। इस प्रकार से फैलने वाली बिमारियों को अनुवांशिक बीमारी कहा जाता है। यह बीमारी पीड़ी दर पीड़ी आगे बढ़ती रहती हैं। यानि कि आपको अपने पेरेंट्स के जींस से शरीर के कुछ फीचर्स के अलावा कुछ बीमारियां भी मिल जाती हैं। कोलेस्ट्राल भी इस प्रकार से फैलने वाली बीमारी में से एक है। इसलिए हो सकता है कि आपकी फेमली हिस्ट्री में किसी को यह समस्या रही हो। जिस कारण आप को भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो गयी हो।

इन पाँच चीजों का सेवन बढ़ाएगा आपके शरीर में एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) का स्तर।

लिंग पर भी करती है निर्भर –

देखा गया है कि कोलेस्ट्रॉल की समस्या लिंग लिंग पर भी निर्भर करती है। अधिकतर मामलों में पुरुषों में यह बीमारी महिलों की तुलना में अधिक देखने को मिलती है। महिलाओं में मासिकधर्म तक कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम रहता है। हालांकि मासिकधर्म के बाद कोलेस्ट्रॉल का यह स्तर पुरुषों के स्तर के बराबर बढ़ जाता है।

ऐज फेक्टर भी बनता है कारण –

बढ़ती उम्र के साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान न देने भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को जन्म देता है। आंकड़ों के आधार पर बात करें तो 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों और 55 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में लाभदायक है इन खाद्य पदार्थों का सेवन।

फिटनेस –

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देना। दरअसल व्यस्त लाइफस्टाइल
के चलते अधिकतर लोग अपनी फिटनेस पर जरूरत के मुताबिक ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिस कारण उनमें हाई कोलेस्ट्रॉल होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यह बहुत जरुरी है कि रोजाना अपनी फिटनेस के लिए आप व्यायाम, योग और मार्निग वॉक करें। इस प्रकार की सभी एक्टिविटी स्वाभाविक रूप से ब्लड में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करती हैं और एचडीएल के स्तर को बढ़ाती हैं।

वजन –

तेजी से बढ़ता मोटापा कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण बनता है। मोटापे से न केवल आप भद्दे दिखने लगते हैं बल्कि यह कई बिमारियों को भी आपके शरीर में बुलावा देता है। तेजी से बढ़ता आपका वजन शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के रूप में एक्स्ट्रा कैलोरी जमा करता है। जिसके परिणाम स्वरूप कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है और आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार हो जाते हैं। इसलिए सबसे पहला काम आपको जो करना है वो है अपने वजन पर नियंत्रण पाना।

बढते वजन से हैं परेशान ? जौ के पानी का नियमित सेवन कर ऐसे करें वेट लॉस।

डाइट –

हम किस प्रकार का भोजन ग्रहण कर रहे हैं ये बात शरीर के कोलेस्ट्रॉल स्तर पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालती है। यदि आप अत्यधिक तैलीय, फास्ट फूड, जंक फूड, मसालेदार, डीप फ्राई और संतृप्त वसा वाले खाद्य पदार्थों का खूब सेवन करते हैं। यकीन मानिए आपके द्वारा ग्रहण किए जाने वाला यह भोजन आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में अहम योगदान दे रहा है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *