कोरोना की रफ्तार हुई बेलगाम, पहली बार सर्वाधिक 55 हजार नए मामले।
pinks tea - July 31, 2020 561 0 COMMENTS
देश में कोरोना की रफ्तार अब बेलगाम होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना ने सर्वाधिक 55 हजार नए केस के साथ, भारत में अब तक के सारे रिकॉड तोड़ डाले। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55,078 नए केस सामने आए हैं। जो की एक दिन में आने वाले कोरोना के अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। इन नए मामलों के साथ अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,38,870 के पार पहुंच चुकी हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 779 लोगों की वायरस के चले मौत हो गई। देश में रोज नए रिकार्ड बना रहे वायरस के यह मामले यह स्पष्ट करते हैं कि कोरोना की रफ्तार अब बेलगाम होने लगी है।
कोरोना की बेलगाम होती रफ्तार का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की देश में हर 2 दिन के अंदर 1 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। अगर इस पर समय रहते नियंत्रण नहीं लगाया गया तो वो दिन दूर नहीं होगा, जब एक दिन के अंदर 1 लाख से अधिक लोग संक्रमित होने लगेंगे। भारत में अब कुल संक्रमितों की संख्या 16,38,870 से अधिक हो गयी है, जिसमें से अब तक 35,747 लोगों की वायरस के चलते मौत हो चुकी है। हालांकि इन सब में सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अब तक देश में 10,57,805 लोग वायरस से जंग जीत कर, पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। देश में रिकवरी रेट की बात करें तो यह 64.54 प्रतिशत पर पहुंच गया है। देश में अब कोरोना के 5,45,318 मालमे अभी भी एक्टिव हालात में हैं। टेस्टिंग की बात करें तो देश में अब तक 1.88 करोड़ लोगों का कोवीड-19 टेस्ट किया जा चुका है।
भारत में कोरोना वायरस से अब तक 35,747 लोगों की मौत हो चुकी है। मौतों में हुई इस वृद्धि के साथ, भारत विश्व में सर्वाधिक मौत होने वाले देशों की सूचि में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा भी दिखता है की कोरोना की रफ्तार देश में अब बेलगाम होने लगी है। रोजाना नए मामलों में तेजी से वृद्धि के साथ मौतों की संख्या भी बड़ी है। विश्व स्तर में अमेरिका में वायरस के कारण सर्वाधिक 1,55,067 मौतें हुई हैं। इसके बाद ब्राजील में 91,377 मौतें, ब्रिटेन में 45,999 मौतें और मैक्सिको में 45,361 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस रक्षाबंधन घर पर तैयार करें गर्मागर्म करारी जलेबी, जानिए बनाने की विधि।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022