देश में बिगड़ते कोरोना के हालात, पिछले 24 घंटे में 45 हजार केस, 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित।
pinks tea - July 23, 2020 588 0 COMMENTS
कोरोना संक्रमण के हालात देश में लगातार बिगड़ते नजर आ रहें हैं। कोरोना के आंकड़े हर नए दिन के साथ अपना पिछले रिकॉड तोड़ते नजर आने लगे हैं। हालात इतने बिगड़ने लगे हैं कि देश में अब कोरोना के रोजाना 35 हजार से अधिक नए मामले सामने आने लगे हैं। कोरोना के बिगड़ते हालात के कारण देश में हर तीन दिन के अंदर 1 लाख से अधिक लोग संक्रमित होने लगे हैं। देश में जगह जगह बफर और कंटनेमेंट जोन बनने लगे हैं। पिछले 24 घंटे कि बात करें तो देश में कोरोना के अब तक के सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आएं हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में वायरस के कारण मरने वालों कि संख्या में भी इजाफा हुआ है। पिछले पिछले 24 घंटे के अंदर 1,129 लोगों की मौत हुई। जो कि देश में कोरोना से हुई मौतों में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 29,890 पर पहुंच चुकी है। देश में कोरोना के इन बिगड़ते हालत को देख हाल ही में IMA ने देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बात को कहा था।
पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के सर्वाधिक 45,720 नए मामलों के साथ देश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,38,635 से अधिक हो गई है। वहीं वायरस के कारण अब तक देश में 29,890 लोगों को अपनी जान से हाथ भी गंवाना पड़ा है। देश में अब तक 7,82,607 लोग वायरस के संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। वहीं देश में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो इनकी संख्या अब पर 4,26,167 पहुंच गयी है। विश्व स्तर की बात करें तो भारत अभी भी सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। 39.69 लाख संक्रमितों के साथ अमेरिका अभी भी नंबर 1 की पोजीशन पर कायम है। 22.27 लाख संक्रमितों के साथ ब्राजील विश्व में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
हमारे देश भारत की बात करें तो यहाँ महाराष्ट्र में कोरोना के बिगड़ते हालात राज्य के सामने वायरस की रोकथाम के लिए चुनौती पैदा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक 3,37,607 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 12,556 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु भारत का दूसरा ऐसा राज्य बन चुका है जहाँ वायरस की स्थिति अब बेकाबू होते जा ही है, यहाँ अब तक 1,86,492 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमे से मरने वालों की संख्या 3,144 पर पहुंच गयी है।
देश की राजधानी दिल्ली अभी भी तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं यहाँ अब तक 1,26,323 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। राजधानी में वायरस के चलते 3,719 अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। हालांकि राजधानी में अब वायरस के नए मामलों के एकाएक कमी देखने को मिली है।
N-95 मास्क को लेकर सरकार ने जारी की चेतावनी, कहा नहीं देता वायरस से सुरक्षा।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022