Education

सावधान! आपके जेब में जो नोट है बन सकता हैं हजार बीमारयों का कारण.

आपको ये जान के बहुत हैरानी होगी की आपके जेब में जो नोट है वो आपके शरीर में हजारों बीमारिया पैदा कर सकता है. आपकी जेब में रखा नोट आपको टी.वी और पेट की बिमारियों जैसे कई रोग पैदा कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार ये पता चला है कि नोट लाखों लोगो के हाथों के सम्पर्क में आते हैं।

भारत में बहुत लोग ऐसे हैं जिनको गंभीर बीमारी होती हैं, हो सकता है ये नोट उनके हाथो से भी हो कर आ रहा हो और इस तरह नोट हजारो तरह की बीमारियों के संपर्क में आ जाते हैं। नोट से ज्यादातर बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। ये नोट व्यपारियो के साथ-साथ आम जनता के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। शोध से ये पता चला है की नोटों में लगभग 78 प्रकार के बक्टेरिया मौजूद होते हैं।

CSIR के अंतर्गत काम करने वाले IGIB के रिसर्च में ये पता चला है कि ज्यादातर नोटों में टी.वी, अल्सर या पेट खराब होने जैसी बीमारी के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। यूरोप और जापान जैसे देशो में बीमारी से दूर रहने के लिए नोटों को मशीनों द्वारा साफ करवाया जा रहा है।

तमिलनाडु के एक कॉलेज में नोटों में किये गए रिसर्च द्वारा ये पता चला हैं की उनमें 86.4% नोट बैक्टीरिया से प्रभावित थे। ये नोट वाहन के कारोबारी, डॉक्टर्स, बैंक, बाजार, स्कूल, कॉलेज के बच्चो से लिए गए थे। डॉक्टर से लिए गए नोटों में मूत्र सम्बन्धी त्वचा रोग, दिमागी बुखार आदि के वायरस पाए गये।

रिपोर्ट के अनुसार नोट बहुत लोगो के हाथो से हो कर गुजरते हैं, और इनमे से कई लोगो लोगो को कोई न कोई बीमारी लगी रहती हैं, और ये नोट और उन लोगो के पास भी जाते हैं तो ऐसे में बीमारी फैलने की संभावना बढ़ जाती है।

कैट ने इस रिपोर्ट की एक कॉपी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और विज्ञान मंत्री डॉ.हर्षवर्धन को भी भेजी है जिसमे सिर्फ सरकार को ही नहीं मेडिकल ऑफ़ इण्डिया को भी आगे आना होगा क्योंकी रिसर्च अनुसार हर किसी के लिए नोट खतरनाक साबित हो सकते हैं।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों   के साथ शेयर जरूर करें.

  ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                                    Instagram         
  Facebook
  Twitter
  Pinteres

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *