Beauty

बिपासा ने शेयर किया बालों को मजबूत और घना बनाने का नुस्खा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपासा बासु अपने लुक, स्टाइल और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। बिपाशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और यहाँ वो अपने फैंस के साथ अपने ब्यूटी सीक्रेट शेयर करते रहती हैं। हाल ही में बिपासा बासु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए एक घरेलू नुस्खा शेयर किया है। बिपासा का ये नुस्खा अपना कर आप भी अपने बालों को मजबूत और घना बना सकती हैं। अपने इस घरेलू नुस्खे में बिपासा बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए प्याज का रस बालों में लगाते नजर आ रही हैं। आप भी बिपासा बासु की तरह बालों को मजबूत और घना बनाना चाहती हैं तो उनके इस घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाएं।

बालों को मजबूत और घना
courtesy google

Contents

बिपासा बासु ने शेयर किया बालों को मजबूत और घना बनाने का नुस्खा :

सामग्री :
2 प्याज (मध्य आकर के )
शावर कैप

विधि :

बिपासा के इस घरेलू नुस्खे को बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को छील कर ब्लेंडर में डालें। फिर उसके बाद इसे ब्लेंड कर दें। ब्लेंड हो जाने के बाद प्याज के गूदे को निचोड़ कर इसका रस एक बॉउल में इकट्ठा करें। इसके बाद प्याज के इस रस को अपने बालों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। अब बालों को शावर कैप से ढक लें और 1 घंटे बाद पानी से सिर धो लीजिए।

नुस्खा शेयर करने के साथ बिपासा ने लिखा कैप्शन –

“मैं 2 लाल प्याज का गूदा बनाती हूं… फिर इसके रस को बाहर निकालती हूं … सिर पर लगाती हूं … कुछ मिनटों तक सिर पर हल्के हाथों से मालिश कर इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को धो लें। बिपासा आगे कहती हैं मैंने सप्ताह में एक बार ऐसा करना शुरू किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि बालों का झड़ना रुका और बालों के विकास को मदद मिली। मैंने इसमें सादा प्याज का रस डाला है। आप चाहें तो इसमें वर्जिन नारियल का तेल, लैवेंडर का तेल या नींबू भी मिला सकते हैं”।

प्‍याज के रस के फायदे –

प्याज में सल्फर, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई तत्व शामिल होते हैं। यह सभी बालों की जड़ों को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। साथ ही इनका प्रयोग करने से बालों को लम्बाई खूबसूरती और मजबूती मिलती है। यही कारण है कि कई लोग बालों में प्याज का रस लगाते हैं। इसके अलावा यह बालों को समय से पहले सफेद हो जाने की समस्या से भी बचाता है। साथ ही स्कैल्प इन्फेक्शन और डेंड्रफ की समस्या भी दूर करता है।

बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे –

  • प्याज को मजबूती देने का कार्य करता है। इससे बालों के झड़ने में कमी आती है।
  • यह बालों के टेक्स्चर को बेहतर बनाने के साथ उनकी चमक भी बढ़ाता है।
  • बालों में प्याज का रस समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या को भी दूर करता है।
  • यह ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है जिससे, बाल कम टूटते हैं।
  • इसके एंटीबैक्टेरियल तत्व बालों की स्कैल्प को इंफेक्शन फ्री रखते हैं।

सौम्या टंडन ने शेयर किए स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग के घरेलू नुस्खे।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *